Maruti Suzuki Grand Vitara CNG जल्द होगी लॉन्च, यहां जानें कीमत से लेकर सब कुछ
Edited By Simran Singh

फाइल फोटो
Edited By Simran Singh

फाइल फोटो
Maruti Suzuki Grand Vitara CNG Launch Date in India: मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड (MSIL) भारतीय बाजार में तेजी से अपने सीएनजी पोर्टफोलियो का विस्तार कर रही है। कंपनी लगातार नए सीएनजी मॉडल बाजार में उतार रही है। अब इस कड़ी में एक और पॉपुलर कार शामिल होने जा रही है।
जल्द ही मारुति सुजुकी अपने ग्रैंड विटारा (Maruti Suzuki Grand Vitara CNG) को फैक्ट्री फिटेड सीएनजी मॉडल के साथ लाने की तैयारी में है। देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति (Maruti Suzuki) ने कुछ दिन पहले सीएनजी-स्पेक बलेनो और एक्सएल6 को पेश किया था। इसके बाद टोयोटा ग्लैंजा सीएनजी की लॉन्चिंग हुई और अर्बन क्रूजर हाईराइडर सीएनजी की बुकिंग भी आधिकारिक तौर पर शुरू हो गई है।
हैराइडर और ग्रैंड विटारा (Hyrider and Grand Vitara) अर्बन क्रूजर कॉम्पैक्ट एसयूवी के बंद होने के बीच टोयोटा मिडसाइज एसयूवी अपने सीएनजी अवतार में आएगी। हालांकि आधिकारिक लॉन्च की तारीख अभी उपलब्ध नहीं है, जापानी निर्माता जल्द ही हाईराइडर सीएनजी पेश करेगी। ऐसा लग रहा है कि Hyryder की सिबलिंग Maruti Suzuki Grand Vitara को भी CNG वैरिएंट मिलेगा।
मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा सीएनजी का लॉन्च अगले महीने के लिए निर्धारित है और यह नियमित पेट्रोल माइल्ड-हाइब्रिड, एक मजबूत हाइब्रिड और सीएनजी ईंधन विकल्पों की सुविधा देने वाला पहला मारुति मॉडल बन जाएगा। ग्रैंड विटारा सीएनजी मोड में लगभग 88 बीएचपी और 98.5 एनएम उत्पन्न करेगी। इंजन को केवल पांच-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ जोड़ा जाएगा।
यह भी पढ़ेंः Porsche 911 Dakar: 16 नवंबर को उठेगा पर्दा, पोर्श ने आग, पानी और पहाड़ पर चलने के लिए बनाई यह स्पोर्ट्स कार
मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा सीएनजी के वेरिएंट की जानकारी अभी तक सामने नहीं आई है। इसी पेट्रोल माइल्ड-हाइब्रिड वैरिएंट की तुलना में मध्यम आकार की CNG SUV की कीमत 75,000 रुपये तक महंगी होने की उम्मीद है। हालांकि, ग्रैंड विटारा सीएनजी में क्या-क्या खास देखने को मिलेगा, ये तो अब लॉन्च के दौरान ही सामने आ सकता है। कंपनी की ओर से कोई भी आधिकारिक पुष्टी नहीं की गई है।
और पढ़िए – ऑटो से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: