हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

कार के एयरबैग में क्या होता है? जानिए- मिलीसेकंड में ही कैसे बचा लेता है आपकी जान

कार में लगा एयरबैग सड़क हादसे के दौरान आपकी जान बचाने में अहम भूमिका निभाता है. लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि एयरबैग के अंदर क्या होता है और वो इतनी तेजी से कैसे खुल जाता है? आइए जानते हैं इसकी पूरी प्रक्रिया आसान भाषा में.

विज्ञापन
Credit: AI

आज के समय में लगभग हर नई कार में एयरबैग एक जरूरी सेफ्टी फीचर बन चुका है. सरकार भी नई कारों में ज्यादा एयरबैग देने पर जोर दे रही है ताकि सड़क हादसों में लोगों की जान बचाई जा सके. लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि आखिर एयरबैग के अंदर क्या भरा होता है और ये दुर्घटना के समय इतनी तेजी से कैसे खुल जाता है.

ये भी पढ़ें: PUC खत्म होने के बाद कितने दिन तक चला सकते हैं गाड़ी? जानिए असली नियम

एयरबैग क्या होता है?

एयरबैग एक खास तरह का सुरक्षा गैजेट है, जो कार के स्टीयरिंग व्हील, डैशबोर्ड, सीट या साइड में लगा होता है. सामान्य हालात में ये मुड़ा हुआ रहता है, लेकिन जैसे ही कार किसी गंभीर टक्कर का शिकार होती है, ये कुछ मिलीसेकंड में खुलकर चालक और यात्रियों को चोट लगने से बचाने की कोशिश करता है. एयरबैग के अंदर सामान्य हवा पहले से भरी नहीं होती. इसके साथ एक गैस जनरेटर और खास रासायनिक पदार्थ लगे होते हैं. दुर्घटना होने पर सेंसर टक्कर की स्पीड को पहचानते हैं और तुरंत गैस बनाने की प्रक्रिया शुरू हो जाती है. इससे बड़ी मात्रा में नाइट्रोजन गैस बनती है, जो एयरबैग को पलभर में फुला देती है. आधुनिक एयरबैग सिस्टम पहले की तुलना में ज्यादा सुरक्षित और एड्वांस तकनीक का इस्तेमाल करते हैं.

विज्ञापन

एयरबैग कैसे काम करता है?

कार में कई सेंसर लगे होते हैं, जो लगातार स्पीड और टक्कर की स्थिति पर नजर रखते हैं. जैसे ही गंभीर दुर्घटना होती है, सेंसर एयरबैग कंट्रोल यूनिट को सिग्नल भेजते हैं. इसके बाद गैस जनरेटर एक्सपर्ट होता है और कुछ ही मिलीसेकंड में एयरबैग पूरी तरह खुल जाता है. ये चालक या यात्री के शरीर और कार के कठोर हिस्सों के बीच कुशन का काम करता है, जिससे गंभीर चोट का खतरा काफी कम हो जाता है. एयरबैग तभी सबसे असरदार होता है, जब सीट बेल्ट भी लगी हो. अगर व्यक्ति सीट बेल्ट नहीं पहनता, तो एयरबैग अकेले पूरी सुरक्षा नहीं दे सकता. इसलिए कार चलाते समय हमेशा सीट बेल्ट पहनना जरूरी है. नई कारों में सिर्फ फ्रंट एयरबैग ही नहीं, बल्कि साइड एयरबैग, कर्टेन एयरबैग और नी एयरबैग जैसे कई प्रकार के एयरबैग दिए जा रहे हैं. इनका मकसद अलग-अलग दिशा से होने वाली टक्कर में यात्रियों को बेहतर सुरक्षा देना है.

ये भी पढ़ें: कार का ब्रेक फेल हो जाए तो कैसे बचाएं जान, ये 6 कदम कर सकते हैं आपको सुरक्षित?

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola