हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Upcoming sedans: बहुत जल्द लान्च होंगी ये 4 धांसू सेडान कारें , इन दमदार फीचर्स से होंगी लैस

विज्ञापन

Upcoming sedans in 2023: ऑटो मोबाइल की दुनिया में एक से बढ़कर एक कारों की जल्द एंट्री होने वाली है। भारतीय बाजार में एक साथ कई सेडान कारें लॉन्च होने वाली हैं। अगर आप सेडान कार खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। आने वाले कुछ महीनों में ये चार कंपनियां अपनी इन सेडान कारों को भारतीय बाजार में लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। आइए जानते हैं अपकमिंग कार (Upcoming sedans) के बारे में जानते हैं कि ये कब तक लॉन्च हो सकती हैं।

1. Hyundai Verna 2023

साउथ कोरियाई कार कंपनी Hyundai बहुत जल्द नई जनरेशन की वर्ना 2023 को भारतीय बाजार में लान्च करने की तैयारी कर रही है। रिपोर्ट की मानें तो कंपनी ने 13 फरवरी से ही इसकी बुकिंग की शुरूआत कर दी है। मार्च में प्रोडक्शन शुरू होने के कुछ समय बाद इसे मार्च के आखिर या अप्रैल में बाजार में लॉन्च किया जा सकता है।

और पढ़िए – यामाहा ने लॉन्च की 4 बाइक, फीचर्स, डिजाइन पर लट्टू हुए युवा, जानें कीमत

विज्ञापन

2. Honda City facelift

जापानी कार मेकर कंपनी होंडा भी इस साल नई सिटी को लॉन्च कर सकती है।  रिपोर्ट की मानें तो कंपनी इस साल होंडा सिटी को अपडेटेड फीचर्स के साथ लॉन्च कर सकती है।  अपडेट में ज्यादा बदलाव की उम्मीद नहीं है लेकिन इसके डिजाइन में बदलाव किया जा सकता है। नए अपडेट में कार को नई हैडलाइट, बंपर, कलर के अलावा इंटीरियर में भी हल्का बदलाव हो सकता है।

3. Mercedes Benz A-Class

लग्जरी कार बनाने वाली जर्मन कंपनी मर्सिडीज इस साल A-Clas के फेसलिफ्ट वर्जन को लॉन्च कर सकती है। आपको बता दें कि इस कार को भारतीय बाजार में पहली बार साल 2020 में लॉन्च किया गया था। कुछ समय पहले ही इस कार को ग्लोबल लेवल पर अपडेट किया गया है। रिपोर्ट की मानें तो आने वाले कुछ महीनों में भारतीय बाजार में इसे अपडेट फीचर्स के साथ लॉन्च किया जा सकता है।

विज्ञापन

और पढ़िए – डुअल-टोन में लॉन्च हुई Maruti Suzuki की यह नई सेडान कार, कीमत बस इतनी सी

4. Volvo S60 facelift

स्वीडिश कंपनी Volvo भी अपनी धांसू सेडान कार S60 facelift को अपडेट कर सकती है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इसमें  बंपर, ग्रिल,लाइट के अलावा कुछ नए फीचर्स को ऐड किया जा सकता है। इसके साथ ही इसके इंजन में भी हल्का बदलाव हो सकता है और इसमें माइल्ड हाइब्रिड टेक्नोलाजी को भी लाया जा सकता है।और पढ़िए –

विज्ञापन

और पढ़िए – ऑटो से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें

(Ambien)

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola