Xiaomi factory can build 40 cars per hour: Xiaomi की बीजिंग फैक्ट्री में हर घंटे 40 कार बनकर तैयार हो रही हैं। कंपनी के सीईओ Lei Jun ने मीडिया को दिए एक बयान में कहा कि फैक्ट्री में Xiaomi SU7 का प्रोडक्शन जोरों पर है, यहां करीब हर 76 सेकंड में एक कार बन कर तैयार हो जाती है। उन्होंने कहा कि फैक्ट्री में 700 रोबोट इस काम में जुटे हैं, जो कारों का इंस्टॉलेशन, इंस्पेक्शन और ट्रांसपोर्टेशन का काम संभालते हैं।
Xiaomi SU7 EV
हर साल 1 लाख यूनिट सेल का लक्ष्य
सीईओ Lei Jun के अनुसार कार फैक्ट्री में रोबोट 20 कर्मचारियों की देखरेख में काम करते हैं, जिससे कारों के निर्माण में समय की बचत और कार तेज गति से तैयार करने में मदद मिलती है। बता दें 28 मार्च 2024 को कंपनी ने अपनी इस कार को पेश किया था। कंपनी का हर साल इस कार के 1 लाख यूनिट सेल करने का लक्ष्य है।
कार सिंगल चार्ज पर 700 Km तक चलेगी
Xiaomi SU7 में 73.6 kWh का बैटरी पैक मिलता है, यह कार सिंगल चार्ज पर लगभग 700 Km तक चलती है। कार के टॉप मॉडल मैक्स में 101 kWh का बैटरी पैक मिलता है कार शुरुआती कीमत 25.34 लाख रुपये एक्स शोरूम में मिलती है। इसका व्हीलबेस 3000 mm का है, कंपनी फिलहाल इसके 9 कलर और 3 वेरिएंट ऑफर कर रही है। कार में 16 इंच के अलॉय व्हील मिलते हैं।
5 सेकंड में पकड़ती है स्पीड
Xiaomi SU7 इलेक्ट्रिक सेडान कार है, जिसमें 517 लीटर का बड़ा बूट स्पेस दिया गया है। इस कार में 56-इंच का बड़ा हेड्स-अप डिस्प्ले दिया गया है। इस कार में बड़ा ग्लव बॉक्स दिया गया है और यह कार 25-स्पीकर के साथ आती है। इस धाकड़ कार में 295 bhp की इलेक्टिक मोटर है, जो महज 5 सेकंड में 100km/h की बड़ी आसानी से पकड़ लेती है।
ये भी पढ़ें: Tata की इन कारों की कीमत 10 लाख से कम, क्यों लें मंहगी गाड़ियां? जब इनमें ही एडवांस फीचर्स
ये भी पढ़ें: नई Maruti Swift का क्यों करें इंतजार? Tata दे रहा Swift की कीमत पर ये शानदार कार; जानें डिटेल
संबंधित खबरें
दिवाली पर 1 लाख रुपये के बजट में कौन-सी 125cc बाइक खरीदें?
16 hrs agoदिवाली पर खरीदें 5-स्टार सेफ्टी वाली कार, कीमत सिर्फ 5.75 लाख रुपये से शुरू
1 day agoदिवाली से पहले Land Rover Defender हुई 34 लाख रुपये तक सस्ती
1 day agoHyundai Bayon के टॉप और बेस मॉडल में 8 लाख से ज्यादा का फर्क, जानें कीमत
1 day agoजानें कब लॉन्च होगा Hyundai Bayon का CNG मॉडल और कितनी होगी कीमत?
2 days ago3.35 लाख तक सस्ती मिल रही कारें! इन SUV पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट
2 days agoसेकंड हैंड कार खरीदते समय इन 4 तरह की गाड़ियों से बचें
2 days agoअब E100 से चलेंगी कारें! सरकार ने बदला नियम, जानें किसे होगा फायदा
3 days agoHyundai ने 9.99 लाख में लॉन्च की नई SUV Bayon, फीचर्स कर देंगे हैरान
3 days agoदिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ये है भारत की 5 सबसे सस्ती EV
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines