Yamaha कर रहा नए स्कूटर Nmax को लाने की तैयारी, 155cc का इंजन और बहुत कुछ..

Yamaha Nmax 155 में एलईडी हेडलाइट मिलती हैं, हाई माइलेज के लिए यह स्कूटर 13.5 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसके दोनों टायरों में सेफ्टी के लिए डिस्क ब्रेक दिए गए हैं।

Yamaha Nmax 155

Yamaha Nmax 155

विज्ञापन

Yamaha Nmax 155 details in hindi: यामाहा के स्कूटर में स्टाइलिश लुक और हाई पावरट्रेन मिलता है। इसी कड़ी में अब कंपनी अपने नए स्कूटर Yamaha Nmax 155 को लॉन्च करने पर काम कर रही है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यह स्कूटर बाजार में पहले से मौजूद Vespa SXL 150 और Simple Energy के स्कूटर्स को टक्कर देगा। सड़क पर हाई कम्फर्ट के लिए इसकी सीट को लो फ्लोर बनाया गया है।

विज्ञापन

ग्लोबल मार्केट में अवेलेबल है यह मॉडल

यामाहा का यह स्कूटर फिलहाल ग्लोबल मार्केट में अवेलेबल है, अनुमान है कि सितंबर 2024 तक इसे इंडिया में पेश कर दिया जाएगा। हालांकि कंपनी ने अभी इसकी कीमत और लॉन्च डेट के बारे में कोई जानकारी शेयर नहीं की है।

डिजिटल कंसोल और हाई पावर इंजन

Yamaha Nmax 155 की कीमत 1.60 लाख रुपये एक्स शोरूम रखी जा सकती है। इसमें 155cc का हाई पावर इंजन मिलेगा। यह धाकड़ इंजन सड़क पर तेज स्पीड के लिए 14.9 bhp की पावर देगा। इसमें डिजिटल कंसोल दिया गया है, जो इसके लुक्स को एन्हांस करता है।

विज्ञापन

 

विज्ञापन

 

मस्कुलर फ्रंट लुक और जबरदस्त स्टाइल

Yamaha Nmax 155 में एलईडी हेडलाइट मिलती हैं, हाई माइलेज के लिए यह स्कूटर 13.5 Nm का टॉर्क देता है। स्कूटर के दोनों टायरों में सेफ्टी के लिए डिस्क ब्रेक दिए गए हैं। स्कूटर की सीट को हाई कम्फर्ट के लिए चौड़ी और लो फ्लोर बनाया गया है। स्कूटर फ्रंट से देखने में बेहद मस्कूलर और बोल्ड लुक देता है।

विज्ञापन

Vespa SXL 150 में 7 लीटर का फ्यूल टैंक

बाजार में यामाहा का नया स्कूटर Vespa SXL 150 को टक्कर देगा। वेस्पा के इस स्कूटर में 149.5cc का इंजन दिया गया है। इसमें 770 mm की सीट हाइट है। कंपनी का दावा है कि यह स्कूटर 35 kmpl तक की माइलेज निकाल लेता है। स्कूटर में 10.64 bhp की पावर जनरेट होती है। इसका कुल वजन 115 kg का है, यह 7.4 लीटर फ्यूल टैंक के साथ आता है।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ