बंद हो सकती है हीरो मोटोकॉर्प की ये बाइक, 3 महीने में एक भी नहीं बिकी
करिज्मा XMR 210 की बिक्री लगातार गिर रही है। पिछले 3 महीने से इस बाइक की की एक भी यूनिट नहीं बिकी हैं और यह बेहद खराब प्रदर्शन है।
Edited By Bani Kalra

Edited By Bani Kalra

अगस्त, 2023 में हीरो मोटोकॉर्प की ने भारत में अपनी नई करिज्मा XMR 210 को लॉन्च किया था। लेकिन इस बाइक की खराब बिक्री से कंपनी बेहद परेशान है। करिज्मा XMR 210 की बिक्री लगातार गिर रही है। पिछले 3 महीने से इस बाइक की की एक भी यूनिट नहीं बिकी हैं और यह बेहद खराब प्रदर्शन है। आंकड़ों की बात करें तो पिछले एक साल (मार्च, 2024 से फरवरी, 2025) में औसतन 739/माह बिक्री के साथ 4,806 हीरो करिज्मा XMR 210 बेची हैं। दिसंबर, 2024 से फरवरी, 2025 के बीच एक भी करिज्मा नहीं बिकी हैं। अब इतने खराब प्रदर्शन के बाद ऐसा माना जा रहा है कि कंपनी इस बाइक को बंद कर सकती है। लेकिन अभी तक कंपनी की तरफ से इस बारे में कोई बयान नहीं आया है।
करिज्मा XMR 210 को बंद करने को लेकर हीरो ने आधिकारिक घोषणा नहीं की है और न ही वेबसाइट से हटाया है। माना जा रहा है कि जल्द ही इसे बंद कर दिया जायेगा, वहीं चर्चा इस बात पर भी हो रही है कि कंपनी बाइक को अपडेट करने का भी विचार बना सकती है।इसके अलावा करिज्मा XMR 210 की जगह XMR 250 को लाने की योजना भी हो सकती है, जिसे नवंबर, 2024 में पेश किया गया था। इसके बाद से ही लगातार 3 महीने XMR 210 की बिक्री करीब जीरो हो गई।
ग्राहकों के लिए करिज्मा XMR 210 को नए फीचर्स के साथ अपडेट किया जा सकता है। इसमें नए ग्राफिक्स के साथ अपडेटेड USD टेलिस्कोपिक फोर्क्स और नया TFT क्लस्टर मिल सकता है। इसके अलावा बाइक के डिजाइन में भी बदलाव देखने को मिल सकते हैं। आपको बता बता दें, 29 अगस्त, 2023 को हीरो की लोकप्रिय करिज्मा बाइक ने वापसी की और शुरुआत में इसे ग्राहकों का अच्छा रिस्पोंस मिला, लेकिन बाद में बिक्री गिरती चली गई। इस साल जनवरी में बाइक का कॉम्बैट एडिशन भी प्रदर्शित किया गया। इस बाइक की एक्स-शोरूम कीमत 1.81 लाख रुपये है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: