इंजन ऑयल की कितनी होती है लाइफ? समय पर ना बदलें तो खुल जाएगा इंजन

एक बार ऑयल इंजन में गया तो उसके बाद उलटी गिनती शुरू हो जाती है। इंजन ऑयल की लाइफ कई फैक्टर्स पर निर्भर करती है, जैसे ऑयल का टाइप, ड्राइविंग कंडीशन, और इंजन का उपयोग।

Engine Oil

Engine Oil

इंजन ऑयल (Engine oil)  पेट्रोल-डीजल वाहन के इंजन को दुरुस्त बनाये रखने के लिए रेगुलर सर्विस का होना बेहद जरूरी होता है। लेकिन कई बार हम इस बात पर ध्यान नहीं देते कि ऑयल की भी लाइफ  होती है। एक बार ऑयल इंजन में गया तो उसके बाद उलटी गिनती शुरू हो जाती है। इंजन ऑयल की लाइफ कई फैक्टर्स पर निर्भर करती है, जैसे ऑयल का टाइप, ड्राइविंग कंडीशन, और इंजन का उपयोग। यह जरूरी नहीं कि आप अगर आप कम गाड़ी चलाते हैं लेकिन सर्विस टाइम पर नहीं करवाते तो यह इंजन के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है।

विज्ञापन

विज्ञापन

इंजन ऑयल की एवरेज लाइफ

मिनरल ऑयल की लाइफ 6 महीने तक होती है और यह 5,000-7,000 किलोमीटर तक चलता है। सेमी-सिंथेटिक ऑयल की लाइफ 8-10 महीने तक होती है और यह 8,000-10,000 किलोमीटर तक चलता है फुल-सिंथेटिक ऑयल की लाइफ 12-18 महीने 10,000-15,000 किमी 12-18 महीने होती है।

विज्ञापन

किन फैक्टर्स से इंजन ऑयल जल्दी खराब हो सकता है?

  • ज्यादा गर्मी और हाईवे ड्राइविंग
  • ज्यादा ट्रैफिक और सिटी ड्राइविंग
  • खराब क्वालिटी का ईंधन
  • पुराना या घटिया क्वालिटी का ऑयल
  • इंजन में लीकेज या खराब ऑयल फ़िल्टर
Engine Oil

Engine Oil

इंजन ऑयल की लाइफ बढ़ाने के टिप्स

  • हमेशा सही ग्रेड और अच्छी क्वालिटी का ऑयल इस्तेमाल करें।
  • इंजन ऑयल और फिल्टर समय पर बदलें।
  • कार को बेवजह ज़्यादा गर्म (Overheat) न होने दें।
  • शॉर्ट ट्रिप कम लें, क्योंकि इंजन पूरी तरह गर्म नहीं होता, जिससे ऑयल जल्दी गंदा हो जाता है।
  • अगर गाड़ी ज्यादा दिन तक खड़ी है, तब भी ऑयल चेंज कराएं, क्योंकि ऑयल की केमिकल प्रॉपर्टीज़ समय के साथ खराब हो सकती हैं।

इंजन ऑयल की लाइफ 5,000 से 15,000 किमी (6 से 18 महीने) होती है, लेकिन इसे समय पर बदलना ज़रूरी है ताकि इंजन सही तरीके से काम करता रहे और ज्यादा खर्च से बचा जा सके।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ