Year Ender 2025: इस साल सबसे ज्यादा पॉपुलर रहीं ये 15 कारें, लिस्ट में देखें किसने मचाया धमाल

2025 ऑटो इंडस्ट्री के लिए जबरदस्त साबित हुआ. इस साल बजट फ्रैंडली कॉम्पैक्ट SUV की काफी पॉपुलर रहीं. जानिए 2025 की सबसे ज्यादा बिकने वाली हिट कारें, उनकी सेल्स डिटेल्स और वो वजहें जिनके कारण ये बनीं लोगों की पहली पसंद.

most selling cars 2025

2025 में हिट रहीं कारें. (Photo- News24 GFX)

Top Hit Cars of 2025: साल 2025 ऑटो इंडस्ट्री के लिए धमाकेदार रहा. इस साल कुछ कारें बाजार में छा गईं और ग्राहकों की पहली पसंद बन गईं. शहरों से लेकर छोटे कस्बों तक, SUV, कॉम्पैक्ट और हैचबैक ने बिक्री के रिकॉर्ड तोड़ दिए. वहीं, सही प्राइस, भरोसेमंद ब्रांड और बेहतर फीचर्स ने इन्हें हिट बनाया. आइए जानते हैं 2025 की सबसे ज्यादा बिकने वाली कारें और क्यों ये इतनी लोकप्रिय हुईं.

विज्ञापन

2025 की सबसे ज्यादा बिकने वाली हिट कारें 

1. Tata Nexon

विज्ञापन

ये इस साल सबसे ज्यादा बिकने वाली कॉम्पैक्ट SUV रही. मजबूत डिजाइन, एडवांस फीचर्स और भरोसेमंद ब्रांड वैल्यू ने इसे ग्राहकों की पसंद का टॉपर ऑप्शन बना दिया.

2. Hyundai Creta

विज्ञापन

मिड‑साइज SUV, इस साल फैमिली और यंग्स्टर्स दोनों में पॉपुलर रही. आरामदायक ड्राइविंग, अच्छे फीचर्स और भरोसेमंद ब्रांड की वजह से यह लगातार हिट रही है.

3. Tata Punch

विज्ञापन

बजट‑कॉम्पैक्ट SUV में Tata Punch ने अच्छा परफॉर्म किया. यह छोटे शहर और कस्बों में पसंदीदा रही, जिसकी वजह से पॉपुलर गाड़ियों की लिस्ट में है.

4. Maruti Suzuki Wagon R

विज्ञापन

मारुति की ये हैचबैक हमेशा से फैमिली की पंसद रही है. बजट में होने की वजह से ये हमेशा फैमिली‑फ्रेंडली गाड़ी बनी है. और इसे वजह से इस साल भी लोगों के लिए ये भरोसेमंद और स्टाइलिश ऑप्शन रही.

5. Maruti Suzuki Swift

विज्ञापन

ये हैचबैक कार युवाओं के बीच और शहरों में काफी पसंदीदा रही, स्पोर्टी डिजाइन और अच्छा माइलेज की वजह से इस साल भी लोगों की पंसद बनी रही.

6. Maruti Suzuki Brezza

विज्ञापन

कंपनी के कॉम्पैक्ट SUV बजट और भरोसे का सही मिक्स है, ऐसे में लगातार ही बड़े छोटे‑बड़े शहरों में मांग बनी रही जो इसे हिट कारों की लिस्ट में एड करती है.

7. Maruti Suzuki Ertiga

विज्ञापन

MPV सेगमेंट में Maruti Suzuki Ertiga ने हजारों यूनिट्स के साथ अच्छी बिक्री की. इस फैमिली कम्फर्टर कार को स्पेस और आराम के लिए चुना गया.

8. Mahindra Scorpio

विज्ञापन

बड़े SUV लवर्स में Mahindra Scorpio की मांग भी अच्छी रही. मजबूत बॉडी और ऑफ‑रोड पावर ने इसे हिट बनाए रखा और ये लोगों की पसंद बनी रही

9. Maruti Suzuki Fronx

विज्ञापन

क्रॉस‑ओवर सेगमेंट में Maruti Suzuki Fronx ने भी अच्छी बिक्री दर्ज की. बजट‑फ्रेंडली और छोटे शहरों के लिए सही आकार ने इसे ग्राहकों की पसंद बनाया.

10. Maruti Suzuki Dzire

विज्ञापन

2025 में Maruti Suzuki Dzire की बिक्री बहुत मजबूत रही है, यह इस साल भी देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली सेडान बनी हुई है। इस बार भी डिजायर ने कई यूनिट्स की बिक्री के साथ एक बेहतरीन प्रदर्शन किया.

11. Maruti Suzuki Baleno

विज्ञापन

प्रीमियम‑हैचबैक Maruti Suzuki Baleno को फैमिली और युवा दोनों वर्गों में इसका भरोसा और रीयसेल वैल्यू इसे हिट बनाते हैं.

12. Hyundai Venue

विज्ञापन

ये भी हमेशा के डिमांड और चर्चा में रहने वाली कॉम्पैक्ट SUV है, छोटे शहर और मिड‑साइज SUV चाहने वालों के लिए ये सही विकल्प रही है और इसलिए ये हिट कारों की लिस्ट में शामिल है.

13. Kia Sonet

विज्ञापन

7 लाख से शुरू होने वाली ये कॉम्पैक्ट SUV बजट की वजह से लोगों के बीच हमेशा पॉपुलर रही है और इसी वजह से इस साल ये हिट लिस्ट में शामिल है.

14. Mahindra Thar

विज्ञापन

युवाओं के बीच सबसे पॉपुलर महिंद्रा थार की 2025 की बिक्री मजबूत रही है. इस वजह से ये गाड़ी हिट लिस्ट में शामिल है.

15. Tata Tiago

विज्ञापन

2025 में ये बजट‑हैचबैक लोगों की पसंद बनी रही. बजट में किफायती, भरोसेमंद और शहरों में आसानी से चलने वाली ये गाड़ी भी 2025 की पॉपुलर कारों की लिस्ट में है.

विज्ञापन

क्यों हिट हुईं ये कारें?

  • सेगमेंट का सही चुनाव: इस साल SUV, कॉम्पैक्ट और हैचबैक का ट्रेंड बढ़ा. लोग अब बड़े सेडान या MPV के बजाय शहर और फैमिली‑फ्रेंडली कारें पसंद कर रहे हैं.
  • सही कीमत + फीचर्स: हर कार ने प्राइस और फीचर्स का बेलेंस सही रखा. बजट‑SUV, माइलेज‑फ्रेंडली हैचबैक या मिड‑साइज SUV- हर सेगमेंट में वैल्यू फॉर मनी बनी रही.
  • ब्रांड भरोसा और नेटवर्क: Maruti, Tata, Hyundai जैसी कंपनियों का मजबूत सर्विस नेटवर्क और पार्ट्स उपलब्धता ग्राहकों क महसूस कराती है.
  • डिजाइन और अपडेट: अक्सर नए डिजाइन, फीचर्स और एडवांस टेक्नोलॉजी ने इन्हें युवाओं और फैमिली दोनों में हिट बनाया.
  • रीसेल वैल्यू और माइलेज: हर हिट कार ने अपने सेगमेंट में बेहतर माइलेज और रीसेल वैल्यू दी, जिससे खरीदारी निर्णय आसान हुआ.

नोट- ये जानकारी और लिस्ट कारों की बिक्री संख्या और जानकारी ऑटो रिपोर्ट्स और मार्केट और  FY2025 के ट्रेंड्स पर  बेस्ड है. कुछ मामलों में, पूरे साल का आंकड़ा उपलब्ध नहीं इसलिए उन्हें लगातार अच्छी बिक्री या बाजार में मांग के हिसाब से जोड़ा गया है. लेख केवल सामान्य जानकारी और पाठकों की जागरूकता के लिए हैं.

ये भी देखें…

विज्ञापन


न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ