Winter Car Tips 2022: देश के कई हिस्सों में सर्दी का मौसम शुरू हो चुका है, लेकिन इस मौसम में गर्मी से राहत मिलने के साथ-साथ कई तरह की परेशानियां भी सामने आती हैं। खासकर वाहन चलाने वालों को कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
अभी पढ़ें – Bike Mileage Tips: इन टिप्स से पुरानी बाइक भी देगी नया जैसा माइलेज, नहीं होगी ईंधन की भी ज्यादा खपत!
इस मौसम में सीएनजी कार (CNG Car Tips) चलाने वालों को सबसे ज्यादा दिक्कत होती है, क्योंकि सर्दियों में फ्यूल टैंक में भरी सीएनजी गैस ज्यादा ठंड के कारण टैंक में ही जम जाती है। ऐसे में गाड़ी स्टार्ट (starting car in cold weather) करने के दौरान काफी दिक्कतें आती हैं। ऐसे में अगर आप भी सीएनजी कार का यूज करते हैं तो आपको कुछ जरूरी टिप्स (CNG Car Tips for Winter) को जरूर फॉलो करना चाहिए। आइए इसके बारे में जानते हैं।
आपको अपने सीएनजी टैंक को हमेशा फुल रखना चाहिए, या कम से कम आधे से ज्यादा, ताकि ठंड के मौसम में कोई परेशानी न हो। इससे आपकी गाड़ी में कोई दिक्कत नहीं होगी और माइलेज भी ज्यादा मिलेगा।
टैंक को फुल रखना क्यों जरूरी है?
सर्दियों में अत्यधिक ठंड और हवा में नमी के कारण टैंक में धीरे-धीरे हवा जमा होने लगती है। इसमें गाड़ी स्टार्ट करते ही हवा में मौजूद पानी भी गर्म होने लगता है और लिक्विड सीएनजी के साथ मिलने लगता है, जिससे कार के फ्यूल पंप में दिक्कत आ सकती है। इससे इंजन को भी नुकसान हो सकता है और आपको कार से कम माइलेज मिलने लगेगा।
अभी पढ़ें – Maruti Suzuki Grand Vitara CNG जल्द होगी लॉन्च, यहां जानें कीमत से लेकर सब कुछ
सुरक्षा की दृष्टि से भी ये है आवश्यक
ठंड के मौसम में कार में सीएनजी टैंक को फुल रखना ही समझदारी है। कभी-कभी सर्दियों में खराब मौसम के कारण लंबा जाम लग जाता है, ऐसे में भरे हुए टैंक में सीएनजी जमने नहीं देती और हमेशा गर्म रहती है, जिससे आपको बीच रास्ते में किसी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ता है।
अभी पढ़ें – ऑटो से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
Tata ला रहा नई इलेक्ट्रिक कार Kuno, जानिए कब होगी लॉन्च और संभावित कीमत
14 hrs agoटूटा रिकॉर्ड! पहली बार एक महीने में बिकीं 5 लाख से ज्यादा गाड़ियां
18 hrs agoदिवाली पर सस्ते में घर लाएं नई कार, इन 10 गाड़ियों पर मिल रही बंपर छूट
20 hrs agoकितने किलोमीटर चलने के बाद पुरानी मानी जाती है कार?
21 hrs ago1 नवंबर से दिल्ली में इन गाड़ियों की एंट्री बंद, कल से लागू होंगे ये नियम
2 days agoनवंबर में लॉन्च होंगी 7 नई कारें! जानें लिस्ट में कौन से नाम शामिल
2 days agoदिवाली के पहले Activa को टक्कर देने आया Hero का नया स्कूटर, कीमत सिर्फ इतनी
2 days agoइस दिवाली घर लाएं 10 लाख के बजट में कम मेंटेनेंस वाली ये 5 कारें
2 days agoसनरूफ से लेकर जेस्चर कंट्रोल तक, कार के ये 5 फीचर्स सच में कितने जरूरी?
3 days agoSafari का इलेक्ट्रिक अवतार जल्द देगा दस्तक, जानें कितनी होगी कीमत?
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines