New Car Delivery Tips: इन दिनों नई कार पर काफी अच्छे ऑफर्स और डिस्काउंट मिल रहा हैं। लोग जमकर नई कार खरीद रहे हैं। बिक्री के नंबर भी काफी बेहतर हैं। एक नई कार की डिलीवरी लेने का अपना अलग ही आनंद है। किसी भी किसी भी गाड़ी की डिलीवरी से ठीक पहले आपको शोरूम बुलाया जाता है ताकि आप नई कार की प्री-डिलीवरी इंस्पेक्शन ध्यान से करें। लेकिन अक्सर लोग इस बार नज़रअंदाज कर जाते हैं और बाद में उन्हें काफी नुक्सान उठाना पड़ता है। ऐसे में हम आपको यहां बता रहे हैं कि प्री-डिलीवरी इंस्पेक्शन के समय किन-किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।
कार की पूरी बॉडी ध्यान से करें चेक
कार की डिलीवरी से पहले आपको Inspection के लिए बुलाया जायेगा। आपको अपनी कार को ध्यान से देखना होगा। कार में कुछ स्क्रैच या डेंट के निशान तो नहीं है, अगर ऐसा कुछ नज़र आये तो आपको शोरूम में इसे बारे में बात करनी होगी। अपनी कार को लेने से पहले उसकी पूरी बॉडी को ठीक से चेक करें।
इंटीरियर पर भी नज़र डालें
बाहर से ठीक से चेक करने के बाद अब आपको केबिन को भी ठीक से चेक करने की जरूरत है। कार के डोर हैंडल्स भी चेक करें कि किसी तरह का कोई स्क्रैच डोर हैंडल्स पर तो नहीं है। इतना ही नहीं AC चलाकर देखें। आप अपनी कार की सभी लाइट्स, और स्विच को चेक करें। इसके अलावा केबिन में किसी भी तरह का कोई निशान न हो इस बात की भी तस्सली कर लें। सभी सीटों को ध्यान से देखें। कार के मैट्स को देखें कि कहीं से कटे-फटे ना हो।
इंजन स्टार्ट करें
डिलीवरी लेने से पहले कार को स्टार्ट करके जरूर देखें, अगर इंजन की आवाज़ नॉर्मल है तो ठीक है और अगर आपको कोई असामान्य आवाज़ सुनाई दे तो तुरंत इसके बारे में डीलर से बात करें। हालाकि इंजन में ऐसी कोई खराबी देखने को नहीं मिलती लेकिन फिर भी चेक करने में कोई हर्ज भी नहीं है।
सभी डॉक्यूमेंट्स ठीक से देखें
अपनी कार के सभी पेपर्स को भी ठीक से देख लें। कार के पेमेंट बिल, परमानेंट रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट, इंश्योरेंस पेपर, मैन्युअल्स, वॉरंटी कार्ड, रोड साइड असिस्टेंस नंबर और सर्विस बुक जैसे डाक्यूमेंट्स को ध्यान से देख लें। सब कुछ OK होने बाद ही Inspection लेटर पर साइन करें।
यह भी पढ़ें: कार बेचने के लिए ग्राहकों को कैसे मूर्ख बनाते हैं डीलर?
संबंधित खबरें
Tata ला रहा नई इलेक्ट्रिक कार Kuno, जानिए कब होगी लॉन्च और संभावित कीमत
1 day agoटूटा रिकॉर्ड! पहली बार एक महीने में बिकीं 5 लाख से ज्यादा गाड़ियां
1 day agoदिवाली पर सस्ते में घर लाएं नई कार, इन 10 गाड़ियों पर मिल रही बंपर छूट
1 day agoकितने किलोमीटर चलने के बाद पुरानी मानी जाती है कार?
1 day ago1 नवंबर से दिल्ली में इन गाड़ियों की एंट्री बंद, कल से लागू होंगे ये नियम
3 days agoनवंबर में लॉन्च होंगी 7 नई कारें! जानें लिस्ट में कौन से नाम शामिल
3 days agoदिवाली के पहले Activa को टक्कर देने आया Hero का नया स्कूटर, कीमत सिर्फ इतनी
3 days agoइस दिवाली घर लाएं 10 लाख के बजट में कम मेंटेनेंस वाली ये 5 कारें
3 days agoसनरूफ से लेकर जेस्चर कंट्रोल तक, कार के ये 5 फीचर्स सच में कितने जरूरी?
4 days agoSafari का इलेक्ट्रिक अवतार जल्द देगा दस्तक, जानें कितनी होगी कीमत?
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines