Upcoming SUV Cars in India: क्या आप एसयूवी खरीदने का प्लान बना रहे हैं? अगर हां, तो बस कुछ दिन का इंतजार और कर लें। भारतीय बाजार में जल्द ही 5 नई एसयूवी की एंट्री होने वाली है। भारत में वाहन निर्माता कंपनियां अपनी एसयूवी को लाने की तैयारी में है। आइए जानते हैं कि भारत में कौन सी एसयूवी आ रही हैं और इनमें क्या खास हो सकता है।
और पढ़िए –मात्र 1593 रुपये में घर ले जाएं EV Scooter, सिंगल चार्ज में चलता है 120 किमी
Maruti Suzuki Upcoming SUV
भारतीय लोगों के बीच प्रसिद्ध वाहन निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी बहुत जल्द अपनी तीन नई एसयूवी को भारत में लॉन्च करने वाली है। तीनों एसयूवी को दुनिया के सबसे बड़े ऑटो एक्सपो में देखा जा चुका है। इनमें शामिल दो एसयूवी तो प्री बुकिंग के लिए पहले से उपलब्ध हो चुकी है। जबकि, तीसरी को जल्द पेश कर सकते हैं।
मारुति की इन अपकमिंग एसयूवी की बुकिंग शुरू
मारुति की ओर से अपकमिंग फ्रॉन्क्स और जिम्नी की बुकिंग शुरू कर दी गई है। इन दोनों एसयूवी से कंपनी ने ऑटो एक्सपो 2023 के दौरान ही पर्दा हटा दिया था। जिम्नी को रोडिंग के लिए एक अच्छा ऑप्शन बताया जा रहा है। जबकि, फ्रॉन्क्स में लेटेस्ट फीचर्स का दावा किया गया है। इन दोनों की बुकिंग भारत में शुरू हो चुकी है। 15 से 20 हजार रुपये के बीच में दोनों एसयूवी बुकिंग के लिए उपलब्ध है।
जल्द आ रही है मारुति की ये नई एसयूवी
मारुति अपनी ब्रेजा सीएनजी को जल्द भारत में लॉन्च कर सकती है। मिली रिपोर्ट की मानें तो भारतीय बाजार में ब्रेजा का नया वर्जन आने वाले 3 से 4 महीनों में लॉन्च हो सकता है। इससे पहले ब्रेजा का अपडेट साल 2022 में लाया जा चुका है।
और पढ़िए –इस EV Scooter पर 31 मार्च तक बड़ा डिस्काउंट, कीमत 70 हजार से भी कम
Tata Motors Upcoming SUV
मारुति के अलवा टाटा मोटर्स भी अपनी एक नई एसयूवी को मार्केट में लाने की तैयारी में है। टाटा की कॉम्पैक्ट एसयूवी पंच को सीएनजी वर्जन में पेश किया जाएगा। ऑटो एक्सपो 2023 में इसके ड्यूल सिलेंडर वर्जन को भी लॉन्च किया गया था। कहा जा रहा है कि ये इस साल के आखिरी र्क्वाटर में लॉन्च हो सकती है, जिसकी बुकिंग भी जल्द शुरू होगी।
Hyundai Upcoming SUV
बताया जा रहा है कि ह्यूंदै भी अपनी नई एसयूवी को भारत में लॉन्च कर सकती है। फेस्टिव सीजन की शुरूआत से पहले कंपनी माइक्रो एसयूवी कैस्पर (Micro SUV Casper) को पेश कर सकती है। संभावाना है कि इसकी कीमत 8 लाख रुपये के करीब हो सकती है। फिलहाल कार के बारे में कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।
और पढ़िए – ऑटो से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
धनतेरस पर कार-बाइक खरीदने से पहले रखें इन 5 बातों का ध्यान
13 hrs agoहाईवे पर पेट्रोल-डीजल खत्म हुआ तो क्या टोल प्लाजा देगा फ्री फ्यूल?
15 hrs ago6 नवंबर को आ रही 100% बायोएथनॉल वाली टोयोटा इनोवा, गडकरी ने किया ऐलान
16 hrs ago4.10 लाख रुपये सस्ती हुई ये धांसू 7 सीटर फैमिली इलेक्ट्रिक कार
18 hrs agoक्या BS6 गाड़ियों से बिल्कुल नहीं निकलता धुआं, ये नहीं फैलाती प्रदूषण?
20 hrs agoकार खरीदते समय दिया 1% टैक्स ऐसे मिलेगा वापस, ITR में करना होगा बस ये काम
1 day ago6 लाख रुपये से कम में खरीदें ऑटोमैटिक कार! ये हैं 5 सस्ते ऑप्शन
1 day agoTata ला रहा नई इलेक्ट्रिक कार Kuno, जानिए कब होगी लॉन्च और संभावित कीमत
3 days agoटूटा रिकॉर्ड! पहली बार एक महीने में बिकीं 5 लाख से ज्यादा गाड़ियां
3 days agoदिवाली पर सस्ते में घर लाएं नई कार, इन 10 गाड़ियों पर मिल रही बंपर छूट
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines