मोपेड सेगमेंट में बाजी पलटने आ रही यह धाकड़ Kinetic e-Luna, जानें कीमत और माइलेज

Kinetic e-Luna price, Kinetic e-Luna mileage, ev moped, auto news

फाइल फोटो

Kinetic e-Luna: कभी मोपेड हर घर की शान हुआ करती थी। हैवी लोड ले जाने के लिए ये आज भी लोगों की पहली पसंद है। अब जब इलेक्ट्रिक वाहनों का चलन है तो इस सेगमेंट में Kinetic अपनी e-Luna पेश करने की तैयारी में है। आइए आपको इसके फीचर्स और खासियत बताते हैं।

50 kmph की टॉप स्पीड देती है

यह लो स्पीड व्हीकल है, जो सड़क पर 50 kmph की टॉप स्पीड देती है। फिलहाल कंपनी ने इसकी लॉन्च डेट और कीमत के बारे में अभी कोई खुलासा नहीं किया है। अनुमान है कि केंद्र सरकार की FAME-2 छूट के बाद यह 70 हजार रुपये में बाजार में मिलेगी।

49 cc टू स्ट्रोक पेट्रोल इंजन मिलेता था

Kinetic e-Luna को अट्रैक्टिव लुक्स देने का प्रयास किया गया है। इसमें डैशिंग लुक्स, कम्फर्ट सीट स्टाइल दिए गए हैं। जानकारी के अनुसार यह सबसे पहली कार साल 1972 में पेश की गई थी। उस समय यह 49 cc टू स्ट्रोक पेट्रोल इंजन के साथ आती थी। इसमें 2.2 PS की पावर और 4.2 Nm का पीक टॉर्क मिलता था। अब करीब 51 साल बाद अब इसे नए जबरदस्त अवतार में पेश किया जा रहा है।

Kinetic e-Luna बाजार में  TVS XL100 को टक्कर देगी

Kinetic e-Luna बाजार में  TVS XL100 को टक्कर देगी। भारतीय बाजार में इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों की लगातार बढ़ती मांग को दखते हुए काइनेटिक ने इसे ईवी में पेश करने का निर्णय लिया है। यह दिसंबर 2023 से पहले पेश कर दी जाएगी।

ब्लूटूथ कनेक्टिविटी और ड्रम ब्रेक मिलेंगे 

Kinetic e-Luna में एडवांस फीचर्स ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के साथ एलसीडी डिस्प्ले, स्क्वायर हेडलाइट्स, LED इंडिकेटर बल्ब के साथ टेल लाइट्स दिए जा सकते हैं। इसमें आरामदायक राइड के लिए टेलिस्कोपिक फ्रंट फोर्क्स और रियर डुअल शॉक्स सस्पेंशन मिलेगा। सेफ्टी को ध्यान में रखते हुए इसके दोनों पहियों में ड्रम ब्रेक दिए जाएंगे।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ