2000 रुपये में मिल रहा 91 हजार का यह धाकड़ स्कूटर, देता है 68 kmpl की माइलेज, जानें फीचर्स

Yamaha Fascino 125 price, Yamaha Fascino 125 mileage, auto news, scooters inder 80000
विज्ञापन

Yamaha Fascino 125: यामाह के स्कूटर बेहद स्टाइलिश लुक और हाई माइलेज के साथ आते हैं। ऐसा ही एक धाकड़ स्कूटर है Yamaha Fascino 125 Fi Hybrid.आइए आपको इस स्कूटर के फीचर्स, कीमत और माइलेज के बारे में बताते हैं। यह धाकड़ स्कूटर दमदार 125 cc पावर इंजन के साथ आता है।

स्कूटर के फ्रंट और रियर में डिस्क ब्रेक

Yamaha Fascino 125 का तगड़ा इंजन सड़क पर 8.2 PS की पावर देता है। इसमें 10.3 Nm का टॉर्क जेनरेट होता है। स्कूटर के फ्रंट और रियर में डिस्क ब्रेक दिए गए है और इसमें बड़े ट्यूबलेस टायर मिलते हैं। यह दमदार स्कूटर 68.75 kmpl की माइलेज देता है।

विज्ञापन
Yamaha Fascino 125 price, Yamaha Fascino 125 mileage, auto news, scooters inder 80000

फाइल फोटो

9000 रुपये की डाउन पेमेंट

यह हाइब्रिड स्कूटर है, जो शुरुआती कीमत 78,600 हजार रुपये एक्स शोरूम में बाजार में मिलता है। इसका टॉप मॉडल 91,230 हजार रुपये एक्स शोरूम में आता है। बाजार में इसे लोन पर 9000 रुपये डाउन पेमेंट देकर खरीदा जा सकता है। इस लोन स्कीम में 3 साल तक 9.7 फीसदी ब्याजदर के साथ 2,638 रुपये प्रतिमाह देने होंगे। डाउन पेमेंट में बदलाव कर प्रतिमाह किस्त तय कर सकते हैं। इस लोन स्कीम की अधिक जानकारी के लिए आपको यामाहा के नजदीकी डीलरशिप पर जाना होगा।

विज्ञापन

स्कूटर में 5.2 L का फ्यूल टैंक दिया गया है

स्कूटर में 5.2 L का फ्यूल टैंक दिया गया है। यह स्कूटर 4 स्मार्ट कलर ऑप्शन Cyan Blue, Metallic Black, Vivid Red और Yellow Cocktail में मिलता है। इसमें एनालॉग ओडोमीटर, एनालॉग ट्रिपमीटर एनालॉग फ्यूल गेज है। स्कूटर में एलईडी टेल लाइट, स्पीडोमीटर दिया गया है।

स्कूटर में 21 लीटर अंडर सीट स्टोरेज

Yamaha Fascino 125 Fi Hybrid Disc में 125 cc का दमदार इंजन है। यह इंजन 8.2 PS की पावर रखता है और 10.3 Nm की पीक ऑर्क जेनरेट करता है। स्कूटर में 21 लीटर अंडर सीट स्टोरेज मिलती है। स्कूटर में डीआरएल लाइट, मोबाइल कनेक्टिविटी ब्लूटूथ और शटर लॉक सिस्टम है। बाजार में यह स्कूटर Honda Shine, TVS Jupiter और Hero Maestro Edge 125 को टक्कर देता है।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ