Yamaha R7: यामाहा अपनी बाइक में अलग डिजाइन और पावरफुल इंजन देने के लिए जाना जाता है। इसी सेगमेंट में कंपनी एक नई बाइक Yamaha R7 पर काम कर रही है। इस बाइक में 689 cc का धाकड़ इंजन दिया जा सकता है। इस इंजन पावर में बाइक 73.4 PS का पावर और 67 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करेगी।

विज्ञापन

डबल डिस्क ब्रेक बनाते हैं सफर सेफ

इस बाइक में डबल डिस्क ब्रेक मिल सकते हैं। इसमें ट्यूबलैस टायर और दो सिलेंडर मिलेंगे। डबल सिलेंडर इसे सड़क पर तेज गति देगी। Yamaha R7 की शुरूआती कीमत 10 लाख रुपये एक्स शोरूम रखी जा सकती है। इसमें 1 वेरिएंट और 2 कलर ऑप्शन होंगे।

विज्ञापन

विज्ञापन

बाइक का वजन 188 kg और इसमें 13 लीटर का बड़ा फ्यूल टैंक

बाइक का कुल वजन 188 kg है और इसमें 13 लीटर का बड़ा फ्यूल टैंक है। ग्लोबल मार्केट में यह बाइक उपलब्ध है। फिलहाल कंपनी ने भारत में इसकी लॉन्च डेट और कीमत के बारे में कोई खुलासा नहीं किया है। अनुमान है कि दिसंबर 2023 तक यह इंडियन मार्केट में पेश कर दी जाए। हालांक कंपनी

विज्ञापन

बाइक में 6-स्पीड गिरयरबॉक्स

इस बाइक में 6-स्पीड गिरयरबॉक्स मिलता है। इसमें 41mm KYB USD फोर्क और एक मोनोशॉक सस्पेंशन है। इसमें ड्युल चैनल ABS है जो सड़क पर सफर को सुरक्षित बनाता है। बाइक में स्टाइलिश फ्यूलटैंक और बड़ी विंडस्क्रीन और सिंगल LED projector मिलते हैं। यह बाइक Aprilia RS 660, Honda CBR650R और Kawasaki Ninja 650 को टक्कर देगी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ