Skoda Kylaq Review: क्या यह बेस्ट कॉम्पैक्ट SUV है? जानें

Skoda Kylaq: अगर आप एक कॉम्पैक्ट एसयूवी खरीदने की सोच रहे हैं तो स्कोडा कोई नई कायलाक के बारे में आप विचार कर सकते हैं। इसकी कीमत 7.89 लाख रुपये से शुरू होती है…

Skoda Kylaq front

Skoda Kylaq: इस समय देश में कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट काफी तेजी से ग्रोथ कर रहा है। और अब इस सेगमेंट में ग्राहकों के पास कई अच्छे ऑप्शन आ गये हैं। अगर आप एक ऐसी एसयूवी खरीदने की सोच रहे हैं जिसमें डिजाइन से लेकर दमदार इंजन और सेफ्टी भी पूरी मिले तो आप नई Skoda Kylaq के बारे में विचार कर सकते हैं। यह मैन्युअल और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स ऑप्शन के साथ आती है। लेकिन यहां हम आपको बता रहे हैं कि आखिर कैसी है ऑटोमैटिक वेरिएंट की परफॉरमेंस? और क्या यह वाकई एक वैल्यू फॉर मनी कार है ? आइये जानते हैं…

विज्ञापन

विज्ञापन

Skoda Kylaq: डिजाइन और इंटीरियर

भारत में मौजूदा जितनी भी 4 मीटर से कम लम्बाई वाली एसयूवी की तुलना में Skoda Kylaq  का डिजाइन सबसे बेस्ट कहा जा सकता है। फ्रंट, साइड और रियर से यह एक परफेक्ट एसयूवी नजर आती है। इसमें सॉलिड बिल्ड क्वालिटी देखने को मिलती है। आजकल जहां कंपनियां कनेक्टेड टेललाइट देंने में लगी हैं वहीं इसमें नॉर्मल टेल लैंप दिए हैं जिनका डिजाइन काफी बेहतर नजर आता है। इसमें 17-इंच के अलॉय व्हील्स दिए गए हैं। ओवरआल Kylaq अपने डिजाइन के दम पर ग्राहकों  को आसानी से लुभा सकती है।

विज्ञापन

स्पेस की बात करें तो 5 लोग इसमें आसानी से बैठ सकते हैं। इसकी सभी सीटें आरामदायक है। रियर सीट में अंडर थाई सपोर्ट कमाल का है, जिसकी वजह से लम्बी दूरी पर यह निराश होने का मौका नहीं देगी।  कार का इंटीरियर अच्छा है लेकिन कुछ जगह पर कॉस्ट कटिंग देखने को मिलती है। नई Kylaq का केबिन प्रैक्टिकल है। कनेक्टिविटी से लेकर छोटे-छोटे स्टोरेज तक यहां देखने को मिलते हैं।

सेफ्टी के लिए इसमें 6 एयरबैग्स, ईबीडी के साथ एबीएस, ट्रैक्शन कंट्रोल, आइसोफ़िक्स चाइल्ड सीट माउंटिंग पॉइंट्स, हेडरेस्ट और तीन-पॉइंट सीट बेल्ट दिए गए हैं। Kylaq का इंटीरियर बेहद प्रीमियम है और यह जल्दी से बोर होने का मौका आपको नहीं देगा। भारत NCAP (BNCAP) क्रैश टेस्ट में Kylaq ने एडल्ट और चाइल्ड ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन के लिए 5-स्टार रेटिंग हासिल की है। रिपोर्ट के मुताबिक इसमें बच्चे और बड़े सुरक्षित रहेंगे।

विज्ञापन

Skoda Kylaq: इंजन और परफॉरमेंस

स्कोडा कायलाक को 1.0L का 3 सिलेंडर वाले टर्बो पेट्रोल इंजन दिया है। ये इंजन 6 स्पीड ऑटोमैटिक और 6 स्पीड मैन्युअल ट्रांसमिशन के साथ जोड़ा गया है। ARAI के अनुसार स्कोडा कायलाक का मैन्युअल ट्रांसमिशन वाला मॉडल 1 लीटर पेट्रोल में 19.05 किलोमीटर चलेगा जबकि ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन वाला मॉडल एक लीटर पेट्रोल में 19.68 किलोमीटर चलेगा।

विज्ञापन

कायलाक ऑटोमेटिक ड्राइव करने का मौका मिला, इसका शुरुआती पिकअप आखिर तक बना रहता है कायलाक हैंडलिंग और राइड क्वालिटी इम्प्रेस करती है। यह एसयूवी कहीं से भी अंडर पावर नहीं लगती। हाई स्पीड में भी यह आपके पूरे कंट्रोल में रहती है ड्राइव के दौरान केबिन शोर ना के बराबर आता है। नई Kylaq सही मायनों में एक बेहतर कॉम्पैक्ट एसयूवी साबित होती ही जिसे आप बिना किसी संकोच के खरीद सकते हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ