Vegh S60: पंजाब की कंपनी Vegh Automobiles अगले माह दिसंबर में अपने नए EV स्कूटर Vegh S60 को लॉन्च कर सकती है। यह सिंगल चार्ज में 120 km तक चलने की क्षमता रखेगा। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की स्पीड 70 किमी प्रति घंटा तक होने की उम्मीद है।
अभी पढ़ें – Maruti Suzuki Grand Vitara CNG जल्द होगी लॉन्च, यहां जानें कीमत से लेकर सब कुछ
हाई-स्पीड इलेक्ट्रिक स्कूटर होगा
इससे पहले Vegh Automobiles के दो मॉडल – L25 और S25 बाजार में पहले से मौजूद हैं। इन मॉडलों की सफलता के बाद अब कंपनी अपने नए प्रोडक्ट Vegh S60 को लेकर आ रही है। इसमें बेहतरीन हैंडलैंप, ब्रेक सिस्टम व इंजन होगा। बताया जा रहा है कि यह कंपनी का पहला हाई-स्पीड इलेक्ट्रिक स्कूटर होगा।
ऐसे करें बुकिंग
फिलहाल कंपनी ने S60 के लॉन्च की फिक्स डेट के बारे में कोई घोषणा नहीं की है। इसकी कीमत व फीचर्स के बारे में भी कंपनी लॉन्च से पहले कोई खुलासा नहीं कर रही है। बताया जा रहा है कि इसकी बुकिंग आधिकारिक वेबसाइट के जरिए या स्थानीय शोरुम पर भी की जा सकेगी।
अभी पढ़ें – Bike Mileage Tips: इन टिप्स से पुरानी बाइक भी देगी नया जैसा माइलेज, नहीं होगी ईंधन की भी ज्यादा खपत!
तीन घंटे में चार्ज होगा
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक S60 इलेक्ट्रिक स्कूटर में 3 kW 60V क्षमता का बैटरी पैक दिया जाएगा। जिससे सिंगल चार्ज में स्कूटर बेहद आराम से 100 km से 120 km तक चल सकेगा। वहीं, इस स्कूटर की बैटरी को सरकारी मापदंड (AIS 156) के आधार पर डिजाइन किया गया है। बैटरी पैक का चार्जिंग समय 3-4 घंटे बताया गया है। हाल ही में स्कूटर कंपनी ने यूपी, जम्मू, पश्चिम बंगाल, उड़ीसा और पंजाब सहित कई राज्यों में अपने डीलरशिप खोले हैं।
अभी पढ़ें – ऑटो से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
Tata ला रहा नई इलेक्ट्रिक कार Kuno, जानिए कब होगी लॉन्च और संभावित कीमत
14 hrs agoटूटा रिकॉर्ड! पहली बार एक महीने में बिकीं 5 लाख से ज्यादा गाड़ियां
18 hrs agoदिवाली पर सस्ते में घर लाएं नई कार, इन 10 गाड़ियों पर मिल रही बंपर छूट
20 hrs agoकितने किलोमीटर चलने के बाद पुरानी मानी जाती है कार?
21 hrs ago1 नवंबर से दिल्ली में इन गाड़ियों की एंट्री बंद, कल से लागू होंगे ये नियम
2 days agoनवंबर में लॉन्च होंगी 7 नई कारें! जानें लिस्ट में कौन से नाम शामिल
2 days agoदिवाली के पहले Activa को टक्कर देने आया Hero का नया स्कूटर, कीमत सिर्फ इतनी
2 days agoइस दिवाली घर लाएं 10 लाख के बजट में कम मेंटेनेंस वाली ये 5 कारें
2 days agoसनरूफ से लेकर जेस्चर कंट्रोल तक, कार के ये 5 फीचर्स सच में कितने जरूरी?
3 days agoSafari का इलेक्ट्रिक अवतार जल्द देगा दस्तक, जानें कितनी होगी कीमत?
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines