Winter Car Care Tips: ब्लोअर का यूज करना ना हो जाए जानलेवा? जानिए इस्तेमाल करने का सही तरीका

Winter Car Care Tips, Winter Car Tips

Winter Car Care Tips: सर्दियों में कार में लगे ब्लोअर का इस्तेमाल करना सामान्य बात है। अधिक ठंड होने पर लोग कार चलाने के दौरान इसका यूज करते हैं, लेकिन कुछ बातों का ध्यान रखना भूल जाते हैं। इसका इस्तेमाल कब करना चाहिए, कितने समय तक करना चाहिए या किस समय इसका इस्तेमाल नहीं करना चाहिए आदि।

इसलिए आज हम आपके लिए इसे इस्तेमाल करने का सही तरी (Car Blower Using Tips) बताने जा रहे हैं, जिससे आप इसे सुरक्षित और सही तरीके से इस्तेमाल कर सकेंगे। आइए जानते हैं।

ब्लोअर चलाने के दौरान शीशा बंद न रखें

अधिक ठंड (Winter Car Care Tips in Hindi) पड़ते ही लोग अपनी कार में ब्लोअर का इस्तेमाल करना शुरू कर देंगे। ज्यादातर लोग ब्लोअर चलाते समय एक आम गलती कर बैठते हैं, जिनमें से एक ब्लोअर चलाकर कार के शीशे बंद कर देना शामिल है। हालांकि, ऐसा नहीं करना चाहिए। ब्लोअर चलाकर कार के शीशे बंद करने से वेंटिलेशन नहीं हो पाता है और इससे बड़ा नुकसान भी हो सकता है।

बच्चों को कभी भी कार में अकेला न छोड़ें

ऐसी छोटी सी लापरवाही कई बार बड़े नुकसान का कारण बन जाती है। बच्चों को कभी भी पार्क की गई कार में लावारिस नहीं छोड़ना चाहिए, खासकर जब ब्लोअर चालू हो। बच्चे अगर अकेले होने के दौरान कोई छोड़-छाड़ करते हैं तो कार के शीशे भी बंद हो सकते हैं और बच्चे कार के अंदर फंस सकते हैं, जिससे कोई बड़ा हादसा हो सकता है।

ब्लोअर चलाते समय रखें इन बातों का ख्याल

  • जब ब्लोअर चल रहा हो तो रीसर्क्युलेशन मोड चालू रखें।
  • इसकी हवा को डायवर्ट करें जिससे हवा सीधे आपकी नाक पर न गिरे।
  • ब्लोअर चालू रखते हुए बच्चों को कभी भी कार के अंदर अकेला न छोड़ें।
  • शीशे को थोड़ा सा खुला छोड़ दें जिससे वेंटिलेशन बना रहे।
  • सफर के दौरान कभी भी एसी और हीटर को लगातार कई घंटों तक न चलाएं, बीच-बीच में कुछ समय के लिए आपको फ्रेश एयर मोड का भी इस्तेमाल करते रहना चाहिए।

कार्बन डाइऑक्साइड में वृद्धि

अगर आप कार के अंदर लगातार ब्लोअर चलाते हैं तो इससे कार के केबिन में कार्बन डाइऑक्साइड की मात्रा बढ़ जाती है। ये आपके लिए काफी हानिकारक साबित हो सकता है और किसी बड़े हादसे का कारण बन सकता है।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ