हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Ather से Honda तक, जल्द आएंगे ये 4 इलेक्ट्रिक स्कूटर, यहां देख लें लॉन्च डिटेल्स

एथर, सिंपल एनर्जी, होंडा और विनफास्ट जल्द अपने नए ई-स्कूटर्स भारतीय बाजार में लाने की तैयारी में हैं. इसमें 145 किमी तक की रेंज, TFT डिस्प्ले और दमदार फीचर्स मिल सकते हैं. जानिए कब लॉन्च होंगे ये स्कूटर्स.

विज्ञापन
145KM रेंज वाले ये 4 नए मॉडल जल्द देंगे दस्तक. (AI Image for Reference)

भारत के बाजार में नए इलेक्ट्रिक स्कूटर की रेंज आने वाली है. एथर, सिंपल एनर्जी, होंडा और विनफाल्ट जैसे ब्रांड जल्द अपने नए इलेक्ट्रिक स्कूटर्स बाजर में पेश करने की तैयारी में है. इनमें Ather Konarc, Simple Arrive, Honda QC3 और VinFast Viper शामिलि हैं. खास बात ये है कि कुछ मॉडल की लॉन्च डेट सामने आ चुकी है, जबकि कुछ के लिए अभी ऑफिशियल घोषणा का इंतजार है.

जल्द आ रहे ये 4 इलेक्ट्रिक स्कूटर 

9 अगस्त को डेब्यू करेगा Ather Konarc

एथर एनर्जी अपने नए इलेक्ट्रिक स्कूटर Konarc को 29 अगस्त को मार्केट में उतारने को तैयार है.ये कंपनी के नए EL प्लेटफॉर्म पर आधारित पहला प्रोडक्शन स्कूटर होगा. इस आर्किटेक्चर को 2kWh से लेकर 5kWh तक के बैटरी पैक्स को सपोर्ट करने के लिए तैयार किया गया है.

फीचर्स की बात करें तो Ather Konarc के सभी स्पेसिफिकेशन अभी सामने नहीं आए हैं. हालांकि कंपनी की टीजर इमेजेस से इसके कुछ फीचर्स का अंदाजा मिलता है. स्कूटर में 7 इंच का डिस्प्ले दिया जा सकता है. इसके अलावा इसमें 14 इंच का फ्रंट व्हील और 12 इंच का रियर व्हील देखने को मिलेगा.

विज्ञापन

कीमत की बात की जाए तो कंपनी के सीईओ तरुण मेहता पहले ही संकेत दे चुके हैं कि इसकी कीमत करीबग 1 लाख रुपये 1.25 लाख रुपये के प्राइज ब्रैकेट में हो सकती है.

Simple Arrive भी जल्द देगा दस्तक

सिंपल एनर्जी भी अपने ग्राहकों के लिए नया इलेक्ट्रिक स्कूटर Arrive लाने की तैयारी कर रही है. इसे 2 सितंबर को लॉन्च किया जा सकता है. स्पाई शॉट्स के हिसाब से Simple Arrive का डिजाइन मौजूदा Simple One से ज्यादा प्रैक्टिकल नजर आता है. इसमें ट्विन रियर शॉक एब्जॉर्बर,फ्रंट में डिस्क ब्रेक और रियर में ड्रम ब्रेक दिए गए हैं. साथ ही स्कूटर में TFT इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर भी देखने को मिलेगा.

विज्ञापन

सिंपल एनर्जी ने बताया है कि उसके नए रेयर-अर्थ-फ्री इलेक्ट्रिक मोटर्स भारत में ही तैयार किए जाएंगे. हालांकि ये मोटर टेक्नोलॉजी Simple Arrive में ही इस्तेमाल होगी या नहीं इसकी पुष्टि अभी नहीं हुई है. 

ये भी पढ़ें- TATA लॉन्च करेगी 6 एयरबैग और 360 डिग्री कैमरा वाली सस्ती कार, नए लुक में मचाएगी तहलका

विज्ञापन

Honda QC3 में मिलेगी 145KM की रेंज

होंडा ने ग्लोबल लेवल पर अपने नए QC3 इलेक्ट्रिक स्कूटर से पर्दा उठा दिया है. इसमें 3kWh की बैटरी दी गई है, जो 145 किलोमीटर की IDC-सर्टिफाइड रेंज का दावा करती है. वहीं इस स्कूटर में फीचर्स की कोई कमी नहीं होगी. स्कूटर में Honda RoadSync कनेक्टिविटी के साथ 5 इंच का TFT डिस्प्ले दिया गया है. इसके साथ ही इसमें 32 लीटर की बड़ी अंडरसीट मिलती है. हालांकि भारत में किस कीमत पर मिलेगी और किस दिन लॉन्च होगी इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है.

VinFast Viper के लिए पेटेंट दाखिल

वियतनामी कंपनी विनफास्ट भी भारतीय इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर बाजार में एंट्री की तैयारी कर रही है. कंपनी ने भारत में कई स्कूटर डिजाइन के पेटेंट फाइल किए हैं. इनमें से एक डिजाइन वियतनाम में बिकने वाले Viper मॉडल से काफी मिलता-जुलता है.

विज्ञापन

अभी ग्लोबल मार्केट में बिकने वाले Viper मॉडल में 4.8kWh की बैटरी दी जाती है. यह बैटरी 4.02 hp की पावर जनरेट करती है और 156 किलोमीटर की क्लेम्ड रेंज देती है. हालांकि भारत में आने वाले मॉडल में ये स्पेसिफिकेशन मिलेंगे या बदलाव किए जाएंगे इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है. ऐसे में इन जानकारियों के लिए कंपनी के अगले अपडेट का इंतजार करना होगा.

इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदारों के पास बढ़ेंगे विकल्प

इन चारों स्कूटर्स की एंट्री से भारतीय बाजार में ग्राहकों के पास अलग-अलग कीमत और जरूरत के हिसाब से कई नए विकल्प होंगे.लग-अलग प्राइस पॉइंट पर नए मॉडल आने से इस साल इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदने वाले ग्राहकों के लिए तुलना करना पहले से ज्यादा आसान हो सकता है.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- बाइक के पेट्रोल टैंक में चला गया पानी? जानें इसे कैसे करें ठीक ताकि सीज न हो इंजन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola