हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

चलती कार में गलती से लगा दिया Reverse Gear तो क्या होगा? जानें Manual और Automatic कार में कितना होगा नुकसान

सोचिए कार तेज रफ्तार में आगे बढ़ रही है और गलती से गियर रिवर्स पर चला गया! क्या गाड़ी तुरंत पीछे जाने लगेगी या गियरबॉक्स खराब हो जाएगा? Manual और Automatic दोनों कारों में इसका असर अलग हो सकता है. जानिए ऐसी गलती होने पर क्या करना चाहिए और कब गियरबॉक्स को नुकसान पहुंच सकता है.

विज्ञापन
चलती कार में गलती से रिवर्स गियर लगने पर Manual और Automatic दोनों कारों में इसका असर अलग हो सकता है. (Image Credit-AI)

कार चलाते समय गियर बदलना ड्राइविंग का सामन्य हिस्सा है, लेकिन एक छोटी सी गलती गाड़ी के गिरयबॉक्स पर भारी पड़ सकती है. सोचिए, कार आगे की तरफ चल रही है और गलती से गियर लीवर Reverse यानी R पर चला जाए. ऐसी स्थिति में घबराने के बजाय यह समझना जरूरी है कि कार के साथ क्या हो सकता है. इसका असर कार के Manual या Automatic पर निर्भर करता है. आजकल कई कारों में ऐसे सेफ्टी सिस्टमभी मिलते हैं, जो चलते समय रिवर्स गियर को सक्रिय होने से रोकते हैं। फिर भी चलती कार में रिवर्स लगाने की कोशिश करना सही नहीं है.

चलती कार में रिवर्स लगाने पर क्या होता है?

जब कार आगे बढ़ रही होती है, तब गियरबॉक्स के अंदर कई हिस्से घूम रहे होते हैं. ऐसे में अचानक रिवर्स गियर लगाने की कोशिश करने पर ट्रांसमिशन सिस्टम पर दबाव पड़ सकता है. कुछ कारों में सिस्टम रिवर्स गियर को एक्टिव नहीं होने देता, जबकि कुछ मामलों में गियरबॉक्स से आवाज या झटका महसूस हो सकता है. इसलिए रिवर्स गियर हमेशा कार को पूरी तरह रोकने के बाद ही लगाना चाहिए.

Manual कार में क्या होगा?

मैनुअल कार में रिवर्स गियर आमतौर पर कार के पूरी तरह रुकने के बाद लगाया जाता है.अगर कार आगे चल रही हो और ड्राइवर रिवर्स गियर लगाने की कोशिश करे, तो गियर आसानी से नहीं लगेगा. इस दौरान गियरबॉक्स से घिसने या खटखटाने जैसी आवाज आ सकती है.

विज्ञापन

जबरदस्ती गियर लगाने से हो सकता है नुकसान

अगर ड्राइव रिवर्स गियर में जबरदस्ती लगाने की कोशिश करता है तो गियर के दांत और ट्रांसमिशन के दूसर हिस्सों को नुकसान पहुंच सकता है. कुछ स्थितियों में कार को अचानक झटका भी लग सकता है. गियरबॉक्स क पार्ट्स खराब होने पर इसकी मरम्मत का खर्च भी काफी बढ़ सकता है.

विज्ञापन

Automatic कार में क्या होता है?

ऑटोमैटिक कारों में इलेक्ट्रॉनिक कंट्रोल सिस्टम और सेंसर मौजूद होते हैं. कई मॉडर्न कारों में ये सिस्टम कार की स्पीड को पहचान सकते हैं और चलते समय रिवर्स को सक्रिय होने से रोक देते हैं. यानी गाड़ी आगे बढ़ रही हो और आप गियर लीवर को R पर कर दें, तो जरूरी नहीं कि कार तुरंत रिवर्स मोड में चली जाए.

हर Automatic कार का सिस्टम एक जैसा नहीं

विज्ञापन

यह मान लेना सही नहीं है कि हर ऑटोमैटिक कार में रिवर्स गियर को लेकर एक जैसी सेफ्टी सिस्टम होता है. अगर किसी कार की सुरक्षा व्यवस्था काम नहीं करती या गियरबॉक्स में पहले से कोई खराबी है, तो चलते समय रिवर्स लगाने की कोशिश ट्रांसमिशन को नुकसान पहुंचा सकती है. इसलिए ऑटोमैटिक कार में भी इस तरह का प्रयोग नहीं करना चाहिए.

क्या Reverse Gear से चलती कार रोक सकते हैं?

आगे चल रही कार को रोकने के लिए कभी भी रिवर्स गियर का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए. इससे कार सुरक्षित तरीके से नहीं रुकेगी और गियरबॉक्स पर बेवजह दबाव पडे़गा. अगर कार रोकनी है तो एक्सेलरेटरे से पैर हटाएं और ब्रेक का इस्तेमाल करें कार पूरी तरह रुकने के बाद ही गियर को R पर डालें.

विज्ञापन

गलती से रिवर्स गियर लग जाए तो क्या करें?

अगर ड्राइविंग के दौरान गलती से गियर लीवर R पर चला जाए तो घबराने की जरूरत नहीं है. गियर को जबरदस्ती खींचने या आगे-पीछे करने की कोशिश न करें. सड़क और ट्रैफिक पर ध्यान रखते हुए कार को धीरे-धीरे सुरक्षित तरीके से धीमा करें और पूरी तरह रोकें.

अगर ऐसी स्थिति के बाद गाड़ी से तेज घिसने की आवाज आए, अचानक झटका लगे, कोई चेतावनी लाइट दिखाई दे या गियर बदलने में परेशानी होने लगे, तो इसे नजरअंदाज न करें. ऐसी स्थिति में कार को किसी सर्विस सेंटर पर दिखाकर गियरबॉक्स और ट्रांसमिशन सिस्टम की जांच करवाना बेहतर है.

विज्ञापन

ये भी पढे़ं- बाइक चलाते समय ये 5 गलतियां पड़ेंगी भारी, समय से पहले घिस जाएगी क्लच प्लेट, जानें इस्तेमाल का सही तरीका

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola