सभी इलेक्ट्रिक गाड़ियों की 'लुटिया डुबो देगी' यह क्यूट ईवी, कीमत महज 4 लाख और 800 KM की रेंज 

Xiaoma Small Electric Car

Xiaoma Small Electric Car

विज्ञापन

Xiaoma Small Electric Car: बाजार में सस्ती इलेक्ट्रिक कारों की हाई डिमांड है। इस सेगमेंट में एक धाकड़ कार है Xiaoma. यह कार चीनी कार निर्माता कंपनी FAW की है। जो महज 3.47 लाख रुपये एक्स शोरूम में मिलेगी।इसमें फ्लैट डैशबोर्ड, रोटरी कंट्रोल डायल दिए गए हैं।

अट्रैक्टिव डुअल टोन कलर 

Xiaoma Small Electric Car में बेहद क्यूट इंटीरियर मिलता है। कार में 7 इंच की स्टाइलिश टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है। यह इलेकट्रिक कार अट्रैक्टिव डुअल टोन मिलते हैं। यह कंपनी की माइक्रो ईवी कार है। पहली बार इसे बीते शंघाई ऑटो एक्सपो में पेश किया गया था।

Advertisment
Xiaoma Small Electric Car (2)

Xiaoma Small Electric Car

पहले चीन फिर यूरोप में मिलेगी 

Xiaoma Small Electric Car सितंबर 2023 के अंत तक बाजार में मिलने लगेगी। फिलहाल कंपनी इसे पहले चीन फिर ग्लोबल मार्केट में पेश करेगी। कंपनी ने भारत में इसे लॉन्च करने के बारे में कोई खुलासा नहीं किया है। उम्मीद है कि जिस तरह से ईवी कारों की देश में डिमांड है यह जल्द ही यहां भी लॉन्च होगी।

विज्ञापन

बड़े स्क्वायर साइज के हेडलैंप

जानकारी के अनुसार बाजार में इस स्मॉल साइज कार का टॉप मॉडल 5.78 लाख रुपये एक्स शोरूम में मिलेगा। कार में डुअल टोन कलर ऑफर किए जाएंगे। इसमें बड़े स्क्वायर साइज के हेडलैंप दिए गए हैं, जो इसके लुक्स को एन्हांस करते हैं। कार में एरोडाइनैमिक्स व्हील दिए गए हैं, जो इसे रेंज को बढ़ाने में मदद करते हैं।

Xiaoma Small Electric Car

Xiaoma Small Electric Car

विज्ञापन

Xiaoma Small Electric Car में अट्रैक्टिव टेललैंप

Xiaoma Small Electric Car में अट्रैक्टिव टेललैंप दिए गए हैं। कंपनी के मुताबिक यह कार FME प्लेटफार्म पर बनाई गई है। यह दो साइज A1 और A2 मिलते हैं। कार में 1,953 mm का व्हीलबेस मिलेगा। यह कार सिंगल चार्ज पर 800 km तक की ड्राइविंग रेंज देगी। एक्सटेंडर के साथ यह 1,200 km तक की रेंज देने में सक्षम है।

विज्ञापन

कार की लंबाई 3000 mm

इस जबरदस्त ईवी कार 800 V को सपोर्ट करती है। इसमें 20 kW की मोटर है। कार की लंबाई 3000 mm, चौड़ाई 1510 mm, हाइट 1630 mm की मिलेगी। Xiaoma में सेफ्टी के लिए ड्राइवर साइड पर एयरबैग मिलेगा। यह 3 डोर स्टाइलिश कार है। इसका छोटा साइज होने के चलते इसे कम जगह में पार्क करना आसान होगा।

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ