हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

दुनिया की सबसे बड़ी Hummer, नॉर्मल से तीन गुना बड़ा साइज, जानें कौन है इसका मालिक?

विज्ञापन
फाइल फाेटो

Hummer : हमर को शौकीनों की गाड़ी कहते हैं। इसकी अधिक कीमत होने के चलते हर कोई इसे लेने में असमर्थ है। लेकिन इस बार इंटरनेट पर सामान्य से तीन गुना बड़ी हमर की वीडियो वायरल हो रही है। हमर की शुरुआती कीमत 75 लाख रुपये एक्स शोरूम है। इस बिग साइज हमर की कीमत करीब ढ़ाई करोड़ से अधिक है।

यह बड़ी हमर दुबई के अरबपति शेख हमाद बिन हमदान अल नाहयान की है

दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में बिग साइज हमर दिख रही है। उसके सामने अन्य कार और खड़े इंसान बेहद बोने नजर आ रही हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यह बड़ी हमर दुबई के अरबपति शेख हमाद बिन हमदान अल नाहयान की है।

हमर को Hummer H1 3X नाम दिया गया है

यह शेख अपनी महंगी गाड़ियों के लिए जाने जाते हैं। दुबई में लोग इन्हें ‘रेनबो शेख ऑफ दुबई’ भी कहते हैं। जानकारी के अनुसार इस बड़ी हमर को Hummer H1 3X नाम दिया गया है। यह लगभग 46 फीट लंबी, 21.6 फीट ऊंची और 19 फीट चौड़ी है।

विज्ञापन

ये भी पढ़ेंः 45 Royal Enfield पर भारी यह अकेली बाइक,  3 सेकंड में 100 की रफ्तार और  एलीट लुक, हार जाएंगे दिल 

Hummer EV का नया ट्रिम पेश किया गया है

इंटरनेट पर यह वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। लोग इस नई हमर को चलाने की हसरत जाहिर कर रहे हैं। बता दें हाल ही में Hummer EV का नया ट्रिम पेश किया गया है। नए ट्रिम को 3X नाम दिया गया है। यह नया ट्रिम SUV और Pickup ट्रक दोनों बॉडी स्टाइल में आता है। Hummer EV 3X SUV एक बार फुल चार्ज होने पर 505 KM तक चलता है। वहीं, Pickup ट्रक एक बार फुल चार्ज होने पर 571 KM तक चलता है।

विज्ञापन

और पढ़िए – ऑटो से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola