---विज्ञापन---

ऑटो angle-right

ADAS टेक्नोलॉजी क्या है और क्यों बन रही है हर नई कार की जरूरत? जानिए ADAS के लेवल और फायदे

नई कार खरीदने का सोच रहे हैं? तो ADAS के बारे में जानना बेहद जरूरी है. यह स्मार्ट सेफ्टी सिस्टम दुर्घटनाओं को काफी हद तक कम कर सकता है और जरूरत पड़ने पर गाड़ी खुद ब्रेक या स्टीयरिंग भी संभाल लेता है. जानिए ADAS कैसे काम करता है, इसके लेवल क्या हैं और यह आपके लिए कितना जरूरी है.

---विज्ञापन---

ADAS Technology: आज की कारें सिर्फ चलाने का साधन नहीं रहीं, बल्कि स्मार्ट और सेफ्टी से भरपूर मशीन बन चुकी हैं. इन्हीं नई तकनीकों में से एक है ADAS (Advanced Driver Assistance Systems), जो ड्राइविंग को आसान और सुरक्षित बनाने में बड़ी भूमिका निभा रहा है. यह सिस्टम ड्राइवर की मदद करता है, खतरे की पहले से चेतावनी देता है और जरूरत पड़ने पर खुद भी एक्शन ले सकता है. अगर आप नई कार खरीदने की सोच रहे हैं, तो ADAS के बारे में जानना आपके लिए बेहद जरूरी है.

ADAS क्या है और कैसे काम करता है

ADAS एक ऐसा इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम है जो ड्राइविंग के दौरान ड्राइवर की मदद करता है. यह कार के आसपास के माहौल पर लगातार नजर रखता है और किसी खतरे की स्थिति में तुरंत अलर्ट देता है या जरूरत पड़ने पर खुद ब्रेक या स्टीयरिंग को नियंत्रित करता है. यह सिस्टम रियल टाइम में काम करता है और कई स्टडी के अनुसार दुर्घटनाओं की संभावना को 30 से 50 प्रतिशत तक कम कर सकता है.

---विज्ञापन---

किन तकनीकों का इस्तेमाल होता है

ADAS में कई तरह की आधुनिक तकनीकों का इस्तेमाल किया जाता है. इसमें कैमरे वाहन के सामने और आसपास की तस्वीरें लेते हैं, रडार दूरी और स्पीड मापता है, LiDAR आसपास का 3D मैप बनाता है और अल्ट्रासोनिक सेंसर पार्किंग में मदद करते हैं. इन सभी से मिलने वाले डेटा को ECU या SoC प्रोसेस करता है और AI की मदद से फैसला लिया जाता है. इसके बाद सिस्टम ड्राइवर को बीप, वाइब्रेशन या स्क्रीन अलर्ट देता है, या जरूरत पड़ने पर सीधे ब्रेक या स्टीयरिंग को एक्टिव कर देता है.

---विज्ञापन---

ADAS के लेवल क्या होते हैं?

SAE International ने ड्राइविंग ऑटोमेशन को छह स्तरों में बांटा है. 

लेवल 0- कोई ऑटोमेशन नहीं
इस स्तर पर गाड़ी पूरी तरह ड्राइवर के नियंत्रण में होती है. सभी काम जैसे ब्रेक, एक्सिलरेशन और स्टीयरिंग ड्राइवर को ही करना पड़ता है.

---विज्ञापन---

लेवल 1- ड्राइवर असिस्टेंस
इसमें गाड़ी कुछ कामों में ड्राइवर की मदद करती है, जैसे क्रूज़ कंट्रोल या लेन में रखने की सुविधा. लेकिन गाड़ी का पूरा कंट्रोल अभी भी ड्राइवर के पास रहता है.

लेवल 2- आंशिक ऑटोमेशन
इस लेवल पर गाड़ी स्टीयरिंग और स्पीड दोनों को कुछ हद तक खुद कंट्रोल कर सकती है. फिर भी ड्राइवर को हर समय सतर्क रहना और जरूरत पड़ने पर तुरंत कंट्रोल लेना जरूरी होता है.

---विज्ञापन---

लेवल 3- कंडीशनल ऑटोमेशन
इस स्तर पर कुछ खास परिस्थितियों में गाड़ी खुद चल सकती है. लेकिन सिस्टम के कहने पर ड्राइवर को तुरंत कंट्रोल संभालने के लिए तैयार रहना पड़ता है.

लेवल 4- हाई ऑटोमेशन
इस लेवल पर गाड़ी ज्यादातर परिस्थितियों में बिना ड्राइवर के चल सकती है. कुछ सीमित हालात या जगहों पर ही ड्राइवर की जरूरत पड़ती है.

---विज्ञापन---

लेवल 5- फुल ऑटोमेशन
यह सबसे एडवांस स्तर है. इसमें गाड़ी पूरी तरह खुद चलती है और ड्राइवर की बिल्कुल जरूरत नहीं होती. स्टीयरिंग या पैडल की भी आवश्यकता नहीं रहती.

ADAS के प्रमुख फीचर्स

---विज्ञापन---

आज की कारों में कई उपयोगी ADAS फीचर्स मिलते हैं. Adaptive Cruise Control आगे चल रही गाड़ी से दूरी बनाए रखता है और स्पीड खुद एडजस्ट करता है. Automatic Emergency Braking टक्कर की आशंका होने पर खुद ब्रेक लगा देता है. Lane Departure Warning और Lane Keep Assist लेन से बाहर जाने पर चेतावनी देते हैं और स्टीयरिंग सही करते हैं. Blind Spot Monitoring उन जगहों पर नजर रखता है जो मिरर में नहीं दिखतीं. इसके अलावा Forward Collision Warning, Pedestrian Detection, Traffic Sign Recognition, Auto High Beam, Parking Assistance और Driver Monitoring System जैसे फीचर्स भी सुरक्षा बढ़ाते हैं.

ये भी पढ़ें- आपकी कार में है Cruise Control? जान लें इसके इस्तेमाल का सही तरीका, न करें ये गलती

---विज्ञापन---

ADAS के फायदे

ADAS तकनीक का सबसे बड़ा फायदा सुरक्षा है. रिपोर्ट्स के अनुसार इससे दुर्घटनाएं 40 से 60 प्रतिशत तक कम हो सकती हैं. लंबी ड्राइव के दौरान थकान कम होती है और Adaptive Cruise Control जैसे फीचर्स से फ्यूल की बचत भी होती है. कई मामलों में ADAS वाली कार पर इंश्योरेंस प्रीमियम में छूट भी मिल सकती है.

---विज्ञापन---

कुछ चुनौतियां भी हैं

हालांकि ADAS काफी उपयोगी है, लेकिन इसकी कुछ सीमाएं भी हैं. खराब मौसम, धूल या गंदगी की वजह से सेंसर सही तरीके से काम नहीं कर पाते. अगर ड्राइवर सिस्टम पर ज्यादा निर्भर हो जाए तो उसकी सतर्कता कम हो सकती है. इसके अलावा ADAS सिस्टम का मेंटेनेंस और रिपेयर महंगा होता है. भारत में कई जगह रोड मार्किंग और सड़क की स्थिति सही न होने से कुछ फीचर्स पूरी क्षमता से काम नहीं कर पाते.

---विज्ञापन---

क्या आपको ADAS वाली कार लेनी चाहिए?

मौजूदा समय में ADAS सिर्फ महंगी कारों तक सीमित नहीं रहा है. अब कम कीमत वाली कई गाड़ियों में भी यह फीचर मिलने लगा है. अगर आप सुरक्षा और आराम दोनों को महत्व देते हैं, तो ADAS वाली कार आपके लिए एक अच्छा विकल्प साबित हो सकती है. आने वाले समय में यही तकनीक सेमी और फुल ऑटोनॉमस ड्राइविंग की नींव बनेगी.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- हेड-अप डिस्प्ले क्या होता है? महंगी कारों की पहचान था HUD, अब मिड-रेंज कारों में मचा रहा धूम

First published on: Feb 07, 2026 10:39 AM

End of Article

About the Author

Mikita Acharya

Mikita Acharya (मिकिता आचार्य): इन्होंने पत्रकारिता की डिग्री देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर के स्कूल ऑफ जर्नालिज्म से 2019 में पूरी की। इसी साल अपने करियर की शुरुआत ETV Bharat के स्टेट डेस्क से की। मिकिता ने दैनिक भास्कर में 3 साल से ज्यादा समय तक काम करते हुए जमीनी रिपोर्टिंग से लेकर डिजिटल प्लेटफॉर्म तक अपनी मजबूत पकड़ बनाई। बाद में उन्होंने पंजाब केसरी ग्रुप के साथ भी काम किया। पत्रकारिता में 5.5 साल के अनुभव के साथ वर्तमान में ये News 24 में सीनियर कॉन्टेंट राइटर हैं और यहां ऑटो व टेक बीट को कवर करती हैं। तेज रफ्तार ऑटोमोबाइल दुनिया और बदलती टेक्नोलॉजी को सरल भाषा में पेश करना इनकी खासियत है।

Read More

Mikita Acharya

Mikita Acharya (मिकिता आचार्य): इन्होंने पत्रकारिता की डिग्री देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर के स्कूल ऑफ जर्नालिज्म से 2019 में पूरी की। इसी साल अपने करियर की शुरुआत ETV Bharat के स्टेट डेस्क से की। मिकिता ने दैनिक भास्कर में 3 साल से ज्यादा समय तक काम करते हुए जमीनी रिपोर्टिंग से लेकर डिजिटल प्लेटफॉर्म तक अपनी मजबूत पकड़ बनाई। बाद में उन्होंने पंजाब केसरी ग्रुप के साथ भी काम किया। पत्रकारिता में 5.5 साल के अनुभव के साथ वर्तमान में ये News 24 में सीनियर कॉन्टेंट राइटर हैं और यहां ऑटो व टेक बीट को कवर करती हैं। तेज रफ्तार ऑटोमोबाइल दुनिया और बदलती टेक्नोलॉजी को सरल भाषा में पेश करना इनकी खासियत है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola