Flying Car: अभी तक हमने फिल्मों में फ्लाइंग कार देखी हैं। लेकिन जल्द ही यह सपना सच होने वाला है। इतना ही नहीं दुबई में तो इस पहली फ्लाइंग कार ने आसमान में उड़ान भी भरी है। इस रिपोर्ट में फ्लाइंग कार के लॉन्च, क्षमता और उसके फीचर्स के बारे में जानें सब कुछ।
अभी पढ़ें – आ गए धमाकेदार ऑफर, हुंडई ने इन कारों पर किया 1 लाख तक के डिस्काउंट का ऐलान
इस फ्लाइंग कार का नाम X2 है। हाल ही में दुबई के आसमान में इसने अपनी पहली उड़ान भरी है। जिसके बाद सोशल मीडिया पर इसके चर्चे हो रहें हैं। जानकारी के मुताबिक यह कार चीन की कंपनी Xpeng Inc ने बनाई है। विशेषज्ञों की मानें तो इस नई टेक्नोलॉजी से कार बाजार में क्रांति आएगी।
आसान सफर के साथ जाम से निजात
जहां यह न केवल एक शहर से दूसरे शहर जाने में आसान सफर का आनंद देगी। बल्कि सड़कों पर घंटों लगने वाले जाम से बचने का भी यह बेहतर विकल्प बनकर सामने आएगी। चूंकि यह तेज हवा के बीच आसमान में उड़ेगी इसका डिजाइन भी बेहद यूनिक व लेटेस्ट रखा गया है।
कार पूरी तरह इलेक्ट्रिक
पहली नजर में यह कार आपको हेलीकॉप्टर की तरह दिखेगी। लेकिन यह कार पूरी तरह इलेक्ट्रिक है। कम वजन की लिथियम आयन बैटरी इसमें जबदस्त पॉवर जनरेट करती है। कम वजन रखने के लिए इसे पूरी तरह कार्बन फाइबर से बनाया गया है। फिलहाल इस फ्लाइंग कार का इस्तेमाल लोगों के लिए टैक्सी के रूप में किया जाएगा।
अभी पढ़ें – 125 cc सेंगमेंट में सेंध लगाने आ गई Keeway की यह बाइक, अच्छे अच्छों को दे रही मात, जानिए कीमत
8 प्रोपेलर फिट हैं
कार को हवा में ऊपर उठाने के लिए इसमें 8 प्रोपेलर फिट किए गए हैं। यह कार 130 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से उड़ने की क्षमता रखती है। कार को वायरलेस ड्रोन के कॉन्सेप्ट पर डिजाइन किया गया है। इसमें दो लोगों के बैठने की सीट है। भविष्य में इस कार का एक एडवांस वर्जन भी लांच करने की योजना है। जल्द ही यह कार बाजार में लोगों के लिए उपलब्ध होगी।
कार के बारे में जानें सब कुछ
- प्रोपेलर को घुमाने की जरूरत नहीं पड़ती
- बहुत ज्यादा लंबी दूरी का रास्ता तय नहीं कर सकती
- सिंगल चार्ज में इसे 35 मिनट तक उड़ा सकते हैं
- यह कार 500 किलो तक का वजन उठाने में सक्षम है
- कार जीरो कार्बन प्रोड्यूस करती है
- कार एक बटन स्टार्ट है
- कार ड्राइविंग मोड मैनुअल और ऑटोनोमस से लैस है
अभी पढ़ें – ऑटो से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
कार में अब जरूरी होंगे ये सेफ्टी फीचर्स, सरकार ने जारी किए नए नियम
4 hrs agoCreta से Verna तक, Hyundai की इन कारों पर हजारों रुपये की बचत का मौका
5 hrs agoबदल सकते हैं ड्राइविंग लाइसेंस से जुड़े ये नियम, सरकार ने जारी किया ड्राफ्ट
7 hrs agoकम हो रही इलेक्ट्रिक स्कूटर की रेंज? चार्जिंग के वक्त अपनाएं ये 3 आदतें
9 hrs agoजल्द आ रही Royal Enfield की 5 नई बाइक, लॉन्च होंगे ये धांसू मॉडल्स
11 hrs agoनई बजाज पल्सर हुई लॉन्च, इन धांसू अपडेट के साथ आई ये बाइक, जानें कीमत
1 day agoबड़े बूट स्पेस के साथ आती हैं ये 4 CNG कारें, कीमत 9.99 लाख रुपये से शुरू
1 day agoBMW का अनोखा इलेक्ट्रिक स्कूटर! खुद बनाएगा बैलेंस, मिलेगी कार जैसी सेफ्टी
1 day agoबाइक का पिछला टायर चौड़ा क्यों होता है? जानिए इसके पीछे का साइंस
1 day agoदिल्ली में 1 नवंबर से सख्ती, इन गाड़ियों को शहर में नहीं मिलेगी एंट्री
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines