हैचबेक और सेडान छोड़, ग्राहकों में क्यों बढ़ रहा है SUVs का क्रेज? जानें बड़े कारण

भारत में एसयूवी की कीमत हैचबैक और सेडान कार के बराबर आ चुकी है, यह एक बड़ा कारण है कि लोग अब SUV की तरफ शिफ्ट हो रहे हैं। SUV खराब रास्तों पर आरामदायक रहती हैं और साथ ही रोड विजिबिलिटी भी बढ़िया मिलती है।

SUV
विज्ञापन

देश में पिछले कुछ सालों में कॉम्पैक्ट से लेकर मिड साइज एसयूवी की डिमांड काफी बढ़ी है। लोग हैचबैक और सेडान कार की जगह SUV पर पैसा लगा रहे हैं।सिर्फ 5 साल पहले, भारत में बिकने वाली हर दूसरी कार हैचबैक होती थी। आज यह घटकर 4 में से एक रह गई है। हुंडई मोटर के अनुसार 50% से ज्यादा बिक्री SUV की ही होती है। यहां हम आपको बता रहे हैं कि आखिर क्यों देश में बढ़ रहा है SUV का क्रेज? हैचबैक और सेडान की तुलना में क्या ये सचमुच बेहतर स्साबित हो रही हैं ? आइये जानते हैं…

क्यों बढ़ रही है SUV की बिक्री

Advertisment

भारत में एसयूवी की कीमत हैचबैक और सेडान कार के बराबर आ चुकी है, यह एक बड़ा कारण है कि लोग अब SUV की तरफ शिफ्ट हो रहे हैं। SUV खराब रास्तों पर आरामदायक रहती हैं और साथ ही रोड विजिबिलिटी भी बढ़िया मिलती है। भारत की अधिकांश सड़कें खराब बनी हुई हैं। इतना ही नहीं देश में खराब डिजाइन वाले स्पीड ब्रेकरों की भी कमी नहीं है। SUV में आपको ज्यादा ग्राउंड क्लीयरेंस ऑफर किया जाता है जिसकी वजह से इस तरह की खराब सड़कों को आसानी से पार करने में मदद मिलती है।

SUV से घूमना लोगों की पहली पसंद

भारत में जब से किफायती SUVs आने लगी हैं, तब से लोगों ने हैचबैक और सेडान कारों की जगह इन्हें खरीदना शुरू कर दिया है। अब लोग हर वीकेंड या छुट्टी वाले दिन SUV से घूमने निकल पड़ते हैं। दिन हो या रात जो, एसयूवी को ड्राइव करते समय मजा तो आता ही ही साथ ही आत्मविश्वास कम नहीं होता।

विज्ञापन

सेफ्टी सबसे बड़ा कारण

SUV में आपको मजबूत बॉडी मिलती है और सेफ्टी के लिए कई एडवांस्ड फीचर्स भी दिए गये हैं। रोड पर SUV जमकर चलती है। आजकल जितनी भी SUV बाजार में आ रही हैं सभी 4 स्टार और 5 स्टार सेफ्टी रेटिंग से लैस हैं। ये भी एक बड़ा कारण है कि लोग SUV खरीदने में दिलचस्पी दिखा रहे हैं।

विज्ञापन

6 लाख से शुरू होती है कीमत

अब अन्य कार कंपनियां भी किफायती SUV का निर्माण करने लगी हैं। 6 लाख से एक एसयूवी की कीमत शुरू हो जाती है। 10 लाख से कम कीमत में इस समय काफी मॉडल आपको आसानी से मिल जाएंगे।

विज्ञापन

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ