Yamaha ने भारत में अपनी नई YZF-R2 स्पोर्ट्स बाइक लॉन्च कर दी है. कंपनी ने इसके साथ 200सीसी सुपर स्पोर्टस सेगमेंट में एंट्री की है. R2 का सीधा मुकाबला KTM RC 200 जैसे बाइक्स से होगा. यामाहा ने इसे तीन वेरिएंट में पेश किया है और उसकी शुरुआती कीमत 2.30 लाख रखी गई है.
तीन वेरिएंट में कितनी है कीमत
Yamaha YZF-R2 के बेस मॉडल की कीमत 2,30,500 रुपये है. यह Metallic Black और Dark Bluish Gray कलर में उपलब्ध है. दूसरे वेरिएंट की कीमत 2,39,500 रुपये है. इसमें बायडायरेक्शनल क्विकशिफ्टर मिलता है और इसे Matte White Pearl और Racing Blue कलर में खरीदा जा सकता है. सबसे महंगे YZF-R2 M वेरिएंट की कीमत 2,53,000 रुपये है. इसमें क्विकशिफ्टर के साथ एडजस्टेबल सस्पेंशन और लीवर, फॉक्स-सुएड सीट और 3D एम्बॉस्ड एम्बलम जैसे प्रीमियम फीचर्स मिलते हैं. सभी कीमतें दिल्ली की एक्स-शोरूम कीमतें हैं.
कैसा है डिजाइन?
डिजाइन की बात करें तो R2 में यामाहा की R-सीरीज की साफ झलक मिलती है. इसका स्टाइल कंपनी की R15 V4 से इन्स्पायर्ड लगता है. बाइक में शार्प फेयरिंग, कॉम्पैक्ट बॉडी और अग्रेसिव राइडिंग पोजिशन दी गई है. आगे प्रोजेक्टर LED हेडलाइट के साथ LED DRLs मिलते हैं पीछे ब्लॉक स्टाइल LED टेललाइट दी गई है.
204cc इंजन से मिलेगी 26.5 PS पावर
Yamaha YZF-R2 में नया 204cc, लिक्विड-कूल्ड, DOHC, 4-वॉल्व सिंगल-सिलेंडर इंजन दिया गया है. यह इंजन 26.5 PS की पावर और 19.1 Nm का टॉर्क पैदा करता है. इसके साथ 6-स्पीड गियरबॉक्स और असिस्ट व स्लिपर क्लच मिलता है.
KTM RC 200 से होगी सीधी टक्कर
KTM RC 200 का इंजन 25 PS की पावर और 19.2 Nm का टॉर्क देता है. यानी पावर के मामले में R2 थोड़ा आगे है. यामाहा की बाइक में Ride-by-Wire टेक्नीक और यामाहा राइट कंट्रोल भी मिलता है इसमें स्ट्रीट, स्पोर्ट्स और रैन मोड दिए गए हैं.
R15 के Deltabox फ्रेम की जगह R2 में नया स्टील ट्यूब डायमंड फ्रेम दिया गया है. बाइक में इनवर्टेड टेलिस्कोपिक फ्रंट फोर्क और मोनोशॉक रियर सस्पेंशन मिलता है. 17-इंच के पहियों के साथ दोनों तरफ डिस्क ब्रेक दिए गए हैं.
साथ ही R2 में डुअल-चैनल ABS और ट्रैक्शन कंट्रोल स्टैंडर्ड तौर पर मिलता है. बाइक का कर्ब वजन 149kg है, जिससे यह अपने सेगमेंट की हल्की बाइक्स में शामिल हो जाती है. कम वजन स्पोर्ट्स बाइक चलाने वाले राइडर्स के लिए फायदेमंद हो सकता है.
TFT डिस्प्ले और क्विकशिफ्टर जैसे फीचर्स
इस बाइक में 5-इंच TFT डिस्प्ले दिया गया है, जो स्मार्टफोन कनेक्टिविटी और नेविगेशन सपोर्ट करता है. Smart Key System R2 M वेरिएंट में मिलता है. बायडायरेक्शनल क्विकशिफ्टर दूसरे और R2 M वेरिएंट में दिया गया है. इससे क्लच दबाए बिना गियर को ऊपर और नीचे शिफ्ट किया जा सकता है
Yamaha R2 का मुकाबला KTM RC 200, Bajaj Pulsar RS 200 और Hero Karizma XMR जैसी बाइक्स से होगा.
ये भी पढ़ें- MG की नई इलेक्ट्रिक कार Hector Tomahawk EV लॉन्च, मिलेगी 517km की रेंज, कीमत सिर्फ 13.99 लाख से शुरू
संबंधित खबरें
इस दिवाली घर लाएं 10 लाख के बजट में कम मेंटेनेंस वाली ये 5 कारें
56 mins agoसनरूफ से लेकर जेस्चर कंट्रोल तक, कार के ये 5 फीचर्स सच में कितने जरूरी?
18 hrs agoSafari का इलेक्ट्रिक अवतार जल्द देगा दस्तक, जानें कितनी होगी कीमत?
22 hrs agoदिवाली पर कार खरीदें या दिसंबर तक करें इंतजार? जानिए कब खरीदना फायदेमंद?
23 hrs agoदिवाली पर 1 लाख रुपये के बजट में कौन-सी 125cc बाइक खरीदें?
1 day agoदिवाली पर खरीदें 5-स्टार सेफ्टी वाली कार, कीमत सिर्फ 5.75 लाख रुपये से शुरू
2 days agoदिवाली से पहले Land Rover Defender हुई 34 लाख रुपये तक सस्ती
2 days agoHyundai Bayon के टॉप और बेस मॉडल में 8 लाख से ज्यादा का फर्क, जानें कीमत
2 days agoजानें कब लॉन्च होगा Hyundai Bayon का CNG मॉडल और कितनी होगी कीमत?
3 days ago3.35 लाख तक सस्ती मिल रही कारें! इन SUV पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
Source- Yamaha
First published on:
Know More: Editorial Guidelines