Used Hyundai Verna: फेस्टिव सीजन चल रहा है। हर तरफ दिवाली की रौनक छाई हुई है। कार बाजार भी सजने लगे हैं। नई कारों के साथ पुरानी कारों का बाजार भी अब बड़ा हो रहा है। बात अगर सेकंड हैंड (used cars) कारों की करें तो इस समय कई ऑप्शन आपको मिल जाएंगे। हर बजट और जरूरत के हिसाब से आपको एक पुरानी कार बहुत ही आसानी से मिल सकती है।
इतना ही नहीं नई कार की तरह पुरानी कार खरीदने पर लोन और EMI का भी का भी ऑप्शन आपको मिलेगा। फिलहाल एक बेस्ट डील Hyundai verna को लेकर आई है, जिसे आप महज 3.78 लाख रुपये देकर घर ला सकते हैं। आइये जानते हैं इस ऑफर के बारे में…
कहां और कैसे मिलेगी 3.78 लाख में Hyundai Verna
इस समय नई Hyundai Verna की एक्स-शोरूम कीमत 11 लाख रुपये से शुरू होती है। लेकिन एक सेकेंड हैंड हुंडई वरना (2013 Hyundai Verna FLUIDIC 1.6 VTVT EX) को आप कार्स 24 प्लेटफॉर्म (Cars24) से सिर्फ 3.78 लाख रुपये में खरीद सकते हैं। वेबसाइट पर दी गई कार की तस्वीरों को देखकर लगता है कि मॉडल एक दम साफ सुथरा है। इस गाड़ी का रजिस्ट्रेशन नंबर दिल्ली का है। Cars 24 की तरफ से सेकंड हैंड हुंडई वरना पर जीरो डाउन पेमेंट की सुविधा भी मिल रही है। इसके साथ ही आप इसे 9,943 रुपये की महीने की EMI पर भी खरीद सकते हैं।
इंजन और पावर
यह साल 2013 का मॉडल (1st Owner)है। इसमें 1.6Lलीटर का पेट्रोल इंजन लगा है जो 6 स्पीड मैन्युअल गियरबॉक्स से लैस है, यह कार कुल 75,331 किलोमीटर तक चली है। फिलहाल यह कार नॉएडा में पार्क कर रखी है। सेफ्टी के लिए इस कार ड्राइवर पैसेंजर साइड एयरबैग मिलेगा। अगर आपको यह मॉडल पसंद है तो कार्स 24 से संपर्क कर सकते हैं। साथ ही हम आपको यह भी बता रहे हैं सेकंड हैण्ड कार खरिदते समय किन –किन बातों का ध्यान रखना चाहिए…
सेकेंड हैंड कार खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान
गाड़ी स्टार्ट करके देखें
सबसे पहले गाड़ी स्टार्ट करें, उसके बाद बोनट पर हाथ रखें और टेम्प्रेचर चेक करें। यह भी देख लें कि वाइब्रेशन की दिक्कत तो नही है… यदि ऐसा कुछ गड़बड़ लगे तो डील न करें और अगर सब ठीक है तो आगे बढ़ें
गाड़ी के पूरे पेपर्स चेक करें
कार के सभी पेपर्स ठीक से देख लें। जिसमें RC, रजिस्ट्रेशन और इंश्योरेंस पेपर्स शामिल हैं। इसके अलावा पिछले 2-3 साल में नो क्लेम बोनस रिकॉर्ड भी ट्रैक करें।
टेस्ट ड्राइव जरूर लें
गाड़ी की टेस्ट ड्राइव जरूर लें। गाड़ी चलाते समय यह चेक करें कि इंजन से कोई आवाज तो नहीं आ रही, सस्पेंशन, क्लच, ब्रेक और गियर शिफ्टिंग को चेक करें। इसके अलावा गाड़ी के सभी टायर्स पर गौर करें, टायर्स बहुत ज्याद घिसे हुए ना हो… इस बात पर भी गौर करें।
धुंए को चेक करें
गाड़ी के साइलेंसर के निकलने वाले धुंए के रंग पर ध्यान दें। यदि धुंए नीला, काला है तो यह इस बात का संकेत है कि इंजन में कोई खराबी है। इसके अलावा इंजन में ऑयल लीकेज की समस्या भी हो सकती है।
यह भी पढ़ें: नई Bajaj Pulsar N125 भारत में 16 अक्टूबर को होगी लॉन्च
संबंधित खबरें
15 अक्टूबर को आ रही Mahindra की नई CNG कार! आया बड़ा अपडेट
15 hrs agoत्योहार से पहले Royal Enfield ने दिया झटका, Classic 350 हुई महंगी
18 hrs agoदिव्यांगजनों के लिए बदला फास्टैग नियम, जानें क्या हैं नए बदलाव
21 hrs agoफुल फेस, मॉड्यूलर या ओपन फेस? जानिए आपके लिए कौन-सा हेलमेट रहेगा बेस्ट
22 hrs agoHonda की कारों पर ऑफर ही ऑफर, Elevate से Amaze तक हुई इतनी सस्ती!
1 day agoस्कूटर के लिए टायर खरीदते समय न करें ये गलती! ऐसे चुनें सही और बेस्ट टायर
1 day agoCNG कार में गैस भरवाते समय भूलकर भी न करें ये 7 गलतियां
1 day agoनई Honda Elevate भारत में लॉन्च, मिले धांसू फीचर्स, इतनी है कीमत
2 days agoनई Skoda Slavia हुई लॉन्च, जानें हर वेरिएंट की कीमत और फीचर्स
2 days agoनई मर्सिडीज कार भारत में लॉन्च, बिना पेट्रोल चलेगी गाड़ी! चौंका देगी कीमत
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines