Upcoming hybrid cars in india details in hindi: कार मार्केट का नया क्रेज है हाइब्रिड गाड़ियां। पेट्रोल के साथ इलेक्ट्रिक मोटर पर चलने वाली ये कार रनिंग कॉस्ट को कम करती हैं, और राइडर को स्मूथ राइड देती हैं। इंडियन बाजार में Maruti Invicto, Honda City और Land Rover Discovery Sport समेत अगल-अलग प्राइस कैप में कई हाइब्रिड गाड़ियां आती हैं। वहीं, इस साल के अंत तक मारुति सुजुकी की सबसे अधिक बिकने वाली सस्ती हैचबैक कार Maruti Swift भी हाइब्रिड इंजन में पेश किया जा सकता है। इसके अलावा 2025 में कंपनी maruti fronx को हाइब्रिड में पेश कर सकता है, फिलहाल यह माइल्ड हाइब्रिड में आती है।
पहले आप ये जान लें कि इंडियन कार मार्केट में माइल्ड हाइब्रिड और स्ट्रांग हाइब्रिड दो तरह की हाइब्रिड गाड़ियां बिकती हैं। हाइब्रिड इंजन में कार में इलेक्ट्रिक मोटर लगी हुई होती है। हाइब्रिड गाड़ियां केवल पेट्रोल इंजन में आती है, सीएनजी और डीजल इंजन में हाइब्रिड का ऑप्शन सपोर्ट नहीं करता है।
Mild Hybrid में एडिशन पावर
इन कारों में पेट्रोल इंजन और इलेक्ट्रिक बैटरी होती है। लेकिन स्ट्रांग हाइब्रिड के मुकाबले इसकी बैटरी की कैपेसिटी थोड़ी कम होती है। इसमें सिंगल बैटरी पैक दिया जाता है। कार की इलेक्ट्रिक मोटर उसे एडिशन पावर देती है। जिससे माइलेज बढ़ता है और रनिंग कॉस्ट कम होती है।
maruti suzuki grand vitara
Strong Hybrid में मिलता है हाई पावर
इन हाइब्रिड गाड़ियों में हाई पावर बैटरी कैपेसिटी होती है, जैसे मारुति सुजुकी Grand Vitara में 0.76 kWh की बैटरी दी गई है। यह बैटरी कार की फ्यूल एफिशिएंसी को इंप्रूव करने में मदद करती है। बता दें हाइब्रिड इंजन में लगी बैटरी इंजन के ऑन होने पर खुद ब खुद चार्ज होने लगती है। यह बैटरी कार की कीमत और इंजन पावर के अनुसार अलग-अलग कैपेसिटी की होती। कार स्टार्ट होने के बाद पेट्रोल पर चलती है, फिर ऑटोमैटिक रूप से कुछ किलोमीटर के लिए इलेक्ट्रिक पर शिफ्ट हो जाती है।
Upcoming hybrid cars in India
- Maruti Suzuki Swift
- Mahindra xuv500
- Maruti Suzuki Fronx
- Maruti grand vitara 7 seater
- MG Marvel R
Maruti Swift
Maruti Swift में आएगा हाइब्रिड इंजन
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मारुति सुजुकी अपनी Swift के हाइब्रिड इंजन को सितंबर 2024 तक लॉन्च कर सकता है। यह इलेक्ट्रिक मोटर पर कितने किलोमीटर तक चलेगी फिलहाल कंपनी ने यह खुलासा तो नहीं किया है। बताया जा रहा है कि यह नई कार 20 से 35 किलोमीटर तक ईवी मोटर पर चल जाएगी। वहीं, बता दें मौजूद Swift शुरुआती कीमत 7.57 लाख रुपये एक्स शोरूम में आती है। कार का सीएनजी वर्जन 9.72 लाख रुपये में मिलता है। कार में मैनुअल और ऑटोमैटिक दो ट्रांसमिशन है, अभी इसमें 1.2-लीटर का इंजन है, हाइब्रिड में भी ये ही इंजन मिलेगा।
Maruti Fronx में 308 लीटर का बूट स्पेस
फिलहाल मौजूद Fronx में 308 लीटर का बूट स्पेस दिया गया है। यह कार 998 cc और 1197 cc इंजन पावर के साथ आती है। कार शुरुआती कीमत 8.71 लाख रुपये ऑन रोड पर मिल रही है। कार का सीएनजी इंजन 9.44 लाख रुपये ऑन रोड पर आता है। कंपनी का दावा है कि यह कार सीएनजी पर 28.51 km/kg की माइलेज देती है। कार में 9 इंच का इंफोटेनमेंट सिस्टम है।
हाइब्रिड कार को लेकर अक्सर पूछे जाने वाले कुछ सवाल?
1. सवाल– हाइब्रिड कार की स्पीड कितनी होती है?
जवाब- जो कार के पेट्रोल इंजन की टॉप स्पीड होती है वही स्पीड हाइब्रिड इंजन में भी निकलती है। हाइब्रिड से कार की स्पीड कम नहीं होती है।
2. सवाल- क्या हम पेट्रोल कार को हाइब्रिड कार में बदल सकते हैं?
जवाब- हां, आफ्टर मार्केट में इलेक्ट्रिक मोटर लगाकर ऐसा किया जा सकता है, लेकिन उसकी परफॉमेंस कंपनी फिटेड के मुकाबले कम रहती है।
3. सवाल- क्या हाइब्रिड कार गैस से चलती है?
जवाब- नहीं यह गैस से नहीं चलती, कार में इलेक्ट्रिक मोटर और बैटरी होती है।
4. सवाल- किसे लेना बेहतर हाइब्रिड या पेट्रोल कार?
जवाब- दोनों कार बेहतर हैं, हाइब्रिड की कीमत अधिक होती है और इसमें एडिशन पावर मिलती है।
5. सवाल- हाइब्रिड कार की बैटरी कैसे चार्ज होती है?
जवाब- बैटरी मोटर के जरिए इंजन से जुड़ी रहती है। कार के स्टार्ट होने पर यह खुद ब खुद चार्ज हो जाती है।
ये भी पढ़ें: Tata Harrier EV होगी लॉन्च, Mahindra की इस SUV को देगी टक्कर
ये भी पढ़ें: Kia Carnival का अपडेट वर्जन जल्द होगा लॉन्च, Nissan X-Trail भी इंडिया में आने को तैयार
संबंधित खबरें
कार खरीदते समय दिया 1% टैक्स ऐसे मिलेगा वापस, ITR में करना होगा बस ये काम
3 hrs ago6 लाख रुपये से कम में खरीदें ऑटोमैटिक कार! ये हैं 5 सस्ते ऑप्शन
7 hrs agoTata ला रहा नई इलेक्ट्रिक कार Kuno, जानिए कब होगी लॉन्च और संभावित कीमत
1 day agoटूटा रिकॉर्ड! पहली बार एक महीने में बिकीं 5 लाख से ज्यादा गाड़ियां
2 days agoदिवाली पर सस्ते में घर लाएं नई कार, इन 10 गाड़ियों पर मिल रही बंपर छूट
2 days agoकितने किलोमीटर चलने के बाद पुरानी मानी जाती है कार?
2 days ago1 नवंबर से दिल्ली में इन गाड़ियों की एंट्री बंद, कल से लागू होंगे ये नियम
4 days agoनवंबर में लॉन्च होंगी 7 नई कारें! जानें लिस्ट में कौन से नाम शामिल
4 days agoदिवाली के पहले Activa को टक्कर देने आया Hero का नया स्कूटर, कीमत सिर्फ इतनी
4 days agoइस दिवाली घर लाएं 10 लाख के बजट में कम मेंटेनेंस वाली ये 5 कारें
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines