नई Bajaj Pulsar N125 भारत में 16 अक्टूबर को होगी लॉन्च, स्मार्टफोन से होगी कनेक्ट
All New Pulsar N125: बजाज ऑटो अपनी नई पल्सर N125 को लॉन्च करने जा रही हैं। भारत में 16 अक्टूबर को इस नए मॉडल को लॉन्च करने जा रही है।
Edited By Bani Kalra

Edited By Bani Kalra

Bajaj Pulsar N125: बाइक लवर्स के लिए गुड न्यूज़, अब बजाज ऑटो अपनी नई पल्सर N125 को लॉन्च करने जा रही हैं। भारत में 16 अक्टूबर को इस नए मॉडल को लॉन्च करने जा रही है। यह ऑल-न्यू पल्सर होगी। हाल ही में इसे टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। नए मॉडल में कई फीचर्स देखने को मिलने वाले हैं। अगर आप भी इस बाइक का इन्तजार कर रहे हैं तो यहां हम आपको नई पल्सर N125 के बारे में बता रहे हैं…
क्या खास होगा नई Bajaj Pulsar N125 में
बजाज ऑटो की नई पल्सर N125 में दमदार इंजन और फीचर्स देखने को मिलने वाले है। इस बाइक को यूथ को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किया गया है। टेस्टिंग के दौरान जब इसे देखा गया तब इसे देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह स्पोर्टी लुक में आएगी।
इसमें फ्यूल टैंक एक्सटेंशन, स्प्लिट सीट और टू-पीस ग्रैब रेल भी देखने के लिए मिल सकता है। इसमें एलईडी हेडलैंप भी मिलेगा। नया मॉडल मस्कुलर लुक में आएगा। बाइक में एलईडी हेडलैंप और LED टेल लाइट देखने को मिलेगी।

फीचर्स की बात करे तो नई पल्सर N125 के फ्रंट में डिस्क ब्रेक और रियर में ड्रम ब्रेक देखने के लिए मिल सकते हैं। इसके अलावा बाइक में इसके टॉप मॉडल में सिंगल-चैनल ABS के साथ रियर डिस्क देखने के लिए मिलेगा।
बाइक के फ्रंट में टेलीस्कोपिक फ्रंट फोर्क्स और रियर मोनोशॉक देखने के लिए मिल सकते हैं। नई पल्सर में डिजिटल कंसोल भी मिल सकता है, साथ ही स्मार्टफोन कनेक्टिविटी की भी सुविधा मिलेगी।

इंजन में क्या होगा खास
नई पल्सर N125 में मौजूदा पल्सर 125 वाला इंजन मिलेगा जो 125cc, सिंगल-सिलेंडर वाला होगा। बाइक को स्पोर्टी लुक देने के साथ ही इसके इंजन में भी कुछ बदलाव देखने के लिए मिल सकते हैं।
बाइक में लगा इंजन 5 स्पीड गियरबॉक्स के साथ जोड़ा जा सकता है। नई बजाज पल्सर N125 का मुकाबला TVS रेडर 125 और हीरो एक्सट्रीम 125R से देखने के लिए मिलेगी। बजाज की नई बाइक 1 लाख रुपये के आस-पास हो सकती है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: