आपकी कार में है Cruise Control? जान लें इसके इस्तेमाल का सही तरीका, न करें ये गलती

नई कारों का सबसे पॉपुलर फीचर बन चुका क्रूज कंट्रोल आपकी ड्राइव को आसान बना सकता है, लेकिन एक छोटी सी गलती भारी पड़ सकती है. सही जगह और सही तरीके से इस्तेमाल न किया गया तो यही आरामदायक फीचर बड़ा खतरा बन सकता है. जानिए कब करें इस्तेमाल और कब नहीं.

Cruise Control

क्रूज कंट्रोल का गलत इस्तेमाल पड़ सकता है भारी. (Photo-Freepik)

विज्ञापन

How To Use Cruise Control Correctly: आजकल बाजार में लॉन्च हो रही नई कारें सिर्फ लुक्स में ही नहीं, बल्कि फीचर्स के मामले में भी काफी एडवांस हो चुकी हैं. इन्हीं में से एक फीचर है क्रूज कंट्रोल, जो लंबी ड्राइव को आसान और आरामदायक बना देता है. हालांकि, यह फीचर जितना सुविधाजनक है, उतना ही खतरनाक भी साबित हो सकता है, अगर इसका सही तरीके से इस्तेमाल न किया जाए. बहुत से ड्राइवर इसे ऑन तो कर लेते हैं, लेकिन कब और कहां इस्तेमाल करना है, यह नहीं जानते. इसी वजह से कई बार हादसों का खतरा बढ़ जाता है. आइए आसान भाषा में समझते हैं कि क्रूज कंट्रोल क्या है, इसका सही इस्तेमाल कैसे करें और किन जगहों पर इससे बचना चाहिए.

क्रूज कंट्रोल क्या है और क्यों है खास

क्रूज कंट्रोल एक ऐसा फीचर है, जिसमें कार एक तय स्पीड पर अपने आप चलती रहती है. इसे ऑन करने के बाद ड्राइवर को एक्सीलेरेटर पर पैर रखने की जरूरत नहीं होती. इससे लंबी दूरी की ड्राइव में थकान कम होती है और हाईवे पर गाड़ी चलाना ज्यादा आरामदायक हो जाता है. यही वजह है कि आजकल लोग इस फीचर को काफी पसंद कर रहे हैं.

Advertisment

इन जगहों पर क्रूज कंट्रोल का इस्तेमाल न करें

क्रूज कंट्रोल का इस्तेमाल हमेशा समझदारी से करना चाहिए. अगर आप भारी ट्रैफिक में गाड़ी चला रहे हैं, तो इसे बिल्कुल भी ऑन न करें. इसी तरह बारिश के मौसम में या गीली सड़कों पर क्रूज कंट्रोल का इस्तेमाल खतरनाक हो सकता है. ऐसी सड़कों पर बार-बार स्पीड कम या ज्यादा करनी पड़ती है, जो क्रूज कंट्रोल में संभव नहीं होता. पहाड़ी रास्तों और संकरी सड़कों पर भी इसे यूज करने से बचना चाहिए.

हाईवे पर कैसे करें सही इस्तेमाल

विज्ञापन

अगर आप हाईवे पर ड्राइव कर रहे हैं और ट्रैफिक हल्का है, तभी क्रूज कंट्रोल का इस्तेमाल करें. सबसे पहले एक्सीलेरेटर की मदद से कार को मैनुअली एक सुरक्षित और तय स्पीड तक ले जाएं. जब कार सही स्पीड पर पहुंच जाए, तब क्रूज कंट्रोल को ऑन करें. इससे कार उसी स्पीड पर चलती रहेगी और आपको बार-बार एक्सीलेरेटर दबाने की जरूरत नहीं पड़ेगी.

क्रूज कंट्रोल को ऑफ करना कितना आसान

विज्ञापन

क्रूज कंट्रोल को बंद करना भी बेहद आसान होता है. अगर अचानक आपके सामने कोई दूसरी कार आ जाए, तो आप बस एक बार क्लच दबाएं. ऐसा करते ही क्रूज कंट्रोल अपने आप डिसेबल हो जाएगा. इसके अलावा ब्रेक दबाने पर भी यह फीचर तुरंत बंद हो जाता है. जरूरत पड़ने पर आप फिर से उसी स्पीड पर पहुंचकर इसे दोबारा ऑन कर सकते हैं.

किन कारों में मिलता है क्रूज कंट्रोल फीचर

विज्ञापन

आज भारत में कई पॉपुलर कारें क्रूज कंट्रोल फीचर के साथ आती हैं. इनमें Mahindra Thar, Tata Nexon, Tata Punch, Maruti Swift, Hyundai Creta, Maruti Brezza, Toyota Fortuner, Tata Harrier और Maruti Fronx जैसी गाड़ियां शामिल हैं. अलग-अलग सेगमेंट में मिलने वाला यह फीचर अब धीरे-धीरे आम होता जा रहा है.

क्रूज कंट्रोल ड्राइविंग को आसान जरूर बनाता है, लेकिन यह ड्राइवर की सतर्कता का विकल्प नहीं है. सही जगह, सही समय और सही हालात में इसका इस्तेमाल ही सुरक्षित ड्राइविंग की कुंजी है. थोड़ी सी लापरवाही इस आरामदायक फीचर को खतरे में बदल सकती है, इसलिए इसे हमेशा समझदारी के साथ इस्तेमाल करें.

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ