---विज्ञापन---

Mahindra XUV700 Facelift जल्द होगी लॉन्च, ऐसी हो सकती है डिजाइन, इंटीरियर और टेक्नोलॉजी

Mahindra XUV700 फेसलिफ्ट 2025 में नया डिजाइन, प्रीमियम इंटीरियर्स और लेटेस्ट टेक्नोलॉजी के साथ पेश किया जाएगा. जानें इसके फीचर्स, इंजन स्पेसिफिकेशन और लॉन्च डेट के बारे में.

---विज्ञापन---

Mahindra XUV700 Facelift: महिंद्रा अपनी SUV रेंज को नया रूप देने की तैयारी कर रहा है. XUV700, Thar और Bolero Neo में इस साल कई अपडेट्स आने वाले हैं. खासतौर पर XUV700 फेसलिफ्ट का बेसब्री से इंतजार है. भारतीय सड़कों पर टेस्टिंग के दौरान इसे कई बार देखा गया है. अपडेट्स में सिर्फ बाहरी डिजाइन ही नहीं, बल्कि इंटीरियर्स, टेक और सेफ्टी फीचर्स में भी सुधार होने की उम्मीद है.

नया फ्रंट और रियर

XUV700 फेसलिफ्ट के बाहरी लुक में खास बदलाव सामने आए हैं. सामने का हिस्सा पूरी तरह से नया होग- रिडिजाइन की हुई ग्रिल और बम्पर, और डुअल-बैरल LED हेडलैम्प्स जिनमें C-shaped DRLs हैं, जो Scorpio-N की तरह दिखेंगे. पीछे के हिस्से में नए टेललाइट्स और बम्पर के साथ नई एलॉय व्हील्स दी जाएंगी. कुल मिलाकर SUV का लुक और मॉर्डन और प्रीमियम लगेगा.

---विज्ञापन---

इंटीरियर्स और फीचर्स

फेसलिफ्ट में इंटीरियर्स को भी खास अपडेट मिलेगा. नया डैशबोर्ड XEV 9e से प्रेरित है और इसमें ट्रिपल स्क्रीन लेआउट होगा- सेंट्रल इंफोटेनमेंट, ड्राइवर का डिजिटल क्लस्टर और को-पैसेंजर डिस्प्ले.
कुछ नए कम्फर्ट फीचर्स में शामिल हैं:

  • Harman/Kardon स्पीकर सिस्टम के साथ Dolby Atmos
  • वेंटिलेटेड सेकंड रो कैप्टन सीट्स
  • ऑटो-डिमिंग रियर व्यू मिरर

साथ ही, Level 2+ ADAS सुरक्षा तकनीक के तहत सेल्फ-पार्किंग और फ्रंट पार्किंग सेंसर भी आएंगे.

---विज्ञापन---

पावरट्रेन और इंजन ऑप्शन

फेसलिफ्ट में मौजूदा XUV700 के इंजन ही रहने की संभावना है. ऑप्शन हैं-

  • 2.0L टर्बो-पेट्रोल: 197 bhp, 380 Nm टॉर्क
  • 2.2L डीजल: 182 bhp, 450 Nm टॉर्क

दोनों इंजन के साथ 6-स्पीड मैनुअल या 6-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन मिलेगा. ड्राइवट्रेन FWD और AWD दोनों में अवेलेबल होंगे.

---विज्ञापन---

टेक और सेफ्टी फीचर्स

फेसलिफ्ट XUV700 में सुरक्षा और टेक्नोलॉजी का खास ध्यान रखा गया है. Level 2+ ADAS के साथ सेल्फ-पार्किंग, फ्रंट पार्किंग सेंसर और कई नए ड्राइविंग असिस्ट फीचर्स मिलेंगे. ये SUV कुल मिलाकर 5-7 सीट्स के साथ प्रीमियम एक्सपीरियंस और सेफ्टी का बेहतरीन मिक्स पेश करेगी.

ये भी पढ़ें- इस दिवाली घर लाएं अपनी पहली कार, यहां हैं 5 लाख से कम के टॉप ऑप्शन्स

---विज्ञापन---

First published on: Oct 01, 2025 01:02 PM

End of Article

About the Author

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola