भारत का मिडसाइज SUV सेगमेंट बदलने को तैयार, 2026 तक आ रहे हैं ये बड़े लॉन्च

आने वाले दो सालों में भारत का SUV सेगमेंट एकदम बदल जाएगा. Nissan, Tata, Maruti, Renault, Kia और Honda जैसी कंपनियां नए मॉडल्स लॉन्च करेंगी। EVs और नए ICE मॉडल्स के साथ यूजर्स को पहले से कहीं ज्यादा ऑप्शन मिलेंगे. आइए जानते हैं क्या होंगे ये विकल्प.

भारत का अपकमिंग मिडसाइज SUV सेगमेंट.

भारत का अपकमिंग मिडसाइज SUV सेगमेंट. (Photo-TATA)

Upcoming Midsize SUVv 2025-2056: भारत का मिडसाइज SUV सेगमेंट अब तक Hyundai Creta और Kia Seltos जैसे मॉडलों पर केंद्रित रहा है. लेकिन अब तस्वीर बदलने वाली है. 2025-26 के बीच Mahindra, Tata Motors, Nissan, Maruti Suzuki, Renault, Honda और कई कंपनियां नए और दमदार मॉडल्स लॉन्च करने जा रही हैं. इससे मार्केट में जबरदस्त कॉम्पिटिशन देखने को मिलेगा.

विज्ञापन

Nissan की नई C-SUV

Nissan अपनी नई मिडसाइज SUV को 7 अक्टूबर को पेश करने वाली है, जिसका लॉन्च 2026 में होगा. यह SUV प्लेटफॉर्म के मामले में Renault Duster जैसी होगी लेकिन डिजाइन और फीचर्स अलग होंगे. खास बात है इसका ट्रिपल-स्क्रीन डैशबोर्ड. इसमें पेट्रोल और हाइब्रिड इंजन विकल्प मिलेंगे और यह सीधे Creta व Seltos जैसी कारों को टक्कर देगी.

विज्ञापन

Tata Sierra EV

Tata Motors अपनी लिजेंडरी Sierra SUV को EV रूप में वापस ला रही है. इसका डेब्यू दिवाली 2025 तक होने की उम्मीद है. कीमत करीब 25-30 लाख रुपये रह सकती है. यह Tata के नए Acti.ev प्लेटफॉर्म पर बनेगी और Harrier EV जैसी बैटरी पैक के साथ आएगी. इसमें पैनोरमिक सनरूफ और ड्यूल डिजिटल डिस्प्ले जैसे फीचर्स होंगे.

Tata Sierra ICE

EV के बाद Tata 2026 की पहली तिमाही में Sierra ICE भी पेश करेगी. इसमें 1.5L टर्बो पेट्रोल और 2.0L टर्बो डीजल इंजन दिए जाएंगे. यह SUV लाइफस्टाइल प्रीमियम सेगमेंट को टारगेट करेगी और Creta-Seltos जैसी कारों से सीधी टक्कर लेगी. इसके डिजाइन और इंटीरियर में काफी प्रीमियम फील मिलेगा.

विज्ञापन

Skoda Kushaq Facelift

Skoda अपनी Kushaq Facelift को 2025 के आखिर या 2026 की शुरुआत में लॉन्च करेगी. इसमें नया ग्रिल, हेडलैम्प्स, बम्पर और कनेक्टेड टेललाइट्स देखने को मिलेंगी. इंटीरियर में पैनोरमिक सनरूफ, बड़ा इंफोटेनमेंट सिस्टम और ADAS फीचर्स होंगे. इंजन विकल्प पहले जैसे ही रहेंगे 1.0L और 1.5L टर्बो पेट्रोल.

विज्ञापन

Maruti Suzuki e Vitara

Maruti Suzuki की पहली इलेक्ट्रिक SUV, e Vitara, अब 2026 की दूसरी तिमाही में भारत में लॉन्च होगी. यह कार 48.9kWh और 61.1kWh बैटरी विकल्पों में आएगी और टॉप वेरिएंट में करीब 500km की रेंज मिलेगी. 0-100 kmph स्पीड 9 सेकंड से भी कम में पकड़ लेगी. इसमें फास्ट चार्जिंग का भी सपोर्ट होगा.

Toyota Urban Cruiser BEV

Toyota भी अपनी Urban Cruiser BEV से EV सेगमेंट में एंट्री करने जा रही है. इसे Suzuki के गुजरात प्लांट में बनाया जाएगा और यह Maruti e Vitara का ट्विन मॉडल होगी. इसमें 49kWh और 61kWh बैटरी ऑप्शन मिलेंगे. टॉप वेरिएंट 500km से ज्यादा की रेंज देगा और DC फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी करेगा.

विज्ञापन

Next-Gen Kia Seltos

Kia अपनी लोकप्रिय SUV Seltos का अगला जेनरेशन वर्जन नवंबर 2025 में ग्लोबल लेवल पर पेश करेगी. भारत में इसका लॉन्च 2026 की शुरुआत में होगा. नई Seltos ज्यादा बड़ी और स्पेशियस होगी. कंपनी 2027 तक इसमें हाइब्रिड पावरट्रेन भी लाने की योजना बना रही है.

Volkswagen Taigun Facelift

Volkswagen अपनी Taigun Facelift को 2025-26 में उतारेगी. इसमें नया ग्रिल, LED हेडलैम्प्स, ADAS लेवल-2 फीचर्स और पैनोरमिक सनरूफ जैसे अपडेट्स होंगे. इंजन लाइनअप वही रहेगा 1.0L और 1.5L टर्बो पेट्रोल, 6MT, 6AT और 7DSG गियरबॉक्स ऑप्शन्स के साथ.

विज्ञापन

New-Gen Renault Duster

Renault अपनी लोकप्रिय SUV Duster को नए अवतार में 2026 की शुरुआत में पेश करेगी. यह CMF-B प्लेटफॉर्म पर बनेगी और 1.3L टर्बो पेट्रोल इंजन के साथ आएगी. इसमें वेंटिलेटेड सीट्स और वायरलेस चार्जिंग जैसे मॉडर्न फीचर्स होंगे. कंपनी 2027 तक इसका हाइब्रिड वर्जन भी लाने की तैयारी में है.

विज्ञापन

Honda की नई इलेक्ट्रिक SUV

Honda भी पीछे नहीं रहने वाली. कंपनी 2026-27 के बीच भारत में अपनी पहली मिडसाइज इलेक्ट्रिक SUV लॉन्च करेगी. यह खास तौर पर भारतीय बाजार के लिए डेवलप की गई होगी और Rajasthan प्लांट में बनेगी. यह SUV सीधे Creta EV और Tata Curvv EV जैसी कारों को टक्कर देगी.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ