Winter Car Care: कोहरे-ठंड में कार में ब्रेक डाउन होने से बचाएंगे ये टिप्स, गांठ बांध लें

Winter Car Care: अगर आप भी अपनी कार को सर्दी में ब्रेक डाउन होने से बचाना चाहते हैं तो यहां हम आपके लिए कुछ बेस्ट टिप्स की जानकारी दे रहे हैं… जो आपको लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकते हैं …

Winter car care
विज्ञापन

Winter Car Care: देश में ठंड अब शुरू हो गई है, नवम्बर के महीने में सुबह और शाम को सर्दी काफी पड़ रही है साथ ही प्रदूषण की वजह से फोग जैसा माहौल नजर आता है, मौसम विभाग के अनुसार देश में सर्दी और भी और तेज पड़ेगी। सर्दी के इस मौसम में सबसे ज्यादा परेशानी कार स्टार्ट करने में होती है । जो लोग कभी-कभी गाड़ी का इस्तेमाल करते हैं उन्हें ज्यादा दिक्कत होती है। सर्दी के मौसम में गाड़ी की देखभाल सबसे जरूरी हो जाती है, और अगर आप ऐसा नहीं करते तब गाड़ी कभी भी बीच रास्ते धोखा दे सकती है। हम आपको कुछ ऐसे आसान टिप्स की जानकारी दे रहे हैं जिनकी मदद से ठंड की वजह से कार में आने वाली समस्याओं से बच सकते हैं।

सर्दी आते ही सर्विस है जरूरी

वैसे तो हर मौसम में कार की सर्विस जरूरी लेकिन सर्दी में कार की सर्विस बिलकुल भी मिस न करें और समय पर गाड़ी की सर्विस करवा लें । अगर आप सर्दियों में कहीं लॉन्ग ड्राइव पर जा रहे हैं तो कार की सर्विस जरूर करवा लें। यह भी पढ़ें: TVS Ronin Vs Royal Enfield Hunter 350: जानिये कौन सी बाइक है वैल्यू फॉर मनी

Advertisment

स्पार्क प्लग की जांच है जरूरी

ठंड के मौसम में कई बार खराब स्पार्क प्लग की वजह से भी कार स्टार्ट नहीं होती। इसलिए ठंड में कार का इलेक्ट्रिकल सिस्टम जैसे स्पार्क प्लग, लाइटिंग और वायरिंग को चेक करवा लें। स्पार्क प्लग की मदद से लंबे समय तक कार का इंजन चालू रखता है।

कूलेंट जरूर चेच्ज कर

अपनी कार में कूलेंट की बराबर जांच, क्योंकि यह आपकी कार को सफ़र के दौरान ठंडा रखने में मदद करता है। सर्दियों के मौसम में कूलेंट का सही काम करना भी जरूरी है। कूलेंट का काम सिर्फ यह नहीं होता कि वह गर्म इंजन को ठंडा करता है बल्कि इंजन को नॉर्मल तापमान में रखता है। इसलिए किसी भी मौसम में कूलेंट का सही से काम करना जरुरी है।

सभी चटायर्स की देखभाल

सर्दियों के मौसम में खास ख्याल रखने की जरूरत है। अगर टायर में कही क्रैक हो, ज्यादा घिस गए हों तो बदलवा लेने चाहिए। ठंड में अगर टायरों में हवा का प्रेशर कम है तो गाड़ी के फिसलने का डर ज्यादा रहता है। सर्दियों में सड़क पर होने वाली नमी से ऐसा ज्यादा होता है। इसलिए लंबी दूरी पर जाने से पहले टायर्स जरूर चेक करवा लें।

विज्ञापन

बैटरी जरूर चेक करें

सर्दी में कार की बैटरी की जांच बेहद जरूरी है, क्योंकि सबसे ज्यादा दिक्कत बैटरी की ही वजह से आती है । ठंड शुरु होते ही आपको अपनी कार की बैटरी जरूर चेक करवा लेनी चाहिए। अगर बैटरी 3 साल से ज्यादा पुरानी है तो उसे बदलवा लें।

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ