फुल टैंक में 1200km से ज्यादा चलेंगी मारुति Grand Vitara और Invicto, इस टेक्नोलॉजी से होगा फायदा

Maruti Suzuki Grand Vitara और Invicto में स्ट्रोंग हाइब्रिड टेक्नोलॉजी है जिसकी वजह से ये दोनों ही गाड़ियां काफी किफायती साबित हो रही हैं। सिंगल फुल टैंक में ये दोनों 1200 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज ऑफर कर रही हैं।

Maruti suuzki

मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) की कारें अपनी ज्यादा माइलेज के लिए काफी लोकप्रिय हैं,और अब तो कंपनी हाइब्रिड टेक्नोलॉजी भी यूज़ करने लगी हैं, जिसकी वजह से काफी और भी अच्छी माइलेज मिलती है। अपने एक रिपोर्ट पेश करते हुए कंपनी ने बताया कि उनकी स्ट्रोंग हाइब्रिड टेक्नोलॉजी Grand Vitara और Invicto में है जिसकी वजह से ये दोनों ही गाड़ियां काफी किफायती साबित हो रही हैं।

सिंगल फुल टैंक में ये दोनों 1200 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज ऑफर कर रही हैं। मारुति ने यह भी बताया कि Grand Vitara और invicto सिटी ड्राइव में 60% EV मोड पर चलती हैं, जिसकी वजह से फ्यूल की बचत होती है और आपको बेहतर रेंज मिलती है। यहां हम आपको बता रहे हैं कि कैसे इन दोनों गाड़ियों से इतनी ज्यादा रेंज मिल रही है।

Grand Vitara और invicto की माइलेज

इसमें 45 लीटर का फ्यूल टैंक दिया है और एक लीटर में यह 27.97 km की माइलेज ऑफर करती है। अब अगर 45 लीटर फ्यूल टैंक और माइलेज को काउंट किया जाए करीब 1258.65 किलोमीटर की रेंज मिलती है। वहीं Maruti Suzuki invicto में 52 लीटर का फ्यूल टैंक मिलता है और यह  यह 23.24 km की माइलेज ऑफर करती है। अब अगर 45 लीटर फ्यूल टैंक और माइलेज को काउंट किया जाए करीब 1208.48किलोमीटर की रेंज मिलती है।

Maruti Suzuki Grand Vitara

  • इंजन: 1.5L पेट्रोल
  • फ्यूल टैंक: 45 लीटर
  • माइलेज: 27.97 kmpl
  • रेंज: 1258.65km (45LX27.97kmpl)

Maruti Suzuki invicto

  • इंजन: 2.0L पेट्रोल/हाइब्रिड
  • फ्यूल टैंक: 52 लीटर
  • माइलेज: 23.24 kmpl
  • रेंज: 1208.48km ( 52LX23.24kmpl)

कीमत

Grand Vitara एक एसयूवी है जोकि खूब पसंद की जा रही है और इसकी एक्स-शो रूम कीमत 10.80लाख रुपये से शुरू होती है। इसके अलावा invicto मॉडल की एक्स-शो रूम कीमत 25.21 लाख रुपये से शुरू होती है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ