गर्मी में क्यों सही रहते हैं ट्यूबलेस टायर्स? लोगों की जान से है खास कनेक्शन!
ट्यूबलेस टायर्स को बिना ट्यूब वाले टायर्स भी कहा जाता है, क्योंकि टायर्स के अन्दर कोई ट्यूब नही होती। इसलिए इन्हें इनका वजन भी हल्का होता है।
Edited By Bani Kalra

Edited By Bani Kalra

Advantage of Tubeless Tyres: आजकल लगभग सभी गाड़ियों में ट्यूबलेस टायर्स आने लगे हैं जबकि कुछ ऐसे भी मॉडल हैं जिन्हें ट्यूब वाले टायर्स ही मिलते हैं। वैसे कुछ सालों पहले तक ट्यूबलेस टायर्स के बारे में लोगों को जानकारी भी नहीं थी। ट्यूब वाले टायर्स की तुलना में ट्यूबलेस टायर्स कहीं ज्यादा बेहतर होते हैं। तो अगर आप भी गाड़ी में अभी तक ट्यूब वाले टायर्स का इस्तेमाल करते हैं तो यहां हम आपको ट्यूबलेस टायर्स की खूबियों के बारे में जानकारी दे रहे हैं।
ट्यूबलेस टायर्स को बिना ट्यूब वाले टायर्स भी कहा जाता है, क्योंकि टायर्स के अन्दर कोई ट्यूब नही होती। इसलिए इन्हें इनका वजन भी हल्का होता है। इसमें वाल्व रिम से ही जुड़ा रहता है। इनमें हवा धीरे-धीरे भारी जाती है। पंक्चर होने की कंडीशन में इनमें हवा धीरे-धीरे निकलती है। सेफ्टी के लिए ये बेहतर रहते हैं।

ट्यूब वाले टायर्स की तुलना में ट्यूबलेस टायर्स हल्के होते हैं जिनकी वजह से राइड क्वालिटी बेहतर बनती है और माइलेज भी अच्छी रहती है। इतना ही नहीं ट्यूबलेस टायर्स जल्दी गर्म भी नहीं होते। पंक्चर के बाद ट्यूबलेस टायर्स को रिपेयर करवाना बहुत ही आसान होता है और ये काम आप खुद भी कर सकते हैं।
ट्यूब वाले टायर्स जब पंक्चर होते हैं तब गाड़ी का बैलेंस एक दम बिगड़ जाता है जिसकी वजह से दुर्घटना की संभावना बढ़ जाती है। जबकि ट्यूबलेस टायर्स के पंक्चर होने पर गाड़ी का बैलेंस बिगड़ता नहीं है क्योंकि हवा धीरे-धीरे बहार आती है और काफी देर बाद इसका पता चलता है। ऐसे में गाड़ी नियंत्रण में रहती है।

यह भी पढ़ें: अगले दो महीने में आ रही है Bajaj की पहली CNG बाइक, कीमत हुई लीक
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: