Maruti Suzuki Swift CNG: देश की सबसे बड़ी कार निमता कंपनी मारुति सुजुकी भारत में अब अपनी नई स्विफ्ट का CNG वर्जन लॉन्च करने जा रही है। इस समय मारुति का S-CNG पोर्टफोलियो काफी बड़ा है। छोटी कार से लेकर एसयूवी आपको इस सेगमेंट में देखने को मिल जायेंगी। यहां हम आपको तीन कारण बता रहे हैं कि आखिर आपको नई CNG स्विफ्ट का इंतजार क्यों करना चाहिए …
मारुति की CNG कारें हैं सबसे भरोसेमंद
इस समय टाटा मोटर्स और हुंडई मोटर इंडिया की CNG कारें बाजार में मौजूद हैं। लेकिन मारुति की ही CNG कारें सबसे बेहतर परफॉरमेंस ऑफ़र करती हैं। कंपनी की CNG कारें लंबे समय तक भी साथ निभाती हैं और इनमें कोई खराबी भी जल्दी से देखने को नहीं मिलती।
ज्यादा माइलेज, कम मेंटेनेंस
मारुति सुजुकी की CNG कारें सबसे ज्यादा माइलेज ऑफर करती हैं। जहां अन्य कार कंपनियों को CNG कारें 30 किलोमीटर की तक भी माइलेज नहीं दे पाती वहीं मारुति की कारें 34-35km/kg तक की माइलेज दे देती हैं। इतना ही नहीं कंपनी की कारें मेंटेनेंस के मामलें में भी किफायती होती हैं। ऐसे में आपको बचत ही बचत होगी।
नई स्विफ्ट CNG देगी 32km की माइलेज
नई स्विफ्ट CNG में नया Z सीरीज का 1.2-लीटर, तीन-सिलेंडर इंजन मिलेगा। लेकिन पेट्रोल इंजन के मुकाबले सीएनजी मॉडल में पावर थोड़ी कम आ सकती है। नई स्विफ्ट एक लीटर में 24.80 kmpl की माइलेज ऑफर करती है जबकि ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन में ये कार 25.75 kmpl की माइलेज देती है। लेकिन सोर्स के मुताबिक स्विफ्ट का CNG वर्जन 32 km/kg तक की माइलेज ऑफर कर सकता है।
अब ऐसे में जो लोग रोजाना कार से सफ़र करते हैं उनके लिए यह बेस्ट ऑप्शन साबित हो सकती है। सोर्स के मुताबिक स्विफ्ट CNG वेरिएंट की कीमत 7.44 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू हो सकती है। सेफ्टी के लिए कार में 6 एयरबैग्स, एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम के साथ EBD, 3 पॉइंट सीट बेल्ट समेत कई अच्छे फीचर्स आपको देखने मिलेंगे।
यह भी पढ़ें: Audi Q7 का बोल्ड एडिशन हुआ लॉन्च, कीमत 97.84 लाख रुपये
संबंधित खबरें
कार में अब जरूरी होंगे ये सेफ्टी फीचर्स, सरकार ने जारी किए नए नियम
8 hrs agoCreta से Verna तक, Hyundai की इन कारों पर हजारों रुपये की बचत का मौका
9 hrs agoबदल सकते हैं ड्राइविंग लाइसेंस से जुड़े ये नियम, सरकार ने जारी किया ड्राफ्ट
12 hrs agoकम हो रही इलेक्ट्रिक स्कूटर की रेंज? चार्जिंग के वक्त अपनाएं ये 3 आदतें
14 hrs agoजल्द आ रही Royal Enfield की 5 नई बाइक, लॉन्च होंगे ये धांसू मॉडल्स
16 hrs agoनई बजाज पल्सर हुई लॉन्च, इन धांसू अपडेट के साथ आई ये बाइक, जानें कीमत
1 day agoबड़े बूट स्पेस के साथ आती हैं ये 4 CNG कारें, कीमत 9.99 लाख रुपये से शुरू
1 day agoBMW का अनोखा इलेक्ट्रिक स्कूटर! खुद बनाएगा बैलेंस, मिलेगी कार जैसी सेफ्टी
1 day agoबाइक का पिछला टायर चौड़ा क्यों होता है? जानिए इसके पीछे का साइंस
1 day agoदिल्ली में 1 नवंबर से सख्ती, इन गाड़ियों को शहर में नहीं मिलेगी एंट्री
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines