Car Heater: देश में अभी भी ठंड काफी ज्यादा पड़ रही है। ठंड से बचने के लिए लोग अपने घरों में और गाड़ी में हीटर का इस्तेमाल करते हैं। पर जब बात कार की हो तो मामला थोड़ा सेंसिटिव हो जाता है। कार एक्सपर्ट का मानना है कि ठंड में AC चलाना कार की हेल्थ के लिए जरूरी होता है। सर्दी में रोज 30 मिनट के लिए AC ऑन रखकर आप इंजन को खराब होने से बचा सकते हैं। कार में हीटर के इस्तेमाल से बैक्टीरिया के पनपने का खतरा भी बना रहता है। इसलिए में हम आपको कुछ जरूरी टिप्स बता रहे हैं जो आपके लिए उपयोगी साबित हो सकते हैं।
हीटर से पनप सकते हैं बैक्टीरिया
कार एक्सपर्ट का मानना है, कार में लगातार हीटर ऑन रखने से बैक्टीरिया के पनपने का भी खतरा बना रहता है क्योंकि इसके अंदर जमा पानी की परत हीटर से पिघलकर जमा होती जाती है, जिससे केबिन में बैक्टीरिया पैदा हो जाते हैं और दुर्गंध होने लगती है। AC चलने की वजह से कार का केबिन ड्राई रहता है, जिससे बैक्टीरिया को पनपने का मौका नहीं मिलता। ऐसे में AC को लो टेम्प्रेचर पर रखने से साथ ही रेगुलर क्लीनिंग से आप बैक्टीरिया को पैदा होने से रोक सकते हैं।
सीज हो सकता है इंजन
ठंड के कारण कोहरा कार के भीतर आकर पानी की लेयर में बदल जाता है जो हीटर ऑन करने पर पिघलकर इंजन तक पहुंचकर उसे नुकसान पहुंचा सकती है। इससे इंजन का काफी बड़ा नुकसान हो सकता है और कई मामलों में इंजन सीज भी हो सकता है। सर्दी में कुछ समय के लिए AC चलाने से यह केबिन को डीफ्रॉस्ट करना शुरू कर देता है और अंदर का वातावरण ड्राई हो जाता है। इससे स्किन को भी नुकसान हो सकता है।
AC को नहीं होगा नुकसान
अगर आप AC का उपयोग केवल गर्मी में ही करते हैं और सर्दी में इस ऑफ रखते हैं तो ऐसा करने से AC में खराबी आ सकती है। ठंड में AC को चलाने से इसके वेंट्स, कंप्रेसर, कूलिंग सिस्टम सही कंडीशन में रहते हैं। गर्मी आने पर जब इसकी सबसे ज्यादा जरूरत पड़ती है तो आपको सर्विस पर कोई पैसा खर्च नहीं करना पड़ेगा। कार का AC गर्मी में बढ़िया तरीके से काम करेगा। अगर आप इन जरूरी बातों का ध्यान रखेंगे तो कार और AC दोनों ही फिट रहेंगे।
यह भी पढ़ें: Skoda Kylaq: क्या यह बेस्ट कॉम्पैक्ट SUV है? बुक करने से पहले जरूर जानें
संबंधित खबरें
नई बजाज पल्सर हुई लॉन्च, इन धांसू अपडेट के साथ आई ये बाइक, जानें कीमत
15 hrs agoबड़े बूट स्पेस के साथ आती हैं ये 4 CNG कारें, कीमत 9.99 लाख रुपये से शुरू
17 hrs agoBMW का अनोखा इलेक्ट्रिक स्कूटर! खुद बनाएगा बैलेंस, मिलेगी कार जैसी सेफ्टी
19 hrs agoबाइक का पिछला टायर चौड़ा क्यों होता है? जानिए इसके पीछे का साइंस
20 hrs agoदिल्ली में 1 नवंबर से सख्ती, इन गाड़ियों को शहर में नहीं मिलेगी एंट्री
21 hrs agoनई कार खरीद रहें हैं तो भूलकर भी न करें ये गलतियां!
1 day agoआज से बुक होगी Mahindra की नई CNG SUV, कीमत 10 लाख से कम
1 day agoट्रैफिक चालान भरने की टेंशन खत्म? दिल्ली में इस दिन लगेगी लोक अदालत
2 days agoटाटा की इन कारों पर मिल रही 3.35 लाख तक की छूट, यहां देखें पूरी लिस्ट
2 days agoTiger Shroff की कार पर चलीं गोलियां, क्या बुलेटप्रूफ BMW ने बचाई उनकी जान?
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines