Volkswagen Tiguan Exclusive Edition launch Price in India: वाहन निर्माता कंपनी Volkswagen ने भारतीय बाजार में अपनी लोकप्रिय SUV कार Tiguan का स्पेशल एक्सक्लूसिव एडिशन लॉन्च किया है। नए रंग विकल्पों के साथ कार में कई कॉस्मेटिक बदलाव किए गए हैं, जिससे इस कार का लुक बेहद शानदार हो गया है। आइए देखते हैं क्या है इस नई कार की खासियत।
नया क्या है?
वोक्सवैगन टिगुआन के नए एक्सक्लूसिव संस्करण में बदलाव के रूप में, इसका प्योर व्हाइट और ऑरिक्स व्हाइट रंग सबसे अधिक ध्यान आकर्षित करता है और इसे अन्य कारों से अलग बनाता है। साथ ही इसके बूटलिड पर ‘एक्सक्लूसिव एडिशन’ बैजिंग भी दिख रही है। वोक्सवैगन ने अपने टिगुआन के स्पेशल एडिशन की कीमत 33.49 लाख रुपये रखी है।
और पढ़िए – Maruti दे रही है इन चार कारों पर धमाकेदार ऑफर्स, मिलेगा इतने रुपये तक डिस्काउंट
कैसा है लुक और फीचर्स?
इस एसयूवी के लुक की बात करें तो इसमें 18 इंच के सेब्रिंग स्टर्लिंग सिल्वर अलॉय व्हील, डायनामिक हबकैप, एलईडी मैट्रिक्स हेडलैंप और एल्युमिनियम पैडल दिए गए हैं। साथ ही, इसमें 6-एयरबैग्स, पैनोरमिक सनरूफ, ड्राइवर अलर्ट सिस्टम, एंबियंट लाइटिंग, हिल स्टार्ट असिस्ट, थ्री-ज़ोन क्लाइमेट कंट्रोल समेत कई नए फ़ीचर्स मिलते हैं।
इंजन कैसा है?
इस कार का पावरट्रेन पहले जैसा ही रखा गया है, जो कि 2.0-लीटर 4-सिलेंडर टर्बो-चार्ज्ड पेट्रोल इंजन है। यह इंजन मैक्सिमम 187 bhp का पावर और मैक्सिमम 320 Nm का टॉर्क पैदा कर सकता है। इस इंजन को 7-स्पीड DSG ऑटोमैटिक गियरबॉक्स से जोड़ा गया है। साथ ही कंपनी के 4MOTION ऑल-व्हील-ड्राइव सिस्टम को भी इसमें बरकरार रखा गया है।
कीमत बढ़ गई हैअभी तक, इस एसयूवी के मौजूदा फेसलिफ्ट मॉडल की कीमत 31.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम दिल्ली) है। जबकि इस स्पेशल एक्सक्लूसिव एडिशन की एक्स-शोरूम कीमत 33.49 लाख रुपये रखी गई है.
और पढ़िए – Tata की कारों पर बंपर डिस्काउंट, Safari, Tiago, Tigor और Harrier को सस्ते में खरीदने का सुनहरा मौका
किससे होगा मुकाबला?
भारतीय बाजार में इस कार का मुकाबला सिट्रोएन की हाल ही में लॉन्च हुई सी5 एयरक्रॉस से है। फेसलिफ्टेड Citroen C5 Aircross में 2.0-लीटर, चार-सिलेंडर डीजल इंजन मिलता है, जो 174bhp की पावर और 400 Nm का टॉर्क जेनरेट कर सकता है।इस इंजन को 8-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन से जोड़ा गया है। इस कार की एक्स-शोरूम कीमत 36.67 लाख रुपये है।
और पढ़िए – ऑटो से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
RC में मोबाइल नंबर बदलने के लिए RTO जाने की जरूरत नहीं? जानं कैसे बदलें
11 hrs agoMahindra की इन SUVs पर बंपर ऑफर, 1.50 लाख तक की बचत का मौका
14 hrs agoTata Nexon EV की बैटरी खराब हुई तो बदलने में कितना आएगा खर्च?
16 hrs agoलॉन्च हुई नई फॉर्च्यूनर, 12 अक्टूबर से शुरू होगी बुकिंग, इतनी है कीमत
1 day agoइन गलतियों की वजह से जल्दी खराब हो सकती है आपकी बाइक की क्लच प्लेट!
1 day agoथर्ड पार्टी या कॉम्प्रिहेंसिव, कौन सा कार इंश्योरेंस है आपके लिए सही?
1 day ago15 अक्टूबर को आ रही Mahindra की नई CNG कार! आया बड़ा अपडेट
2 days agoत्योहार से पहले Royal Enfield ने दिया झटका, Classic 350 हुई महंगी
2 days agoदिव्यांगजनों के लिए बदला फास्टैग नियम, जानें क्या हैं नए बदलाव
2 days agoफुल फेस, मॉड्यूलर या ओपन फेस? जानिए आपके लिए कौन-सा हेलमेट रहेगा बेस्ट
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines