कार बेचने के लिए ग्राहकों को कैसे मूर्ख बनाते हैं डीलर? जानें डिस्काउंट का असली सच

New Car Buying Tips: इन दिनों कार कंपनियां काफी अच्छा डिस्काउंट ऑफर कर रही हैं। लेकिन ज्यादा डिस्काउंट के चक्कर में आकर ग्राहक खुद ही फंस जाते हैं। आइये जानते हैं कैसे आप किसी नई कार पर एक बेस्ट डील पा सकते हैं।

Car Buying

New Car Buying Tips: जुलाई के इस महीने में कार कपनियां काफी बड़े डिस्काउंट ऑफर कर रही हैं। एक ही गाड़ी पर आपको 4 लाख रुपये से ज्यादा का डिस्काउंट मिल जाएगा। डिस्काउंट देने के लिए कई कारण हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक इस समय भारत में 60,000 करोड़ रुपये की Unsold कारें खड़ी हैं जिनकी बिक्री नहीं हो रही है जबकि नई कारों का अब प्रोडक्शन तो चालू है।

ऐसे में कंपनियां  डिस्काउंट का सहारा लेकर अपने पुराने स्टॉक को क्लियर  करने की कोशिश करती हैं। अक्सर इतने बड़े डिस्काउंट के चक्कर में काफी ग्राहक फंस जाते हैं और कार डीलर्स उन्हें चूना लगा जाते हैं। यहां हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बता रहे हैं जिन्हें फॉलो करके आप नई कार पर न सिर्फ बेस्ट डील तो पा ही सकते हैं साथ ही कोई भी कार डीलर आपको मुर्ख बना पायेगा।

डिस्काउंट का असली सच

बड़ा डिस्काउंट और ऑफर्स उन्हीं मॉडल पर ज्यादा होता है जिनकी बिक्री कम होती है, ताकि पुराना स्टॉक क्लियर हो सके। इतना ही नहीं जो गाडियां महीनों से नहीं बिक रही,उन पर भी डिस्काउंट दिया जा रहा है। इस  बात की भी तस्सली कर लें कि जो कार आप ख़रीदन रहे हैं, उसकी मैन्युफैक्चरिंग डेट भी क्या है।

जल्दबाजी करने से बचें

आप जिस कार को खरीदने जा रहे हैं उसके बारे में पूरी जानकारी पता करें। कई बार आपकी पसंद का  वेरिएंट नहीं होता जिसकी वजह से काफी  दिक्कत होती है। मान लीजिये अगर आपने किसी कार का बेस मॉडल चुना है, लेकिन जब आप इसे खरीदने जाते हैं तो आपको यह बोलकर मना कर दिया जाता है कि यह वेरिएन्ट अभी नहीं है आप कोई और देख सकते हैं।  ऐसे में डीलर आपको मिड या टॉप वेरिएंट की सलाह देते हैं। ऐसा वो इसलिए भी करते हैं क्योंकि ज्यादा कमीशन महंगे वेरिएंट में ही होता है।

एक्सचेंज का पूरा फायदा

नई कार खरीदते समय अगर आप अपनी पुरानी कार एक्सचेंज करवा रहे हैं तो उसकी बेस्ट वैल्यू  के लिए बात करें। जितना हो सके ज्यादा से ज्यादा अपनी कार की वैल्यू लगायें। ऐसा करने से आपकी काफी बचत हो सकती है।

एक्सेसरीज के बदले डिस्काउंट

जब आप नई कार खरीदने शो-रूम जाते हैं तो शो सेल्समैन कोटेशन पर एक्सेसरीज भी एड कर देता है जिससे गाड़ी की ऑन रोड कीमत बढ़ जाती है। सेल्समैन एक्सेसरीज लगवाने पर फ़ोर्स करेगा। लेकिन आपको उसकी बातों में नहीं आना है ऐसे में आप एक्सेसरीज की जगह उतनी ही कीमत का डिस्काउंट मांग सकते हैं और वही एक्सेसरीज बाहर से लगवा लें, आपको सस्ती पड़ेगी और कई ऑप्शन भी आपको मिल जायेंगे।

Shubh Muhurat Buy New Car In New Year 2024

कार खरीदने का सही समय

हर कार सेल्समैन के पास गाड़ियां बेचने का टारगेट होता है जो हर महीने पूरा करना होता है। महीना शुरू होते ही नई कार खरीदने पर कोई खास डील आपको शायद ही मिले। लेकिन अगर आप कार खरीदेन महीने के आखिरी दिनों में जाकर और खुलकर मोल-भाव करें तो बेस्ट डील मिलेगी। जितना हो सके पैसे कम करा लें।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ