Honda Elevate launched: Honda Cars India की तरफ से 6 जून, 2023 को भारत में अपनी मिड-साइज SUV लॉन्च की गई है। Honda Elevate को लॉन्च करने के लिए कंपनी की ओर से वर्ल्ड प्रीमियर आयोजित किया गया। एलिवेट को भारत में लोकप्रिय बनाने की तरफ कंपनी का पहला और बड़ा प्रयास रहा। Honda Elevate का मुकाबला Hyundai Creta, Kia Seltos, MG Astor, Skoda Kushaq, VW Taigun, Maruti Suzuki Grand Vitara और Toyota Urban Cruiser Hyryder से होगा।
होंडा Elevate की बुकिंग जुलाई 2023 में शुरू होगी, जबकि कीमतों की घोषणा कुछ समय में होगी। होंडा एलिवेट की लंबाई 4,312 मिमी, चौड़ाई 1,790 मिमी, ऊंचाई 1,650 मिमी है और इसका व्हीलबेस 2,650 मिमी है। SUV 220 मिमी का ग्राउंड क्लीयरेंस प्रदान करती है और 458-लीटर बूट के साथ आती है।
ये भी पढ़ेंः Swift और Punch को भूल जाएंगे लोग, 6 एयरबैग के साथ आ रही यह धाकड़ SUV, कीमत भी 10 लाख से कम
एलिवेट की स्टाइलिंग होंडा की लेटेस्ट डिजाइन फिलॉसफी पर आधारित है। इसमें बड़े रेक्टैंगुलर ग्रिल, स्क्वायर-ऑफ व्हील आर्च और क्लीन लाइन्स के साथ एक अपराइट फ्रंट फेसिया है। कार में आकर्षक एलईडी हेडलैम्प्स ऊपर और एल-आकार की एलईडी टेल लाइट्स हैं और इसमें डुअल-टोन अलॉय व्हील्स हैं।
वीडियो देखें
बता दें कि Honda Elevate SUV ऐसे समय में आई है जब देश में मिड-साइज़ SUV बाज़ार फल-फूल रहा है और बिक्री पहले से बेहतर है। लगभग हर वाहन निर्माता के पास उस सेगमेंट में एक प्रोडक्ट है और अब जापानी दिग्गज भी इसमें प्रवेश कर गई है।
कार में मिलेगा 360 डिग्री कैमरा
Honda की NEW SUV में इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक, लेन वॉच सिस्टम और एक 360 डिग्री कैमरा मिलेगा। इसमें छह एयरबेग, ESC, VSM, हिल लॉन्च असिस्टेंट मिलेगा। इसमें LED हैंडलैंप, circular fog lamps और डीआरएल हैं। यह एसयूवी 4.3 मीटर की होगी।
और पढ़िए – ऑटो से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
ठंड में परेशान नहीं करेगी गाड़ी! सर्दियों से पहले जरूर चेक कर लें कार की ये 6 चीजें
1 day agoHonda Elevate Facelift की बुकिंग शुरू, 21 हजार देकर कर सकते हैं बुक, 6 अक्टूबर को होगी लॉन्च
2 days agoपेट्रोल-डीजल तो वही, फिर BS6 गाड़ी कम प्रदूषण कैसे फैलाती है? जानिए BS4 और BS6 में असली फर्क
2 days ago1 अप्रैल से पेट्रोल-डीजल ही नहीं, EV और Hybrid पर भी लागू होंगे नए CAFE-3 नियम, जानिए क्या बदलेगा
2 days agoSkoda Cars Price Hike: 1 अक्टूबर से महंगी होंगी कंपनी की सभी कारें, जानें कितना बढ़ेगा दाम
3 days agoBMW 3 Series का नया अवतार हुआ पेश, 10 मिनट चार्ज पर मिलेगी 423 km की रेंज, जानें इसमें क्या खास?
3 days agoMahindra Thar OG लेने के लिए कितनी सैलरी चाहिए? 10 लाख के लोन पर जानें EMI का पूरा हिसाब
3 days agoUpcoming Car Launch In October: अक्टूबर में कार बाजार में लगेगा मेला! ये 10 नई गाड़ियां होंगी लॉन्च, देखें पूरी लिस्ट
3 days agoUpcoming Cars: 7-सीटर Hybrid SUV से नई Seltos तक, जल्द आने वाली हैं ये 3 बड़ी कारें, जानें क्या होगा खास
4 days agoTata ने ग्राहकों को दिया बड़ा तोहफा! EV पर शुरू की BaaS स्कीम, अब इतनी सस्ती हो गईं टाटा की इलेक्ट्रिक कारें
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines