Volkswagen Golf GTI: अब भारत में महंगी लग्जरी कारें कम कीमत में आने जा रही हैं। भारतीय कार बाजार में फॉक्सवैगन की ओर से औपचारिक तौर पर आज नई Golf GTI कार को लॉन्च कर दिया जाएगा। यह एक प्रीमियम मॉडल होगा। नई Golf GTI कार में कई अच्छे फीचर्स को शामिल किया जाएगा। अगर आप भी इस कार को खरीदने की सोच रहे हैं तो यहां हम आपको इस कार के फीचर्स, इंजन और सेफ्टी के बारे में जानकारी दे रहे हैं जो आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती हैं।
इंजन और पावर
नई Volkswagen Golf GTI में 2.0 लीटर की क्षमता का TSI इंजन मिलेगा जो 265 हॉर्स पावर और 370 न्यूटन मीटर का टॉर्क देगा। सिर्फ 5.9 सेकेंड में यह कार 0-100 किलोमीटर की स्पीड पकड़ सकती है। इसके साथ ही इसमें 7 स्पीड डीएसजी ट्रांसमिशन मिलेगा।
सेफ्टी फीचर्स
नई Volkswagen Golf GTI में 7 एयरबैग, एबीएस, ईबीडी, हिल होल्ड असिस्ट, ब्रेक असिस्ट, इलेक्ट्रॉनिक फ्रंट डिफरेंशियल लॉक, एडेप्टिव क्रूज कंट्रोल, लेन असिस्ट, फ्रंट असिस्ट, रियर व्यू कैमरा जैसे सेफ्टी फीचर्स को शामिल किया जायेगा।
कैसे होंगे फीचर्स
नई Golf GTI में की-लैस एंट्री, पुश बटन स्टार्ट, जीटीआई बैजिंग, 12.9 इंच इंफोटेनमेंट सिस्टम, 10.25 इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, सात स्पीकर के साथ ऑडियो सिस्टम, वायरलेस चार्जर, एपल कार प्ले, एंड्राइड ऑटो, एंबिएंट लाइट्स, पैनोरमिक सनरूफ, थ्री जोन क्लाइमेट कंट्रोल और रियर एसी वेंट्स की सुविधा मिलेगी। इसके अलावा चारों व्हील्स में डिस्क ब्रेक मिलेंगे साथ ही व्हील साइज़ 18 इंच का होगा। इस गाड़ी में 45 लीटर की क्षमता के पेट्रोल टैंक को दिया जाएगा।
कीमत और किन गाड़ियों से होगा मुकाबला
रिपोर्ट्स के मुताबिक नई Golf GTI की भारत में संभावित कीमत 50 लाख रुपये के आस-पास हो सकती है। फिलहाल कंपनी की तरफ से इस बार में कोई जानकारी नहीं मिली है। इसकी कीमत इसलिए भी ज्यादा होने वाली है क्योंकि निर्माता इसे सीबीयू के तौर पर भारत लाएगी। ऐसे में इसका सीधा मुकाबला मिनी कूपर जैसी कारों के साथ होगा।
यह भी पढ़ें: FASTag Policy: 3000 रुपये का पास और सालभर टोल होगा फ्री, जानें नई सुविधा
संबंधित खबरें
अब E100 से चलेंगी कारें! सरकार ने बदला नियम, जानें किसे होगा फायदा
2 hrs agoHyundai ने 9.99 लाख में लॉन्च की नई SUV Bayon, फीचर्स कर देंगे हैरान
6 hrs agoदिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ये है भारत की 5 सबसे सस्ती EV
10 hrs agoगाड़ी का PUC एक्सपायर है या नहीं? मोबाइल से ऐसे करें चेक, वरना कटेगा चालान
2 days agoMaruti Victoris का नया Aurum एडिशन लॉन्च, जानें कितनी है कीमत
2 days agoड्राइविंग में जरा-सी चूक पर कार देगी अलर्ट! सरकार बदलने जा रही सेफ्टी नियम
2 days agoइस धनतेरस घर लाएं ये सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली हाइब्रिड कार, देखें लिस्ट
2 days agoJK टायर के दाम फिर बढ़ेंगे 5%, जानें क्यों महंगे हो रहे हैं टायर
2 days agoMaruti ने महंगी की अपनी ये 7-सीटर फैमिली कार, जानिए नई कीमत
3 days agoआपकी कार BS4 है या BS6? दिल्ली जाने से पहले ऐसे करें चेक
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines