Yamaha Bikes GST Price Cut: भारत में बाइक लवर्स के लिए खुशखबरी आई है. सरकार के हाल ही में लागू की गई नई GST दरों ने 350cc से कम इंजन वाली बाइक्स को और भी किफायती बना दिया है. पहले जहां इस श्रेणी पर 28% टैक्स लगता था, अब इसे घटाकर 18% कर दिया गया है. इस बदलाव का सीधा फायदा अब यामाहा की दो प्रीमियम बाइक्स- Yamaha R3 और MT-03 के खरीदारों को मिल रहा है.
350cc से कम बाइक्स पर टैक्स घटा
सरकार के इस कदम के बाद 350cc से कम इंजन वाली बाइक्स के दामों में करीब 10% तक की गिरावट आई है. इसका असर यामाहा की दोनों बाइक्स R3 और MT-03 पर साफ तौर पर देखा जा सकता है. अब इनकी कीमत में करीब 20,000 रुपये तक की कटौती हुई है, जिससे ये बाइक्स पहले से ज्यादा किफायती हो गई हैं.
यामाहा R3 और MT-03 के नए दाम
नई कीमतों के अनुसार, Yamaha R3 अब 3.39 रुपये लाख और Yamaha MT-03 3.30 लाख रुपये (दोनों एक्स-शोरूम कीमतें) में उपलब्ध हैं. दिलचस्प बात यह है कि यह साल 2025 में इन बाइक्स की दूसरी प्राइस कट है. इससे पहले जनवरी में कंपनी ने इनकी कीमतों में करीब 1.10 लाख रुपये की बड़ी कटौती की थी. यानी लॉन्च के समय के मुकाबले अब ये बाइक्स काफी सस्ती हो चुकी हैं.
एक ही प्लेटफॉर्म पर दो अलग अंदाज
यामाहा R3 और MT-03 दोनों एक ही प्लेटफॉर्म पर बेस्ड हैं, लेकिन इनका स्टाइल पूरी तरह अलग है. R3 जहां एक स्पोर्ट्स बाइक के रूप में आती है, वहीं MT-03 एक नेकेड रोडस्टर के रूप में युवाओं को अट्रैक्ट करती है. दोनों में 321cc का ट्विन-सिलेंडर इंजन दिया गया है, जो स्मूथ परफॉर्मेंस और दमदार पावर देता है.
शानदार राइडिंग एक्सपीरियंस और बेहतरीन हैंडलिंग
इन बाइक्स का इंजन न सिर्फ रिफाइंड है, बल्कि इनकी हैंडलिंग भी काफी बेलेस्ड और मजेदार है. यामाहा ने इन दोनों बाइक्स के चेसिस को इस तरह डिजाइन किया है कि यह हाईवे राइडिंग के साथ-साथ शहर की ट्रैफिक में भी बेहतरीन कंट्रोल दें. यही वजह है कि इस सेगमेंट में बहुत कम बाइक्स हैं जो इनकी राइडिंग क्वालिटी से मुकाबला कर सकें.
ये भी पढें- इंडियन मार्केट में आई 5 करोड़ की सुपरकार, V6 इंजन के साथ एग्रेसिव लुक कर देगा हैरान
पहले जब यामाहा R3 और MT-03 की कीमतें ज्यादा थीं, तब वे अपने मेन कॉन्पिटिटर Aprilia RS 457 और Tuono 457 के मुकाबले काफी महंगी पड़ती थीं. लेकिन अब टैक्स कटौती और कंपनी के प्राइस एडजस्टमेंट के बाद ये बाइक्स अपने सही प्राइस रेंज में आ गई हैं. इससे उम्मीद है कि अब अधिक खरीदार इन बाइक्स की ओर अट्रैक्ट होंगे.
बाइकरों के लिए अब है खरीदने का सही समय
यामाहा की यह प्राइस कट न सिर्फ कंपनी की बिक्री को बढ़ाएगी, बल्कि उन युवाओं के लिए भी राहत की बात है जो लंबे समय से इन बाइक्स का इंतजार कर रहे थे. नई GST दरों के बाद, R3 और MT-03 अब न सिर्फ किफायती हैं, बल्कि परफॉर्मेंस और लुक्स के लिहाज से भी बेहतरीन विकल्प बन चुकी हैं.
संबंधित खबरें
इस दिवाली घर लाएं 10 लाख के बजट में कम मेंटेनेंस वाली ये 5 कारें
55 mins agoसनरूफ से लेकर जेस्चर कंट्रोल तक, कार के ये 5 फीचर्स सच में कितने जरूरी?
18 hrs agoSafari का इलेक्ट्रिक अवतार जल्द देगा दस्तक, जानें कितनी होगी कीमत?
22 hrs agoदिवाली पर कार खरीदें या दिसंबर तक करें इंतजार? जानिए कब खरीदना फायदेमंद?
23 hrs agoदिवाली पर 1 लाख रुपये के बजट में कौन-सी 125cc बाइक खरीदें?
1 day agoदिवाली पर खरीदें 5-स्टार सेफ्टी वाली कार, कीमत सिर्फ 5.75 लाख रुपये से शुरू
2 days agoदिवाली से पहले Land Rover Defender हुई 34 लाख रुपये तक सस्ती
2 days agoHyundai Bayon के टॉप और बेस मॉडल में 8 लाख से ज्यादा का फर्क, जानें कीमत
2 days agoजानें कब लॉन्च होगा Hyundai Bayon का CNG मॉडल और कितनी होगी कीमत?
3 days ago3.35 लाख तक सस्ती मिल रही कारें! इन SUV पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines