---विज्ञापन---

ऑटो angle-right

दो नए कलर में लॉन्च हुई Yamaha FZ S Fi, 45 की माइलेज, 13 लीटर का फ्यूल टैंक

Yamaha FZ S Fi में मैनुअल ट्रांसमिशन दिया गया है। कंपनी का दावा है कि यह बाइक सड़क पर 45 kmpl तक की माइलेज आसानी से निकाल लेती है। इसमें 13.3 Nm के पीक टॉर्क पर 5500 rpm जनरेट होता है, जो इसे हाई स्पीड देता है।

---विज्ञापन---

Yamaha FZ S Fi launch in two new colours: यामाहा अपनी बाइक में अट्रैक्टिव कलर ऑप्शन और स्टाइलिश लुक्स देता है। बुधवार को कंपनी ने अपनी हाई माइलेज बाइक Yamaha FZ S Fi के दो नए कलर पेश किए हैं, अब यह बाइक नए Ice Fluo-Vermillion और Cyber Green कलर में भी मिलेगी।

फिलहाल बाजार में इसके Dark Knight, Matte Grey और Matte Red कलर अवेलेबल हैं। यह बाइक शुरुआती कीमत 1.22 लाख रुपये एक्स शोरूम में ऑफर की जाती है। यामाहा की इस बाइक में सॉलिड 149 cc का इंजन दिया गया है।

---विज्ञापन---

 

Yamaha FZ S FI

13 लीटर का बड़ा फ्यूल टैंक और स्टाइलिश अलॉय व्हील 

Yamaha FZ S Fi 5 स्पीड गियरबॉक्स के साथ आती है, इसमें मैनुअल ट्रांसमिशन दिया गया है। कंपनी का दावा है कि यह बाइक सड़क पर 45 kmpl तक की माइलेज आसानी से निकाल लेती है। लंबी दूरी के सफर के लिए इसमें 13 लीटर का बड़ा फ्यूल टैंक मिलता है। राइडर की सेफ्टी के लिए इसमें फ्रंट और रियर टायरों में डिस्क ब्रेक मिलते हैं। यह बाइक स्टाइलिश अलॉय व्हील के साथ आती है।

---विज्ञापन---

Yamaha FZ S Fi में मिलते हैं यह फीचर्स

  • यामाहा की इस बाइक में 2 वेरिएंट अवेलेबल हैं।
  • सड़क पर यह बाइक 115 kmph की टॉप स्पीड देती है।
  • बाइक में 790 mm की सीट हाइट है, जिससे इसे चलाना आसान है।
  • इसमें 12.2 bhp की पावर पर 7250 rpm मिलता है।
  • बाइक में ब्लूटूथ कनेक्टिविटी का फीचर है।
  • इसमें 13.3 Nm के पीक टॉर्क पर 5500 rpm जनरेट होता है।
  • बाइक में एलईडी हेडलाइट और टेललाइट मिलती हैं।
  • Yamaha FZ S FI का वजन 135 kg है।

ये भी पढ़ें: नई Bajaj Pulsar NS400Z या Triumph Speed 400, किसमें कम कीमत में मिलेंगे ज्यादा फीचर्स?

ये भी पढ़ें: Honda और Suzuki के ये स्कूटर हैं बेस्ट, कम वजन और चलाना भी आसान, जानें कीमत और माइलेज

---विज्ञापन---
First published on: May 08, 2024 06:14 PM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola