Upcoming sedans: बहुत जल्द लान्च होंगी ये 4 धांसू सेडान कारें , इन दमदार फीचर्स से होंगी लैस
Edited By Simran Singh

Edited By Simran Singh

Upcoming sedans in 2023: ऑटो मोबाइल की दुनिया में एक से बढ़कर एक कारों की जल्द एंट्री होने वाली है। भारतीय बाजार में एक साथ कई सेडान कारें लॉन्च होने वाली हैं। अगर आप सेडान कार खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। आने वाले कुछ महीनों में ये चार कंपनियां अपनी इन सेडान कारों को भारतीय बाजार में लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। आइए जानते हैं अपकमिंग कार (Upcoming sedans) के बारे में जानते हैं कि ये कब तक लॉन्च हो सकती हैं।
साउथ कोरियाई कार कंपनी Hyundai बहुत जल्द नई जनरेशन की वर्ना 2023 को भारतीय बाजार में लान्च करने की तैयारी कर रही है। रिपोर्ट की मानें तो कंपनी ने 13 फरवरी से ही इसकी बुकिंग की शुरूआत कर दी है। मार्च में प्रोडक्शन शुरू होने के कुछ समय बाद इसे मार्च के आखिर या अप्रैल में बाजार में लॉन्च किया जा सकता है।
जापानी कार मेकर कंपनी होंडा भी इस साल नई सिटी को लॉन्च कर सकती है। रिपोर्ट की मानें तो कंपनी इस साल होंडा सिटी को अपडेटेड फीचर्स के साथ लॉन्च कर सकती है। अपडेट में ज्यादा बदलाव की उम्मीद नहीं है लेकिन इसके डिजाइन में बदलाव किया जा सकता है। नए अपडेट में कार को नई हैडलाइट, बंपर, कलर के अलावा इंटीरियर में भी हल्का बदलाव हो सकता है।
लग्जरी कार बनाने वाली जर्मन कंपनी मर्सिडीज इस साल A-Clas के फेसलिफ्ट वर्जन को लॉन्च कर सकती है। आपको बता दें कि इस कार को भारतीय बाजार में पहली बार साल 2020 में लॉन्च किया गया था। कुछ समय पहले ही इस कार को ग्लोबल लेवल पर अपडेट किया गया है। रिपोर्ट की मानें तो आने वाले कुछ महीनों में भारतीय बाजार में इसे अपडेट फीचर्स के साथ लॉन्च किया जा सकता है।
स्वीडिश कंपनी Volvo भी अपनी धांसू सेडान कार S60 facelift को अपडेट कर सकती है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इसमें बंपर, ग्रिल,लाइट के अलावा कुछ नए फीचर्स को ऐड किया जा सकता है। इसके साथ ही इसके इंजन में भी हल्का बदलाव हो सकता है और इसमें माइल्ड हाइब्रिड टेक्नोलाजी को भी लाया जा सकता है।और पढ़िए –
और पढ़िए – ऑटो से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
(Ambien)
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: