FASTag Policy: 3000 रुपये का पास और सालभर टोल होगा फ्री, जाम से मिलेगी राहत
FASTag सिस्टम में बदलाव करने जा रही है। नई नीति के तहत यूजर्स 3000 रुपये का वार्षिक भुगतान करके पूरे साल नेशनल हाईवे पर सफर कर सकेंगे।
Edited By Bani Kalra

Edited By Bani Kalra

Fastag Policy Update: देश में FASTag को लेकर नया अपडेट आया है। सरकार FASTag सिस्टम में बदलाव करने जा रही है। अगर आप भी रेगुलर FASTag का इस्तेमाल करते हैं तो आपको इसे बस एक बार रिचार्ज करना होगा। नई नीति के मुताबिक यूजर्स केवल 3000 रुपये देकर पूरे साल नेशनल हाईवे पर सफर कर पाएंगे। इतना ही नहीं का सफ़र करने वाले लोगों को 100 किलोमीटर का 50 रुपये का भुगतान करने का विकप्ल भी मिलेगा। ऐसा होने से टोल प्लाजा पर जाम की समस्या से निजात मिल सकता है और फ्यूल की खपत भी कम होगी। इस नए नियम के जरिये FASTag सिस्टम को ज्यादा आसान और पारदर्शी बनाने पर जोर दिया जाएगा। इससे टोल भुगतान करने में ना सिर्फ आसानी होगी साथ ही सफर सुगम हो जाएगा।

FASTag सिस्टम में बदलाव!
नई नीति के तहत सिर्फ 3000 रुपये का सालाना भुगतान करके पूरे साल नेशनल हाईवे, एक्सप्रेसवे और स्टेट हाईवे पर जितनी चाहे उतना सफर कर सकेंगे। FASTag,आपके अकाउंट से लिंक होगा, जिसकी वजह से यूजर्स को बार-बार टोल का भुगतान करने की जरूरत नहीं होगी।
इसके लिए यूजर्स को दो पेमेंट के विकल्प मिलेंगे, जिसके से एक सालाना पास और दूसरा दूरी-आधारित शुल्क होगा, जो उन लोगों के लिए फायदेमंद होगा, जो कम सफर करते हैं। सिर्फ प्रति 100 किलोमीटर का 50 रुपये का भुगतान करना होगा। नए FASTag सिस्टम के लिए मौजूदा FASTag खाते को यूज़ करके नई योजना का लाभ उठा सकते हैं।

नए FASTag सिस्टम के आने से की मदद से टोल राजस्व के नुकसान और धोखाधड़ी होने वाली चीजों को कम किया जाएगा। इतना ही नहीं बैंकों को टोल चोरी रोकने के लिए भी ज्यादा राइट्स दिए जाएंगे। अब देखना होगा नए FASTag सिस्टम से टोल प्लाजा पर क्या-क्या बदलाव देखने को मिलेंगे।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: