Volvo EX90: कल उठेगा इस EV कार से पर्दा, छत पर लगा है कैमरा, देगा 360-डिग्री व्यू

Volvo EX90 इलेक्ट्रिक कार

Volvo EX90 इलेक्ट्रिक कार

Volvo EX90: स्वीडिश कार निर्माता कंपनी वोल्वो कल अपनी नई कार Volvo EX90 इलेक्ट्रिक से पर्दा उठाने वाली है। इस वॉल्वो कार में पीछे की तरफ छत पर एक कैमरा सेंसर लगाया गया है। जो चालक की ड्राइविंग में मदद करेगा। यह उसे आसपास का 360-डिग्री व्यू देगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

Volvo EX90

इसके अलावा, ड्राइवर के व्यवहार पैटर्न की निगरानी करने के लिए एक ओर कैमरा अंदर होगा। जिससे दुर्घटना का जोखिम कम करने में मदद मिलेगी। इस नई कार को नए SPA2 प्लेटफॉर्म पर बनाया गया है। इससे पहले अभी तक कंपनी की अन्य दो EV CMA प्लेटफॉर्म पर आती है।

विज्ञापन

विज्ञापन

कंपनी का दावा है कि यह Volvo EX90 इलेक्ट्रिक एसयूवी सुरक्षा तकनीक से लैस अब तक की सबसे सुरक्षित कार होगी। कार में ड्राइविंग को अधिक सुरक्षित बनाने के लिए LiDAR तकनीक जैसे कई अन्य कई बदलाव हैं। यह भविष्य की कार है। 9 नवंबर को XC90 एसयूवी का आने वाला यह ऑल-इलेक्ट्रिक संस्करण होगा। जानकारी के मुताबिक यह दूसरा ICE मॉडल होगा। ऑल-इलेक्ट्रिक मेकओवर पाने के लिए कंपनी ने यह कार बनाई है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ