---विज्ञापन---

ऑटो angle-right

5 सबसे सस्ती बाइक्स जो पेट्रोल पीती नहीं बस सूंघती हैं, कीमत 59 हजार रुपये से शुरू

अगर आप एक ऐसी बाइक की तलाश में हैं जो बजट फ्रेंडली हो और बढ़िया माइलेज भी दे तो आपके लिए यहां हम 5 ऐसी बाइक्स की जानकारी दे रहे हैं जो आपके डेली यूज़ के लिए फायदेमंद हो सकती हैं...

---विज्ञापन---

Affordable bikes with great mileage: भारत में सबसे ज्यादा बिक्री एंट्री लेवल बाइक्स की ही होती है। इसके पीछे दो सबसे बड़े कारण ये हैं कि एक तो इनकी कीमत कम होती है और दूसरा माइलेज काफी बेहतर मिल जाती है। हीरो मोटोकॉर्प से लेकर टीवीटीएस की बाइक्स सबसे ज्यादा किफायती मानी जाती हैं। यहां हम आपको 5 ऐसी बाइक्स के बारे में जानकारी दे रहे हैं जो बजट में फिट और माइलेज में हिट हैं।

Hero HF100

  • माइलेज: 70kmpl

यह हीरो की सबसे सस्ती बाइक है। इसे डेली यूज के लिए डिजाइन किया है। इसकी सीट बेहद सॉफ्ट है। बाइक में 100 cc का इंजन लगा है जो काफी किफायती है और बढ़िया परफॉरमेंस देता है। यह इंजन 4 स्पीड गियरबॉक्स से लैस है। हर तरह के मौसम में यह डाउन नही होता। खराब रास्तों के लिए इसमें दमदार सस्पेंशन लगे हैं। एक लीटर में यह बाइक 70 किलोमीटर की माइलेज ऑफर करती है। इस बाइक की कीमत 59 हजार रुपये से शुरू होती है।  बाइक दोनों टायर्स 17 इंच साइज़ में हैं। इस बाइक को  डिजाइन सिंपल है और फैमिली मैन को यह पसंद भी आती है।

---विज्ञापन---

Hero Splendor Plus

  • माइलेज 73kmpl

हीरो की स्प्लेंडर प्लस आज भी सबसे ज्यादा बिकती है। इस बाइक में आपको कॉम्बी ब्रेक सिस्टम फीचर मिलता है। बाइक दोनों टायर्स 17 इंच साइज़ में हैं। फ्रंट में व्हील में 130mm ड्रम ब्रेक और रियर में 110mm ड्रम ब्रेक की सुविधा मिलती है। बाइक में 97.2cc, सिंगल-सिलेंडर इंजन दिया है जो 7.9 bhp की पावर और 8.05 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है, यह इंजन 4 स्पीड गियरबॉक्स से लैस है। डेली यूज़ के लिए आप इस बाइक का इस्तेमाल कर सकते हैं।  इस बाइक की एक्स-शोरूम कीमत 75,441 रुपये से शुरू होती है।

---विज्ञापन---

Honda Shine 100

  • माइलेज 65 kmpl

होंडा शाइन 100 अपने सिंपल डिजाइन और भरोसेमंद इंजन के दम पर ग्राहकों को लुभा रही है। इस बाइक में 98.98 cc का इंजन लगा है जो 5.43 kW की पावर और 8.05 Nm का टॉर्क देता है। यह इंजन 4 स्पीड गियरबॉक्स से लैस है। इसमें 17 इंच के टायर्स लगे हैं। फ्रंट में 130mm ड्रम ब्रेक और रियर में 110mm ड्रम ब्रेक की सुविधा मिलती है। ब्रेकिंग को और भी ज्यादा असरदार बनाने के लिए इसमें कॉम्बी ब्रेक सिस्टम मिलता है।परफॉरमेंस के मामले में यह एक अच्छी बाइक है और इसका इंजन भी स्मूथ है।  Shine 100 की दिल्ली में एक्स-शोरूम कीमत 64,900 रुपये रखी है।

TVS Sport

  • माइलेज: 110kmpl

यह अपने सेगमेंट की सबसे स्पोर्टी बाइक है। इसमें बेहतर माइलेज भी मिलती है।  इस बाइक में 110cc का इंजन लगा है जो 8.29PS की पावर और 8.7Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसमें 4 स्पीड गियरबॉक्स मिलता है। Sport में भी 17 इंच के दोनों टायर्स मिलते हैं। इसमें भी आपको कॉम्बी ब्रेक सिस्टम जैसा फीचर मिलता है। इसके फ्रंट में 130mm ड्रम ब्रेक और रियर में 110mm ड्रम ब्रेक की सुविधा मिलती है। इस बाइक की एक्स-शोरूम कीमत 59,431 रुपये है।

---विज्ञापन---

TVS

  • माइलेज: 65kmpl

अगर आप छोटे शहरों या गांवों  में रहते हैं तो TVS की Radeon आपके लिए एक अच्छा ऑप्शन साबित हो सकती है। इसके सस्पेंशन भी दमदार हैं। खराब रास्तों पर राइडर को आराम मिलता है। बाइक में 110cc का इंजन लगा है। इसका डिजाइन सिंपल और इसकी सीट आरामदायक है। इसमें डिजिटल स्पीडोमीटर दिया है। Radeon की  कीमत 62 हजार से शुरू होती है। एक लीटर में यह बाइक 65 किलोमीटर की माइलेज ऑफर करती है।

यह भी पढ़ें: 125 cc इंजन और Fighter नाम से आएगी बजाज की CNG बाइक, आधा रह जाएगा पेट्रोल का खर्च

---विज्ञापन---
First published on: May 31, 2024 02:46 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola