अगले दो महीने में आ रही है Bajaj की पहली CNG बाइक, कीमत हुई लीक

कन्फर्म हो गया है कि दुनिया की पहली CNG बाइक इस साल जून में लॉन्च होने जा रही है। हाल ही में बजाज ऑटो के एमडी राजीव बजाज ने भी इस बात की पुष्टि कर दी है। बजाज की पहली CNG बाइक को कई बार टेस्टिग के दौरान देखा गया है।

सांकेतिक तस्वीर

सांकेतिक तस्वीर

Bajaj first CNG bike: अब तक गम CNG कारें देखते आ रहे हैं लेकिन अब जल्द ही आपको टू-व्हीलर भी CNG में दिखने वाले हैं। इसकी पहल देश की बड़ी टू-व्हीलर कंपनी बजाज ऑटो कर रही है। ये कन्फर्म हो गया है कि दुनिया की पहली CNG बाइक इस साल जून में लॉन्च होने जा रही है।

विज्ञापन

हाल ही में बजाज ऑटो के एमडी राजीव बजाज ने भी इस बात की पुष्टि कर दी है। बजाज की पहली CNG बाइक को कई बार टेस्टिग के दौरान देखा गया है। आइये जानते हैं इस बाइक से जुड़ी कुछ जरूरी बातें…

विज्ञापन

बाइक का नाम आया सामने

रिपोर्ट्स के मुताबिक बजाज ऑटो की पहली बाइक का नाम  ‘Bruzer’ हो सकता है। कंपनी इसे  125 cc इंजन के साथ बाजार में पेशग कर सकती है, जिसमें एक या दो छोटे CNG सिलिंडर मिल सकते हैं।

लेकिन बजाज की तरफ से इस बारे कोई जानकारी नहीं मिली है। पेट्रोल बाइक की तुलना में सीएनजी से चलने वाले वाहन काफी किफायती होते हैं। डेली रनिंग कॉस्ट भी काफी कम रहती है। ऐसे में बजाज की CNG बाइक कितनी किफायती होगी इसका पता तो इसके लॉन्च होने के बाद ही चलेगा।

विज्ञापन

जून में होगी लॉन्च?

टेस्टिंग के दौरान जिस मॉडल को स्पॉट किया है उसकी बहुत ज्यादा डिटेल्स तो सामने आई नहीं है लेकिन LED हेडलाइट जरूरत देखी गई है। इसके अलावा 5 स्पोक अलॉय व्हील्स भी नज़र आये हैं।

विज्ञापन

सेफ्टी के लिए बाइक में सिंगल चैनल ABS भी मिलेगा। इसमें डिजिटल स्पीडोमीटर मिल सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक CNG बाइक की कीमत एक लाख रुपये के आस-पास रह रहती है। सीएनजी मोड बाइक की माइलेज 90km/kg रह सकती है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ