Upcoming Tata Electric Cars: टाटा लॉन्च करने वाली है ताबड़तोड़ 10 इलेक्ट्रिक कारें, पेट्रोल की कीमतें भूल जाएंगे
Edited By Pulkit Bhardwaj

Tata Electric Cars
Edited By Pulkit Bhardwaj

Tata Electric Cars
Tata Motors Upcoming Electric Car: भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों की मांग दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है।इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर मार्केट और फोर व्हीलर मार्किट के लगातार बढ़ते सेल्स आंकड़े इस बात की खुलकर गवाही देते हैं।
इनमें से कार सेगमेंट की बात करें तो यहां टाटा मोटर्स (Tata Motors) का दबदबा लगातार बना हुआ है। कंपनी भारत में इस समय 3 इलेक्ट्रिक कारों की बिक्री करती है। टाटा भारत में इलेक्ट्रिक वाहन पोर्टफोलियो को बड़ा करना चाहती है।ऐसे में कंपनी की योजना 2027 तक 10 नए मॉडल लॉन्च करने की है।
कंपनी इसकी घोषणा पहले ही कर चुकी है। इसलिए कंपनी भविष्य में टाटा टियागो ईवी (Tata Tiago EV), टाटा अल्ट्रोज ईवी (Tata Altroz EV), टाटा पंच ईवी (Tata Punch EV) और सिएरा आधारित इलेक्ट्रिक कार लॉन्च करने जा रही है।
भारत में फिलहाल उपलब्ध इलेक्ट्रिक कारों (Electric Cars) की कीमत 12 लाख रुपये से ऊपर है। कंपनी बहुत जल्द भारत में 10 लाख रुपये से कम कीमत वाली इलेक्ट्रिक कार लॉन्च करने का प्लान बना रही है। कंपनी टाटा हैरियर (Tata Harriers EV) को इलेक्ट्रिक वेरिएंट में भी लॉन्च कर सकती है। यह कार अपने टेस्टिंग फेज में है। हालांकि इस कार की लॉन्चिंग को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक टाटा हैरियर इलेक्ट्रिक कार 2023 में लॉन्च हो सकती है। वहीं, Tata Punch EV भी टेस्टिंग फेज में है। कंपनी इस कार को भी 2023 में लॉन्च करने की भी योजना बना रही है। इस साल विश्व इलेक्ट्रिक वाहन दिवस पर, कंपनी ने टाटा टियागो इलेक्ट्रिक कार लॉन्च करने की घोषणा की थी ।
टाटा टियागो ईवी 300 किमी तक की रेंज वाली भारत की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार हो सकती है। Tata Tiago EV को Tigor की तरह 26kWh बैटरी पैक या Nexon की तरह 30.2kWh के साथ पेश किया जा सकता है। एक बार यह बैटरी फुल चार्ज हो जाने पर कार 300 किमी से ज्यादा की रेंज देगी। टाटा अल्ट्रोज़ ईवी को 2023 में टियागो ईवी के लॉन्च के बाद बाजार में पेश किया जाएगा।
अभी पढ़ें – केरल पुलिस ने काटा इलेक्ट्रिक स्कूटर का ‘प्रदूषण’ चालान, Anand Mahindra ने ट्विटर पर ली चुटकी
इस कार के एक्सटीरियर और इंटीरियर में बदलाव देखने को मिलेगा। इसमें कंपनी 1.5 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन भी दे सकती है। 2023 टाटा हैरियर फेसलिफ्ट ADAS (एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम) जैसे फीचर्स से लैस होगी।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: