इस लग्जरी कार में 19 kmpl की माइलेज, कीमत 12 लाख से कम, जानें शानदार फीचर्स

Volkswagen Taigun का नया स्पोर्ट्स वेरिएंट आने वाला है। इसमें LED हेडलैंप और क्रूज कंट्रोल जैसे फीचर्स मिलते हैं। कार के टॉप मॉडल में 17 इंच के ब्लैक व्हील्स आते हैं। इसमें 10.25 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है।

volkswagen taigun

volkswagen taigun

विज्ञापन

Volkswagen suv Car: Volkswagen अपनी कार में हाईटेक फीचर्स और जबरदस्त कम्फर्ट लेवल देता है। कंपनी की कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में लग्जरी कार है Volkswagen Taigun. यह धाकड़ कार पांच वेरिएंट में आती है। कार के अलग-अलग वेरिएंट में 18.15 से 19.87 kmpl तक की माइलेज निकलती है।

मैनुअल और ऑटोमैटिक दो ट्रांसमिशन ऑप्शन

यह हाई एंड कार 11.69 लाख रुपये एक्स शोरूम में मिलती है। कार में केवल पेट्रोल इंजन ऑप्शन अवेलेबल है। यह कार 999 cc और 1498 cc इंजन में आती है। कार में मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों ट्रांसमिशन आते हैं। इस कार को Global NCAP क्रेश टेस्ट में 5 स्टार रेटिंग मिलती है। इसका टॉप मॉडल 24.91 लाख रुपये ऑन रोड पर आता है। कार में छह स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन मिलता है। कार में सात-स्पीड DSG गियरबॉक्स का भी ऑप्शन है।

विज्ञापन
Volkswagen Taigun

Volkswagen Taigun

कार में 10.25 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम

जल्द ही Volkswagen Taigun का नया स्पोर्ट्स वेरिएंट आने वाला है। इसमें LED हेडलैंप और क्रूज कंट्रोल जैसे फीचर्स मिलते हैं। कार के टॉप मॉडल में 17 इंच के ब्लैक व्हील्स आते हैं। इसमें 10.25 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है। कार में इलेक्ट्रिक सनरूफ और वायरलेस चार्जर मिलता है। Volkswagen Taigun बाजार में Skoda Kushaq, Hyundai Creta, Kia Seltos, Maruti Suzuki Vitara, MG Astor और Toyota Urban Cruiser Hyryder से मुकाबला करती है।

विज्ञापन

Volkswagen Taigun में धाकड़ फीचर्स

  • कार्बन स्टील ग्रे रूफ और थ्री सिलेंडर इंजन
  • एप्पल कारप्ले और एंड्रॉइड ऑटो कनेक्टिविटी
  • कार में इंटीग्रेटेड डे-टाइम रनिंग लाइट्स
  • डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और एलईडी हेडलाइट्स
  • लेदर-रैप्ड फ्लैट-बॉटम स्टीयरिंग व्हील
  • टच-बेस्ड ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल
  • कूल्ड ग्लव बॉक्स और एम्बिएंट लाइटिंग

ये भी पढ़ें: Tata Punch को टक्कर देती है यह डैशिंग कार, 12 लाख से कम कीमत और 14 कलर ऑप्शन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ