Xiaomi SU7: स्मार्टफोन मार्केट में अपनी धाक जमा चुकी Xiaomi ने अब EV सेगमेंट में एंट्री कर दी है। कंपनी ने अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार ‘SU7’ को चाइना में लॉन्च किया है। Xiaomi SU7 की कीमत 215,900 yuan (करीब 24.90 लाख रुपये) है जोकि Tesla Model 3 (245,900 युआन) से भी सस्ती है।
कंपनी ने बताया कि ग्राहकों को कार की डिलीवरी इसी महीने से शुरू कर दी जायेगी। चाइना के शो-रूम में पहले ही इस कार को शो-केस किया जा चुका है। शाओमी ने अपना ऑटोमोबाइल सेटअप साल 2021 में चाइना में कर लिया था। इतने कम समय में कंपनी ने अपना पहला प्रोडक्ट भी तैयार कर लिया है।
डिजाइन और डायमेंशन
Xiaomi SU7 का डिजाइन बेहद प्रीमियम है। यह दिखने में काफी आकर्षित है। इस कार की लम्बाई 4997mm, चौड़ाई 1963 mm, ऊंचाई 1455mm और इसका व्हीलबेस 3000mm है। इसमें 19 इंच व्हील्स मिलेंगे जोकि अपने सेगमेंट में सबसे बड़े भी हैं। कार का टर्निंग रेडियस 5.7m है।
Xiaomi SUV7
परफॉरमेंस
Xiaomi SU7 दो बैटरी पैक के साथ आई है। इसमें 73.6kWh और 101kWh का बैटरी पैक मिलेगा। यह कार फुल चार्ज में क्रमशः 700 किलोमीटर और 810 किलोमीटर की रेंज ऑफर करेगी। वैसे कंपनी आने वाले समय में 150kWh बैटरी पैक के साथ भी करने की योजना बना रही है जोकि सिंगल चार्ज में 1200 किलोमीटर की रेंज ऑफर करेगी।
यह इलेक्ट्रिक कार अल्ट्रा फ़ास्ट चार्जिंग के साथ मिलेगी। Xiaomi का दावा है कि महज 15 मिनट के चार्ज पर 350km की रेंज ऑफर करेगी। 5.28 सेकंड्स में यह 0-100 kmph की रफ़्तार पकड़ लेगी। Xiaomi SU7 डिजाइन Tesla और Porsce से काफी मिलता-जुलता है।
यह भी पढ़ें- 5 स्टार रेटिंग वाली नई Skoda Superb फिर से लौट रही है
यह भी पढ़ें- फुल टैंक में 1200km से ज्यादा चलेंगी मारुति Grand Vitara और Invicto
संबंधित खबरें
गाड़ी का PUC एक्सपायर है या नहीं? मोबाइल से ऐसे करें चेक, वरना कटेगा चालान
16 hrs agoMaruti Victoris का नया Aurum एडिशन लॉन्च, जानें कितनी है कीमत
17 hrs agoड्राइविंग में जरा-सी चूक पर कार देगी अलर्ट! सरकार बदलने जा रही सेफ्टी नियम
21 hrs agoइस धनतेरस घर लाएं ये सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली हाइब्रिड कार, देखें लिस्ट
22 hrs agoJK टायर के दाम फिर बढ़ेंगे 5%, जानें क्यों महंगे हो रहे हैं टायर
23 hrs agoMaruti ने महंगी की अपनी ये 7-सीटर फैमिली कार, जानिए नई कीमत
1 day agoआपकी कार BS4 है या BS6? दिल्ली जाने से पहले ऐसे करें चेक
1 day ago26 अक्टूबर को लॉन्च होगी Hyundai की नई SUV Bayon, जानें कितनी होगी कीमत?
1 day agoकार में अब जरूरी होंगे ये सेफ्टी फीचर्स, सरकार ने जारी किए नए नियम
2 days agoCreta से Verna तक, Hyundai की इन कारों पर हजारों रुपये की बचत का मौका
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines